मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव (CM Mohan Yadav) ने वन्यजीव संरक्षण की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम उठाते हुए रायसेन जिले के हलाली डैम क्षेत्र में 5 दुर्लभ गिद्धों को उनके प्राकृतिक आवास में छोड़ा है, गिद्धों की घटती संख्या को देखते हुए यह पहल पारिस्थितिकी तंत्र (Ecosystem) के संतुलन के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण मानी जा रही है, इस मिशन की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इन सभी 5 गिद्धों के शरीर पर आधुनिक GPS टैग लगाए गए हैं, इन टैग्स की मदद से वन विभाग और वैज्ञानिक चौबीसों घंटे इनकी हर हरकत, उड़ान के रास्ते और उनके रहने के ठिकानों पर नज़र रख सकेंगे, मुख्यमंत्री ने इस दौरान प्रकृति के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई और इसे एमपी के गौरव की रक्षा करने वाला कदम बताया, अब रायसेन का आकाश इन दुर्लभ पंक्षियों की उड़ान से फिर से गुलज़ार होगा.