<

2026 Volkswagen Taigun facelift vs Honda Elevate में से कौन सी कार ज्यादा दमदार? फीचर्स में कौन किससे आगे

Volkswagen Taigun facelift vs Honda Elevate: दोनों ही कारें फीचर्स और परफॉर्मेंस के मामले में एक दूसरे को कड़ी टक्कर देती हैं. लेकिन, इनमें से किसी को भी लेने से पहले आपको इनके फीचर्स के बारे में जान लेना चाहिए.

Volkswagen Taigun facelift vs Honda Elevate: कॉम्पैक्ट या मिड साइज SUV की मांग भारत में शुरु से ही काफी तेज है. ये एसयूवी कारें आमतौर पर काफी किफायती और बजट फ्रेंडली मानी जाती हैं. यही कारण है कि इनकी सेल भारत में धड़ल्ले से होती है. हाल ही में भारत में SUV Volkswagen Taigun 2026 को आधिकारिक तौर पर लॉन्च किया गया है. इस कार की लॉन्चिंग के बाद से ही न केवल यह चर्चा में है बल्कि, इसकी डिमांड भारतीय ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री में काफी बढ़ भी गई है. वहीं, दूसरी ओर Honda Elevate है, जो इस कार के साथ कड़ा मुकाबला कर रही है.

दोनों ही कारें फीचर्स और परफॉर्मेंस के मामले में एक दूसरे को कड़ी टक्कर देती हैं. लेकिन, इनमें से किसी को भी लेने से पहले आपको इनके फीचर्स के बारे में जान लेना चाहिए. 

Volkswagen Taigun facelift vs Honda Elevate: फीचर्स में क्या है अंतर?

बात करें अगर दोनों कारों के फीचर्स की तो SUV Volkswagen Taigun 2026 में आपको 10.1 इंच की टचस्क्रीन, 10.25 इंच का डिजिटल इंस्ट्रुमेंट क्लस्टर और पैनेरॉमिक सनरूफ भी देखने के लिए मिलती है. इसके अलावा इस कार में आप को वेंटिलेटेड सीट्स, वायरलेस ऐप्पल कार प्ले या एंड्रॉइड ऑटो और 5 स्टार सेफ्टी देखने के लिए मिलती है. वहीं, दूसरी ओर Honda Elevate में आपको LED हेडलैंप्स, DRL स्ट्रिप और कार प्ले का फीचर दिया गया है. इसके अलावा इस कार में आपको 10.25 इंच की टचस्क्रीन के साथ ही सेफ्टी के तौर पर ADAS का भी फीचर दिया जाता है. 

ये भी पढ़ें:- MG Hector vs Renault Duster: कौन रहेगी बेस्ट? फीचर्स में कौन ज्यादा दमदार?

परफॉर्मेंस में क्या है अंतर?

दोनों कारों की परफॉर्मेंस वैसे तो काफी बेहतरीन मानी जाती हैं. लेकिन, बात करें अगर SUV Volkswagen Taigun 2026 की तो इस कार में आपको 1.0L and 1.5L TSI पेट्रोल इंजन मिलता है, जो 115 PS / 178 Nm की पावर के साथ-साथ 150 PS / 250 Nm की परफॉर्मेंस देता है. वहीं, बात करें अगर Honda Elevate की तो यह कार आपको 1.5L i-VTEC के पेट्रोल इंजन के साथ मिलती है, जो 119 BHP की पावर देने के साथ-साथ 145 Nm का टॉर्क भी जनरेट करता है. 

Kunal Mishra

कुनाल इंडिया न्यूज में बतौर सीनियर सब एडिटर काम कर रहे हैं. इनकी ऑटो और टेक पर काफी अच्छी पकड़ है. कुनाल पत्रकारिता में पिछले 6 साल से ज्यादा समय से सक्रिय हैं. इन्हें टेक-ऑटो की खबरों पर महारत हासिल है. ये वायरल खबरों के साथ बिजनेस सेक्शन पर भी काम करते हैं.

Recent Posts

Delhi NCR Earthquake: रात में अचानक हिली धरती, दिल्ली-NCR समेत कई राज्यों में भूकंप के झटके

Delhi NCR Earthquake: दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत के कई हिस्सों में मंगलवार, 6 अक्टूबर 2026…

Last Updated: October 6, 2026 23:25:02 IST

US House of Representatives: आसमान में दिखाया अदम्य साहस, अब अमेरिकी संसद में सम्मान, स्मित मछार के साथ क्रू-यात्रियों का भी जिक्र

US House of Representatives: फ्लाईदुबई की उड़ान में कॉकपिट हमले के दौरान यात्रियों की जान…

Last Updated: October 6, 2026 22:21:59 IST

Ketu Transit 2026: केतु ने बदला नक्षत्र, 5 दिसंबर तक इन 3 राशियों के लिए खुल सकते हैं कामयाबी और धन लाभ के रास्ते

Ketu Transit 2026: केतु ने 3 अक्टूबर को मघा नक्षत्र के प्रथम पद में प्रवेश…

Last Updated: October 6, 2026 21:25:00 IST

Punjab Government CBI investigation: हाईकोर्ट के CBI जांच के आदेश के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची मान सरकार, चुनाव से पहले बढ़ा मामला

Punjab Government CBI investigation: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के कार्यालय से जुड़े कथित भ्रष्टाचार के…

Last Updated: October 6, 2026 20:20:31 IST

क्या EPF और NPS आपके रिटायरमेंट के लिए काफी हैं?

नई दिल्ली, 6 अक्टूबर: तीस साल पहले रिटायर होने वाले एक सरकारी कर्मचारी को अपने…

Last Updated: October 6, 2026 19:22:29 IST