Sidhu Moose Wala Brother Video: दिवंगत पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला (Sidhu Moosewala) के छोटे भाई का एक बेहद प्यारा वीडियो इंटरनेट पर धूम मचा रहा है, इस वीडियो को सिद्धू के पिता बलकौर सिंह (Balkaur Singh) ने साझा किया है, जिसमें छोटा सिद्धू अपने बड़े भाई के पसंदीदा ट्रैक्टर के मिनी वर्जन (खिलौना ट्रैक्टर) पर बैठकर सवारी करता नजर आ रहा है, मूसेवाला को अपने खेतों और ट्रैक्टरों से बहुत लगाव था, और अब उनके छोटे भाई को उसी अंदाज में देखकर फैंस काफी भावुक हो रहे हैं, सोशल मीडिया पर लोग इसे मूसेवाला की विरासत का हिस्सा मान रहे हैं.