Live
Search
Home > Posts tagged "West Indies vs Zimbabwe"

T20 WC Super 8 Points Table: वेस्टइंडीज की जीत से बढ़ी भारत की टेंशन, प्वाइंट्स टेबल में मची हलचल, साउथ अफ्रीका भी नीचे फिसला

T20 WC Super 8 Points Table: वेस्टइंडीज ने सुपर-8 के अपने पहले मुकाबले में जिम्बाब्वे को बुरी तरह हरा दिया. इस धमाकेदार जीत के बाद प्वाइंट्स टेबल में बड़ा उलटफेर हुआ है. जानें क्या है भारत का हाल...

Mobile Ads 1x1

टी20 सुपर 8 पॉइंट्स टेबल: टी20 वर्ल्ड कप के सुपर-8 की धमाकेदार शुरुआत हो चुकी है. वेस्टइंडीज ने जिम्बाब्वे को हराकर सुपर-8 के प्वाइंट्स टेबल में बड़ा उलटफेर कर दिया है. वेस्टइंडीज ने सोमवार (23 फरवरी) को जिम्बाब्वे को 107 रनों से हराकर सुपर-8 में अपनी पहली जीत हासिल की. इसके साथ ही वेस्टइंडीज की टीम ग्रुप-1 में पहले नंबर पर पहुंच गई है. वेस्टइंडीज की जीत से भारतीय टीम को काफी बड़ा नुकसान हुआ है. वहीं, साउथ अफ्रीका का टीम भी एक पायदान नीचे आ गई है. साउथ अफ्रीका टीम पहले स्थान से फिसलकर दूसरे नंबर पर आ गई है. वहीं, भारत तीसरे पायदान पर पहुंच गया है, जबकि जिम्बाब्वे की टीम सबसे खराब नेट रन रेट (NRR) के साथ चौथे नंबर पर आ गई है. साउथ अफ्रीका से मिली करारी बार के बाद भारत का NRR भी काफी ज्यादा खराब हो गया है. हालांकि अभी भी भारत के पास सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करने का मौका है. ऐसे में आइए जानते हैं प्वाइंट्स टेबल की स्थिति…

सुपर-8 के ग्रुप-1 का क्या हाल?

टी20 वर्ल्ड कप सुपर-8 के ग्रुप-1 में भारत, साउथ अफ्रीका, वेस्टइंडीज और जिम्बाब्वे शामिल हैं. इस ग्रुप में सभी टीमों ने अभी तक 1-1 मैच खेले हैं. वेस्टइंडीज की टीम 1 जीत के साथ प्वाइंट्स टेबल में सबसे ऊपर है. वेस्टइंडीज का नेट रन रेट +5.350 है. वहीं, साउथ अफ्रीका एक जीत के साथ दूसरे नंबर पर है. साउथ अफ्रीका का NRR +3.800 है. इसके अलावा भारत और जिम्बाब्वे की टीम तीसरे और चौथे नंबर पर है. भारत का नेट रन रेट -3.800 और जिम्बाब्वे का NRR -5.350 है.

ग्रुप-2 में इंग्लैंड टॉप पर

सुपर-8 के ग्रुप-2 में भी सभी टीमें 1-1 मैच खेल चुकी हैं. इंग्लैंड की टीम एक जीत के साथ पहले नंबर पर है. इंग्लैंड का NRR +2.550 है. वहीं, पाकिस्तान और न्यूजीलैंड दूसरे-तीसरे नंबर पर है. पाकिस्तान बनाम न्यूजीलैंड का पहला मैच बारिश से धुल गया था, जिससे उनका खाते में 1-1 प्वाइंट हैं. वहीं, श्रीलंका इस ग्रुप में 1 हार के साथ आखिरी नंबर पर है.

भारत के लिए सेमीफाइनल की राह मुश्किल

सुपर-8 के ग्रुप-1 में अभी तक 2 मैच खेले गए हैं. पहले मुकाबले में साउथ अफ्रीका ने भारत को हराया. फिर दूसरे मैच में वेस्टइंडीज ने जिम्बाब्वे को बुरी तरह से हरा दिया. अब भारत को सेमीफाइनल में जाने के लिए अपने अगले दोनों मुकाबले किसी भी हाल में जीतने ही होंगे. इसके बाद भी भारत सेमीफाइनल में जाने के लिए दूसरी टीमों के नतीजों पर निर्भर रहेगा. भारत के लिए सेमीफाइनल में जाने का सबसे आसान रास्ता है कि वो अपने अगले दोनों मुकाबले जीत जाए. साथ ही साउथ अफ्रीका की टीम वेस्टइंडीज को हरा दे. भारत का अगला मुकाबला 26 फरवरी को जिम्बाब्वे के खिलाफ है. इसी दिन साउथ अफ्रीका और वेस्टइंडीज का मैच खेला जाएगा. ऐसे में भारतीय फैंस को उम्मीद होगी कि साउथ अफ्रीका अपना मैच जीत जाए.

MORE NEWS