MP News: मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. करोड़पति और उसकी पत्नी ने गोद ली हुई ढाई साल की बच्ची को मनहूस समझकर हाईवे पर छोड़ देगा.
मध्य प्रदेश के राजगढ़ में गोद ली बच्ची को मनहूस बताकर करोड़पति दंपति ने हाईवे पर छोड़ा
MP Viral News: मध्य प्रदेश (MP News) के राजगढ़ जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जिसने इंसानियत को झकझोर कर रख दिया है. राजगढ़ के एक कारोबारी पति-पत्नी ने अशुभ बताकर कथित तौर पर गोद ली हुई ढाई साल की बच्ची को श्योपुर नेशनल हाईवे-552 पर छोड़ दिया. इसको लेकर पति-पत्नी का मानना ता कि इस बच्ची के आने से उन्हें बदकिस्मती का सामना करना पड़ रहा है. क्योंकि जब से उन्होंने उसे गोद लिया था, तब से उनके कारोबार में लगातार घाटा हो रहा था.
नतीजतन उसे बदकिस्मती की निशानी मानते हुए दंपति ने उसे हाईवे के एक सुनसान इलाके में छोड़ दिया और अपनी गाड़ी लेकर वहां से चले गए.
न्यूज 18 की रिपोर्ट के अनुसार, पुलिस ने इस मामले में आरोपी दंपति आकाश मूंदरा और उनकी पत्नी कृतिका मूंदरा को गिरफ्तार कर लिया गया है. यह मामला श्योपुर जिले के मानपुर पुलिस थाने के अंतर्गत दर्ज किया गया था. दंपति को पूरा यकीन था कि यह बच्ची अशुभ है, उन्हें लगता था कि उसे गोद लेने के तुरंत बाद ही उनके कारोबार में गिरावट आनी शुरू हो गई थी. उनका मानना था कि बच्ची को घर से निकाल देने से उनके कारोबार में फिर से खुशहाली लौट आएगी.
बताया जा रहा है कि यह घटना लगभग 19 अप्रैल के आसपास हुई थी. श्योपुर के सोईकलां इलाके के पास नेशनल हाईवे-552 पर एक छोटी बच्ची अकेली और रोती हुई मिली थी. राहगीरों से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस मौके पर पहुंची और बच्ची को अपनी सुरक्षा में ले लिया. इसके बाद, बच्ची की पहचान करने और उसके परिवार वालों का पता लगाने के प्रयास शुरू किए गए; इस खोज में मदद के लिए सोशल मीडिया पर भी एक अभियान चलाया गया.
यह भी पढ़ें :-
इस पूरे मामले पर पुलिस के मुताबिक दंपति एक धार्मिक तीर्थयात्रा पर निकले थे. जिसका मकसद खाटू श्याम और मेहंदीपुर बालाजी के दर्शन करना था. अपनी यात्रा के दौरान श्योपुर इलाक में एक सुनसान जगह को देखकर उन्होंने बच्ची को सड़क किनारे छोड़ दिया और आगे की यात्रा जारी रखी. इतनी कम उम्र की बच्ची को ऐसी हालत में छोड़ना एक बेहद गंभीर और अमानवीय कृत्य माना जा रहा है. ऐसे कृत्य की सभी निंदा कर रहे हैं.
आरोपी परिवार करोड़पति कारोबारी है. मूंदरा परिवार की गिनती राजगढ़ के प्रमुख कारोबारी घरानों में होती है. उनके पास कई पेट्रोल पंप और अन्य विभिन्न संपत्तियां हैं. उनके कई व्यवसाय हैं, जिनमें एक पेट्रोल पंप भी शामिल है. इसके बावजूद इस तरह का कदम उठाया जाना समाज के लिए एक चिंताजनक संकेत हैं.
Smriti mandhana appointed india womens cricket team full time white ball captain harmanpreet kaur bcciSmriti…
Delhi NCR Earthquake: दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत के कई हिस्सों में मंगलवार, 6 अक्टूबर 2026…
US House of Representatives: फ्लाईदुबई की उड़ान में कॉकपिट हमले के दौरान यात्रियों की जान…
Ketu Transit 2026: केतु ने 3 अक्टूबर को मघा नक्षत्र के प्रथम पद में प्रवेश…
Punjab Government CBI investigation: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के कार्यालय से जुड़े कथित भ्रष्टाचार के…
नई दिल्ली, 6 अक्टूबर: तीस साल पहले रिटायर होने वाले एक सरकारी कर्मचारी को अपने…