Uttam Nagar Delhi Eid Tension: आज देशभर में ईद-उल-फितर का त्यौहार शांति और भाईचारे के साथ मनाया जा रहा है, लेकिन दिल्ली के उत्तम नगर में कुछ लोगों ने इस माहौल में खलल डालने की कोशिश की, घटना उस समय हुई जब सुरक्षा के कड़े इंतजामों के बीच वहां से लोग गुजर रहे थे, तभी कुछ युवकों ने भीड़ के बीच पहुंचकर नारेबाजी शुरू कर दी, जिसका उद्देश्य स्पष्ट रूप से शांति को भंग करना और सांप्रदायिक तनाव पैदा करना था, वहां मौजूद पुलिस अधिकारियों ने स्थिति को भांपते हुए तुरंत मोर्चा संभाला, किसी भी तरह की हिंसक झड़प या अफरा-तफरी मचने से पहले ही पुलिस ने घेराबंदी की और नारेबाजी करने वाले व्यक्तियों को हिरासत में ले लिया, पुलिस का कहना है कि किसी को भी कानून हाथ में लेने या धार्मिक भावनाओं को भड़काने की इजाजत नहीं दी जाएगी, फिलहाल इलाके में भारी पुलिस बल तैनात है और स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है, ड्रोन और सीसीटीवी के जरिए भी संदिग्धों पर पैनी नजर रखी जा रही है.