<

एडवांस फीचर्स के साथ लॉन्च हुई 2026 जीप मेरिडियन, कई बड़ी एसयूवी को देगी कड़ी टक्कर

2026 jeep meridian launched in india: माना जा रहा है कि जीप का यह नया वर्जन कई आधुनिक और सेफ्टी फीचर्स से लैस रहने वाला है. हालांकि, गाड़ी के बाहर के डिजाइन यानि एक्सटीरियर में कोई बहुत ज्यादा अंतर नहीं दिया गया है.

2026 jeep meridian launched in india: 2026 की शुरूआत से ही अलग-अलग गाड़ियों के लॉन्च होने का सिलसिला तेज है. साल की शुरूआत से ही कई गाड़ियां लॉन्च हो रही हैं. फिलहाल जीप मरिडियन को लेकर काफी चर्चा है. इस एसयूवी का लोग काफी समय से इंतजार कर रहे हैं. जीप ने अपनी एसयूवी जीप मेरिडियन का अपडेटेड वर्जन मार्केट में उतारा है, जिसकी तुलना कई बड़ी एसयूवी से की जा रही है. माना जा रहा है कि जीप का यह नया वर्जन कई आधुनिक और सेफ्टी फीचर्स से लैस रहने वाला है. हालांकि, गाड़ी के बाहर के डिजाइन यानि एक्सटीरियर में कोई बहुत ज्यादा अंतर नहीं दिया गया है. 

किन गाड़ियों को देगी टक्कर

एसयूवी लॉन्च होने के बाद उसका मुकाबला अपने सेगमेंट में आने वाली अन्य गाड़ियों के साथ होने लगता है. ऐसे ही जीप मेरिडियन का मुकाबला स्कॉडा कॉडिएक, महिंद्रा XUV7, एमजी ग्लोस्टर और हुंडई की टकसन के साथ किया जा रहा है. और तो और इंडस्ट्री के जानकारों की मानें तो जीप की यह गाड़ी फॉर्च्यूनर को भी टक्कर देने वाली है. सोशल मीडिया पर फॉर्च्यूनर के साथ इसके कई कंपैरिजन वीडियो देखे जा रहे हैं. 

कार की दूसरी लाइन की सीटों में किए बदलाव

कार की दूसरी लाइन (Jeep Meridian Second Seats Row) की सीटों को लेकर इस गाड़ी की काफी चर्चा हो रही है. दरअसल, इस गाड़ी की दूसरी लाइन की सीटों में 60:40 स्प्लिट के साथ-साथ रिक्लाइनिंग फंक्शन्स भी मिलने वाले हैं. हालांकि, यह फीचर गाड़ी में पहले भी था. इससे दूसरी लाइन में बैठे पैसेंजर्स को आराम के मामले में किसी प्रकार का समझौता नहीं करना है. 

जीप मेरिडियन में कौन से फीचर्स मिलेंगे

जीप मेरिडियन में आपको कई ऐसे फीचर्स मिलने वाले हैं, जो सीधा कई बड़ी लग्जरी गाड़ियों को टक्कर देंगे. गाड़ी में आपको फ्लेक्सिबल कैबिन के साथ-साथ पैनोरमिक सनरूफ और प्रीमियम अपहोल्स्ट्री भी देखने को मिलती है. इसके साथ ही 10.1 का एक बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम देखने को मिलता है. इसके अलावा गाड़ी में 10.25 इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर भी दिया जाता है. इसमें यूकनेक्टेड कार प्लेटफॉर्म की भी सुविधा मिलती है. जीप मेरिडियन के नए वर्जन की कीमत 30 लाख से शुरू होकर 35.61 लाख तक जाती है. हालांकि, यह गाड़ी 23 लाख के एक्सशोरूम प्राइज के साथ मार्केट में लॉन्च हुई है.

Kunal Mishra

कुनाल इंडिया न्यूज में बतौर सीनियर सब एडिटर काम कर रहे हैं. इनकी ऑटो और टेक पर काफी अच्छी पकड़ है. कुनाल पत्रकारिता में पिछले 6 साल से ज्यादा समय से सक्रिय हैं. इन्हें टेक-ऑटो की खबरों पर महारत हासिल है. ये वायरल खबरों के साथ बिजनेस सेक्शन पर भी काम करते हैं.

Recent Posts

CISF Camp Firing: कठुआ में CISF कैंप में जवान पर चलाई गोलियां, असिस्टेंट कमांडेंट समेत 4 की मौत

CISF Camp Firing: जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले के बसोहली इलाके में CISF कैंप में मंगलवार…

Last Updated: September 29, 2026 22:59:25 IST

गया-काशी से अलग क्यों खास है बद्रीनाथ का ब्रह्मकपाल? श्राद्धपक्ष में उमड़ती है भीड़, भगवान शिव से जुड़ी है कथा

Brahmakapal Tirtha Pind Daan: श्राद्धपक्ष की शुरुआत के साथ ही बद्रीनाथ स्थित ब्रह्मकपाल तीर्थ में…

Last Updated: September 29, 2026 22:38:23 IST

Pune Murder Case: जिसका नाम सीने पर गुदवाकर देना चाहता था सरप्राइज, उसी ने उतार दिया मौत के घाट

Pune Murder Case: 18 जून को पुणे के लोहागढ़ किले से नीचे धकेलकर केतन अग्रवाल…

Last Updated: September 29, 2026 20:49:15 IST

UP Hookah Bar Rule: यूपी में हुक्का बार पर हाईकोर्ट सख्त, स्मोकिंग एरिया में भी नहीं परोस सकेंगे हुक्का, जानें क्या आया आदेश

UP Hookah Bar Rule: इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने उत्तर प्रदेश में रेस्टोरेंट के…

Last Updated: September 29, 2026 20:24:29 IST

राजस्थानी फिल्म ‘धूद’ का ऑफिशियल टीजर जारी, दिखेगा अलग ही रंग; इस दिन सिनेमाघरों में देगी दस्तक

Rajasthani Film Dhood release date: राजस्थानी फिल्म ‘धूद (DHOOD)’ 23 अक्टूबर 2026 को देशभर के…

Last Updated: September 29, 2026 19:55:10 IST