सोशल मीडिया पर स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें बैंक के कर्मचारी दफ्तर के अंदर ही होली का जश्न मनाते नजर आ रहे हैं, वीडियो में दिख रहा है कि कैश काउंटर और कंप्यूटरों के बीच कर्मचारी एक-दूसरे को रंग लगा रहे हैं और फिल्मी गानों पर जबरदस्त डांस कर रहे हैं, मजेदार बात यह है कि लोग इस वीडियो पर मजे लेते हुए कमेंट कर रहे हैं कि "काम के वक्त तो सर्वर डाउन रहता है, लेकिन होली खेलते समय इनका सर्वर सुपरफास्ट चल रहा है, बैंक के अंदर का यह 'देसी' सेलिब्रेशन अब इंटरनेट पर चर्चा का केंद्र बना हुआ है.