<

ईशान किशन ने संजू के लिए बजाई ‘खतरे की घंटी’, कहीं फिर बेंच पर न बीत जाए वर्ल्ड कप; होश उड़ा देंगे ये समीकरण

Sanju vs Ishan: लंबे समय से टीम इंडिया से बाहर चल रहे ईशान किशन ने धमाकेदार वापसी की है. न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टी20 मुकाबले में ईशान ने सिर्फ 21 गेंदों पर फिफ्टी लगा दी. इसके साथ ही ईशान किशन ने संजू सैमसन के लिए खतरे की घंटी बजा दी है. जानें कैसे...

Sanju vs Ishan: अगले महीने 7 फरवरी से टी20 वर्ल्ड शुरू होने जा रहा है. इस बड़े टूर्नामेंट के लिए भारतीय क्रिकेट बोर्ड (BCCI) ने काफी पहले ही टीम का एलान कर दिया है. जब टीम का एलान हुआ, तो हर कोई हैरान रह गया था. टी20 इंटरनेशनल में खराब फॉर्म से जूझ रहे उप-कप्तान शुभमन गिल को स्क्वाड से बाहर रखा गया था. भारत के वनडे और टेस्ट कप्तान शुभमन गिल की जगह विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन को मौका दिया गया. टीम मैनेजमेंट ने विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन के बैकअप के तौर पर ईशान किशन को टीम में शामिल किया है. ईशान बैकअप विकेटकीपर ओपनर के तौर पर चुने गए, लेकिन अब समीकरण बदल गए हैं. दरअसल, टी20 वर्ल्ड कप से भारतीय टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ 5 मैचों की टी20 सीरीज खेल रही है. इससे वर्ल्ड की तैयारी भी हो जाएगी. शुक्रवार (23 जनवरी) को इस सीरीज के दूसरे मुकाबले में ईशान किशन ने न्यूजीलैंड के तूफानी पारी खेली, जिससे संजू सैमसन की टेंशन बढ़ गई है. ईशान की धमाकेदार पारी की वजह से वर्ल्ड कप के समीकरण में बदलाव किया जा सकता है. इससे संजू सैमसन को एक बार फिर टीम में अपनी जगह खोनी पड़ सकती है.

संजू सैमसन हो रहे फेल!

भारत के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन अपनी तूफानी बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं. इसके चलते ही उन्हें टीम में गिल की जगह मौका दिया गया है. गिल के जाने के बाद संजू सैमसन ने भारतीय टीम में अभिषेक शर्मा के साथ ओपनर  की जगह पक्की कर ली. गिल के जाने के बाद जब से संजू सैमसन ओपनिंग के रोल में वापस लौटे हैं, तब से उनका प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा है. साउथ अफ्रीका के खिलाफ आखिरी टी20 मुकाबले में संजू सैमसन का बल्ला चला था, लेकिन वो बड़ी पारी नहीं खेल पाए थे. फिर न्यूजीलैंड के खिलाफ शुरुआती 2 टी20 मुकाबलों में संजू सैमसन फ्लॉप रहे हैं. नागपुर में खेले गए पहले टी20 मैच में संजू ने 10 रन बनाए, जबकि रायपुर में उनके बल्ले से सिर्फ 6 रन निकले. बता दें कि संजू सैमसन का फ्लॉप होने टीम इंडिया के लिए बड़ी समस्या बन सकती है. टीम चाहती है कि अभिषेक शर्मा के साथ मिलकर संजू सैमसन तूफानी शुरुआत दिलाएं, जो काम उन दोनों ने पहले भी किया है. इसके चलते ही टी20 वर्ल्ड कप के लिए इस सलामी जोड़ी को चुना गया, लेकिन अब संजू का बल्ला खामोश दिखाई दे रहा है.

ईशान किशन ने बजाई संजू के लिए खतरे की घंटी?

भारत के स्टार बल्लेबाज ईशान किशन ने लंबे समय बाद टीम इंडिया में वापसी की. वह न्यूजीलैंड के खिलाफ 5 मैचों की टी20 सीरीज के साथ ही वर्ल्ड स्क्वाड का भी हिस्सा हैं. ईशान किशन न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले मुकाबले में फ्लॉप रहे, लेकिन दूसरे टी20 तूफानी बल्लेबाजी की. इससे संजू सैमसन की टीम में जगह पर सवाल उठने लगे. ईशान किशन डोमेस्टिक क्रिकेट में शानदार फॉर्म से आ रहे हैं. उन्होंने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के फाइनल में शतक लगाकर झारखंड को जीत दिलाई थी. फिर विजय हजारे ट्रॉफी के मुकाबले में भी शतक जड़ा था. इसके चलते ही उन्हें टीम इंडिया में शामिल किया गया है. न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टी20 मुकाबले में ईशान ने तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 32 गेंदों पर 76 रनों की तूफानी पारी खेली. इससे उन्होंने ओपनिंग बल्लेबाज के लिए दावेदारी पेश की है.

अभिषेक के साथी ओपनर कौन?

वैसे तो कप्तान सूर्यकुमार यादव ने पहले ही साफ कर दिया था कि टी20 वर्ल्ड कप में अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन ओपनिंग करेंगे. हालांकि अगर संजू सैमसन फॉर्म में वापस नहीं आते हैं, तो उनकी जगह ईशान किशन को वर्ल्ड कप में मौका दिया जा सकता है. दरअसल, ईशान अभी तिलक वर्मा की जगह पर टीम इंडिया के लिए खेल रहे हैं. तिलक वर्मा टी20 वर्ल्ड कप से पहले वापस आ जाएंगे, जिससे ईशान को बाहर बैठना पड़ेगा. ऐसे में अगर संजू सैमसन के बल्ले से रन नहीं आते हैं, तो ईशान किशन वर्ल्ड कप में विकेटकीपर ओपनर के तौर पर खेलते दिखाई दे सकते हैं. वहीं, संजू सैमसन को एक फिर बेंच पर बैठकर वर्ल्ड कप देखना होगा. बता दें कि पिछले टी20 वर्ल्ड कप में संजू सैमसन भारतीय टीम की स्क्वाड में शामिल थे, लेकिन उन्होंने टूर्नामेंट के किसी भी मुकाबले में खेलने का मौका नहीं मिला था.

Ankush Upadhyay

अंकुश उपाध्याय युवा पत्रकार हैं. उन्होंने चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी (CCS) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है. फिलहाल वह इंडिया न्यूज डिजिटल के साथ जुड़कर स्पोर्ट्स के लिए लेखन का काम कर रहे हैं. इससे पहले वह हरिभूमि डिजिटल डिपार्टमेंट में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे चुके हैं.

Recent Posts

जेकेसी फाउंडेशन ने लॉन्च किया ‘ब्रिलियंटली डिस्लेक्सिक’ अभियान

पहल का उद्देश्य स्कूलों, उच्च शिक्षा संस्थानों और कार्यस्थलों में डिस्लेक्सिया के प्रति जागरूकता बढ़ाना…

Last Updated: October 20, 2026 12:07:18 IST

एलजी इंडिया ने दिवाली पर ‘सेलिब्रेशन ऑफ ट्रस्ट’ ऑफर्स की घोषणा की

चुनिंदा मॉडल्स पर 26% तक का कैशबैक, ₹888 से शुरू होने वाली EMI, जीरो डाउन…

Last Updated: October 20, 2026 11:52:26 IST

पारूल विश्वविद्यालय, गोवा में परंपरा और एकजुटता के साथ मनाया गया सांस्कृतिक नवरात्रि उत्सव

पणजी (गोवा), 19 अक्टूबर: एक कैंपस में होनेवाली संस्कृति की समृद्धि को दर्शाते हुए पारूल…

Last Updated: October 20, 2026 11:37:27 IST

Tiger Shroff Firing Case: कैलिफोर्निया से कौन चला रहा था पूरा खूनी खेल? 34 हजार की दी सुपारी, फरार होने का प्लान भी था तैयार

Tiger Shroff Firing Case: कोटा पुलिस ने टाइगर श्रॉफ से जुड़ी कथित शूटआउट साजिश में…

Last Updated: October 20, 2026 11:13:28 IST

Silver Rate Today: चांदी हुई महंगी या सस्ती? दशहरे पर खरीदारी से पहले चेक करें नए भाव

Silver Rate Today 20 Oct 2026: दशहरे पर चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी है.…

Last Updated: October 20, 2026 10:47:41 IST

Gold Price Today 20 October 2026: दशहरे पर सोने की कीमतों में बड़ा उलटफेर, खरीदने से पहले चेक करें 24K, 22K और 18K के भाव

Gold Rate Today 20 October 2026: दशहरे पर सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी है.…

Last Updated: October 20, 2026 10:11:46 IST