ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई (Ayatollah Ali Khamenei) की एक अमेरिकी-इजराइली हमले में मौत की खबर आने के बाद, उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से एक शॉकिंग वीडियो सामने आया है, इसमें हिंदू रक्षा दल के अध्यक्ष पिंकी चौधरी (Pinky Choudhary) और उनके समर्थक खामेनेई की मौत पर खुशी मनाते और जश्न मनाते नजर आ रहे हैं, जहां एक तरफ देश के कई हिस्सों और विशेष रूप से शिया समुदाय में इस घटना को लेकर मातम और विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं, वहीं गाजियाबाद में इसके उलट नजारा दिखा, हिंदू रक्षा दल के कार्यकर्ताओं ने इसे "आतंकवाद के अंत" के रूप में देखते हुए नारेबाजी की, यह वीडियो इंटरनेट पर आग की तरह फैल गया है, जिससे प्रशासन की चिंताएं बढ़ गई हैं, पुलिस और खुफिया एजेंसियां इस पर नजर बनाए हुए हैं ताकि शहर में सांप्रदायिक सौहार्द ना बिगड़े.