मार्च 2026 में कुछ स्कूटर्स का काफी ट्रेंड देखा गया है. खासकर Honda Activa, TVS Jupiter और Suzuki Access 125 आदि जैसे स्कूटर टॉप सेलिंग रहे हैं.
Activa vs Jupiter vs Access: भारत में स्कूटर सेगमेंट हमेशा से ही डेली यूज का सबसे भरोसेमंद साधन माना जाता है. बहुत से लोग आज भी भारत में बाइक न लेकर स्कूटर लेना ज्यादा पसंद करते हैं. देखा जाए तो स्कूटर के अपने बहुत से फायदे हैं. स्कूटर लेने पर आप अपने साथ छोटे-मोटे कुछ सामान पैर रखने वाली जगह पर भी रख सकते हैं. वहीं, काफी सामान आप स्कूटर की डिक्की में भी स्टोर करके रख सकते हैं. चाहे ऑफिस जाना हो, कॉलेज या फिर अपने पर्सनल काम ही क्यों न निपटाने हों स्कूटर अपनी सुविधा, माइलेज और कम मेंटेनेंस के लिए पहले पसंद किया जाता है.
मार्च 2026 में कुछ स्कूटर्स का काफी ट्रेंड देखा गया है. खासकर Honda Activa, TVS Jupiter और Suzuki Access 125 आदि जैसे स्कूटर टॉप सेलिंग रहे हैं.
Honda Activa पिछले कई सालों से भारत के लोगों की पहली पसंद बना हुआ है. यह स्कूटर तब से लोगों द्वारा पसंद किया जाता है जब अन्य स्कूटर्स का कोई खास ट्रेंड नहीं था. पिछले महीने यानि मार्च 2026 में हॉन्डा एक्टिवा की कुल 2,54,449 लाख यूनिट्स की सेल हुई है. जिसके बाद से यह भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में टॉप सेलिंग स्कूटर की जगह बना चुकी है.
Suzuki Access 125 एक पुराना स्कूटर है, जो सालों से ग्राहकों की जरूरतों पर खरा उतर रहा है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फरवरी 2026 में इस कंपनी ने कुल 70,137 यूनिट्स की सेल की है. हालांकि, हर साल इसकी भी यूनिट्स में काफी ग्रोथ देखी जाती है. अगर आप एक लाख के आस-पास के बजट में स्कूटर खरीदना चाहते हैं तो ऐसे में Suzuki Access 125 आपके लिए परफेक्ट रह सकता है.
अगर आप एक किफायती और अच्छी परफॉर्मेंस वाला स्कूटर लेना चाहते हैं तो ऐसे में TVS Jupiter आपके लिए सटीक रह सकता है. कंपनी द्वारा पिछले महीने TVS Jupiter की कुल 1,27,089 यूनिट्स की सेल की गई थी. इससे पता लगता है कि भारतीय बाजार में इस स्कूटर को लेकर मुकाबला कितना तेज है. हालांकि, देखा जाए तो यह तीनों ही स्कूटर आपस में कड़ी टक्कर लेते हैं. आप अपने बजट और जरूरत के हिसाब से कोई भी स्कूटर चुन सकते हैं.
Patna Crime News: पटना सिटी के खाजेकला थाना क्षेत्र में कोचिंग से घर लौट रहीं…
Mercury Mars Kendra Drishti Yoga: 2 अक्टूबर 2026 को बुध और मंगल के बीच 90…
CISF Camp Firing: जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले के बसोहली इलाके में CISF कैंप में मंगलवार…
Brahmakapal Tirtha Pind Daan: श्राद्धपक्ष की शुरुआत के साथ ही बद्रीनाथ स्थित ब्रह्मकपाल तीर्थ में…
Pune Murder Case: 18 जून को पुणे के लोहागढ़ किले से नीचे धकेलकर केतन अग्रवाल…
UP Hookah Bar Rule: इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने उत्तर प्रदेश में रेस्टोरेंट के…