Rajat Dalal Secret Wedding Video Viral: रजत दलाल अपनी बेबाकी के लिए जाने जाते हैं, लेकिन इस 'शादी' वाले वीडियो ने उनकी निजी जिंदगी पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं, वायरल वीडियो में रजत पारंपरिक दूल्हे के लिबास में हैं हालांकि, अभी तक रजत दलाल की तरफ से इस पर कोई आधिकारिक पुष्टि (Official Confirmation) नहीं आई है कि यह उनकी असल शादी है या नहीं, बिग बॉस और दा 50 के दौरान रजत और चाहत की केमिस्ट्री काफी चर्चा में थी, रजत ने कई बार चाहत की तारीफ की थी जिसे देखकर फैंस को लगा था कि दोनों के बीच कुछ पक रहा है, अब शादी की खबरों ने चाहत के फैंस को नाराज कर दिया है, सोशल मीडिया पर 'दलाल आर्मी' दो गुटों में बंट गई है कुछ लोग उन्हें बधाई दे रहे हैं, तो कुछ इसे 'फेक' और 'पब्लिसिटी स्टंट' करार दे रहे हैं, वीडियो में वधु का चेहरा पूरी तरह साफ नहीं है, जिससे सस्पेंस और बढ़ गया है कि आखिर वह 'लकी गर्ल' कौन है जिसने रजत का दिल जीता.