Woman books Porter for garbage: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक अनोखा वीडियो लोगों का ध्यान खींच रहा है, जिसे देखकर हर कोई हैरान है, आमतौर पर सामान एक जगह से दूसरी जगह शिफ्ट करने के लिए इस्तेमाल होने वाले 'पोर्टर' (Porter) ऐप का एक महिला ने बड़ा ही अजीबोगरीब इस्तेमाल किया, महिला ने घर का कूड़ा फिंकवाने के लिए पोर्टर ऐप से एक डिलीवरी पार्टनर बुक कर लिया, वीडियो में देखा जा सकता है कि डिलीवरी बॉय को कोई भारी सामान नहीं, बल्कि कूड़े का एक पैकेट थमाया गया ताकि वह उसे दूर जाकर ठिकाने लगा दे, इस घटना ने इंटरनेट पर एक नई बहस छेड़ दी है—जहां कुछ लोग इसे महिला की 'क्रिएटिविटी' बता रहे हैं, वहीं कुछ इसे सर्विस का दुरुपयोग मान रहे हैं.