Deepika Padukone Cartier Gala 2026: दुबई के 'Cartier Gala' में जब दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) ने कदम रखा, तो मानों वक्त ठहर गया हो, ब्लैक गाउन में लिपटी दीपिका किसी 'अप्सरा' से कम नहीं लग रही थीं, लेकिन असली 'गदर' तो उनके गले में चमक रहे उस भारी-भरकम डायमंड नेकलेस ने मचाया, हीरों की चमक और दीपिका की नजाकत ने इवेंट में चार चांद लगा दिए, सोशल मीडिया पर लोग कह रहे हैं कि इस लुक ने हॉलीवुड की बड़ी-बड़ी हसीनाओं को भी पानी पिला दिया है, दीपिका की इन तस्वीरों ने इंटरनेट पर ऐसा 'टेंपरेचर' बढ़ाया है कि फैंस बस देखते ही रह गए हैं.