Anupama Upcoming Episode: इस बार अनुपमा का अपकमिंग एपीसोड एक से एक ट्विस्ट से भरा रहेगा. प्रोमो में दिखाए गए सीन्स के मुताबिक, सावी कैफे बंद कराने के पीछे की साजिश सामने आ सकती है. वहीं अनुपमा की तबियत को लेकर भी नए एपीसोड में कुछ इंट्रस्टिंग सामने आ सकता है. इस बार शो के मेकर्स ने कहानी को अलग मोड देने के लिए प्रेम के रोल को भी विलेन का टर्न दे दिया है. यहां जानें कैसे-
क्या बंद हो जाएगा 'सावी कैफे'? प्रेम ने क्यों बदला रंग? Anupama के अपकमिंग एपीसोड के ट्विस्ट जानकर चकराएगा सिर
Anupama Upcoming Episode: अनुपमा की जिंदगी में एक बार फिर मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रहीं. जहां एक तरफ शाह फैमिली फाइनेंशियल स्ट्रगल्स से जूझ रही है तो नहीं कोठारी फैमिली में भी स्ट्रेस कम होने का नाम नहीं ले रहा है. एक बाद एक ट्विस्ट ने इस शो को बेहद दिलचस्प बना दिया है. शो के मेकर्स ने भी अपकमिंग एपीसोड से दिल जीतने का फैसला कर लिया है. रिपोर्ट्स की मानें तो जल्द अनुपमा के आने वाले एपीसोड में सावी कैफे की मुश्किलें बढ़ती दिखेंगी और प्रेम का नेगेटिव रूप सबके सामने आ जाएगा. इस बीच अनुपमा की बिगड़ती तबियत शो को नया मोड़ देने का काम करेगी. जानें क्या है अपकमिंग एपीसोड में ट्विस्ट का खेल-
अनुपमा में सावी कैफे को लेकर काफी इंट्रस्टिंग मोड आने वाला है. बेशक कैफे की शुरुआत हो चुकी है, लेकिन नए प्रोमो में दिखाया गया है कि सरकारी ऑफिसर्स आके कैफे को बंद करा देते हैं. हालांकि इसके पीछे की वजह साफ नहीं हो पाई, लेकिन फैन्स अंदाजा लगा रहे हैं कि इसमें दिग्विजय की फैमिली का हाथ हो सकता है. प्रोमो के इस सीन ने फैन्स को और भी सोच में डाल दिया है.
अनुपमा के अब तक के एपीसोड में एक समझदार और अच्छा इंसान दिखाए जाने वाला प्रेम अब अपना नेगेटिव रूप दिखाना शुरू कर देता है. पिछले एपीसोड में प्रेम न सिर्फ अनुपमा के खिलाफ चीजें बोलने लगता है, बल्कि अपनी वाइफ राही के आगे शर्ते रखके उसकी मुश्किलें भी बढ़ा देता है.
अटकलें लगाई जा रही है कि प्रेम आने वाले एपीसोड्स में अनुपमा के खिलाफ रहेगा और उसके दुशम्नों से भी हाथ मिला सकता है. यदि ऐसा होगा कि पहले से ही मुश्किलों में उलझी अनुपमा को बुरा झटका लग सकता है, क्योंकि वो प्रेम को अपने बेटे की तरह मानती आ रही है. ऐसे में प्रेम का बदला हुआ रुख शो की टीआरपी के लिए मैजिकल साबित हो सकता है.
जीवन की नई चुनौतियों के बीच उलझी अनुपमा एक बार फिर बीमारी की चपेट में आ सकती हैं. नए प्रोमो में दिखाया है कि अनुपमा को बार-बार चक्कर आते हैं. जिससे फैन्स अनुमान लगा रहे हैं कि अनुपमा को कोई बीमारी हो सकती है. हालांकि, ये भी हो सकता है कि शो के मेकर्स ने शो को आगे और ट्विस्ट के साथ बढ़ाने के लिए ऐसा किया हो. यदि अनुपमा को सच में कोई बीमारी हो जाती है तो उसकी मुश्किलें और बढ़ जाएंगी. इस बीच अनुपमा को अपने करीबियों का साथ मिलेगा या नहीं. ये देखने लायक होगा.
Patna Crime News: पटना सिटी के खाजेकला थाना क्षेत्र में कोचिंग से घर लौट रहीं…
Mercury Mars Kendra Drishti Yoga: 2 अक्टूबर 2026 को बुध और मंगल के बीच 90…
CISF Camp Firing: जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले के बसोहली इलाके में CISF कैंप में मंगलवार…
Brahmakapal Tirtha Pind Daan: श्राद्धपक्ष की शुरुआत के साथ ही बद्रीनाथ स्थित ब्रह्मकपाल तीर्थ में…
Pune Murder Case: 18 जून को पुणे के लोहागढ़ किले से नीचे धकेलकर केतन अग्रवाल…
UP Hookah Bar Rule: इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने उत्तर प्रदेश में रेस्टोरेंट के…