<

AI यूजर्स के लिए बड़ी खुशखबरी, ChatGPT और Perplexity देंगे एक साल का प्रीमियम फ्री, होगी हजारों की बचत

AI Free Subscription: आज के दौर में AI का इस्तेमाल लोग बड़ी संख्या में कर रहे है, ऐसे में ChatGPT और Perplexity जैसे AI आपके लिए 1 साल का फ्री प्रीमियम एक्सेस लेकर आया है.

ChatGPT Perplexity Free Subscription:आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के बढ़ते दौर में ChatGPT और Perplexity जैसे टूल्स ने रिसर्च, लेखन, कोडिंग और कंटेंट क्रिएशन की दुनिया को पूरी तरह बदल दिया है. पहले इनका उपयोग केवल सीमित फीचर्स के साथ फ्री वर्जन में किया जा सकता था, लेकिन अब भारतीय यूजर्स के लिए एक शानदार ऑफर आया है. जिसमें ChatGPT Go और Perplexity Pro दोनों का प्रीमियम एक्सेस एक साल तक बिल्कुल फ्री मिलेगा. इस ऑफर से यूजर्स को करीब 23,000 रुपये की सालाना बचत होने वाली है. आइए जानते हैं पूरा मामला विस्तार से —

ChatGPT Go अब एक साल तक फ्री इस्तेमाल

OpenAI ने हाल ही में घोषणा की है कि 4 नवंबर 2025 से भारतीय यूजर्स को ChatGPT Go का फ्री एक्सेस दिया जाएगा. यह ChatGPT का पेड वर्जन है, जिसमें यूजर्स को फ्री वर्जन से कहीं ज्यादा फीचर्स मिलते हैं. ChatGPT Go के तहत यूजर्स को GPT-5 मॉडल का एक्सटेंडेड एक्सेस, इमेज जनरेशन, डेटा एनालिसिस और एडवांस चैट ऑप्शन जैसी सुविधाएं मिलेंगी. जहां इस प्लान की सामान्य कीमत ₹399 प्रति माह (यानी ₹4800 सालाना) है, वहीं अब भारतीय यूजर्स इसे बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के पूरे एक साल तक इस्तेमाल कर पाएंगे.

Perplexity Pro Airtel यूजर्स के लिए खास तोहफा

दूसरी ओर, Airtel ने अपने यूजर्स के लिए एक बड़ा तोहफा दिया है. टेलीकॉम कंपनी ने घोषणा की है कि वह अपने मोबाइल और ब्रॉडबैंड ग्राहकों को Perplexity Pro AI का एक साल का फ्री एक्सेस देगी. यह सर्विस सामान्य तौर पर ₹17,000 सालाना की कीमत पर मिलती है. Perplexity Pro के माध्यम से यूजर्स को तेज़ और अधिक सटीक रिसर्च रिजल्ट्स, उन्नत वेब सर्च, डाटा एनालिटिक्स और चैट फीचर्स का एक्सेस मिलेगा. यह ऑफर Airtel के सभी एक्टिव प्लान्स के साथ स्वतः लागू होगा.

क्यों खास है यह ऑफर?

यह ऑफर न केवल भारतीय यूजर्स के लिए फायदेमंद है, बल्कि यह AI को आम लोगों तक पहुंचाने की दिशा में भी एक बड़ा कदम माना जा रहा है. अब छात्र, रिसर्चर, प्रोफेशनल्स और कंटेंट क्रिएटर्स बिना किसी खर्च के ChatGPT और Perplexity जैसे एडवांस टूल्स का उपयोग कर सकेंगे रिसर्च, नोट्स बनाने, प्रेजेंटेशन तैयार करने या कोडिंग जैसे हर काम के लिए.

Shristi S

Shristi S has been working in India News as Content Writer since August 2025, She's Working ITV Network Since 1 year first as internship and after completing 3 months intership Shristi Joined Inkhabar Haryana of ITV Group on November 2024. She Worked in Inkhabar Haryana 9 months there she cover full Haryana news. Currently In India News her speciality is hard news, lifestyle, entertainment, Business.

Recent Posts

Vivo Y600 लॉन्च. 10,000mAh बैटरी और 120Hz AMOLED डिस्प्ले के साथ आया फोन, जानें कीमत

Vivo Y600 चीन में लॉन्च हो गया है। फोन में 10,000mAh बैटरी, 120Hz AMOLED डिस्प्ले,…

Last Updated: October 27, 2026 13:22:33 IST

Shahnawaz Hussain’s Son Wedding Guest List: कांग्रेस विधायक की बेटी बनी BJP के दिग्गज नेता की बहू! निकाह में जुटे बड़े नेता, जानें कौन हैं दूल्हा-दुल्हन?

Shahnawaz Hussain's Son Wedding Guest List: हरियाणा के कांग्रेस विधायक अकरम खान की बेटी अफशां…

Last Updated: October 27, 2026 13:21:33 IST

अब आएगा लॉरेंस का दिमाग ठिकाने! 200 सीरियल किलर और आतंकी; भारत की सबसे खतरनाक जेल में रहेगा गैंगस्टर

Lawrence Bishnoi: गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई को साबरमती जेल के हाई सिक्योरिटी ब्लॉक 'दो सौ खोली'…

Last Updated: October 27, 2026 12:34:45 IST

Bhojpuri Singer Abhishek Kumar Firing Case: पहले घर पर चलाई गोलियां, फिर कार को बनाया निशाना! भोजपुरी सिंगर अभिषेक सिंह के साथ क्या हुआ?

Bhojpuri Singer Abhishek Kumar Firing Case: भोजपुरी सिंगर अभिषेक कुमार के घर के बाहर सुबह…

Last Updated: October 27, 2026 12:13:31 IST

King Poster Out: ‘कातिल नहीं आशिक…’ शाहरुख खान की आंखों में प्यार या बदले की आग? पोस्टर ने बढ़ाई हलचल

King Poster Out: शाहरुख खान की फिल्म 'किंग' का नया पोस्टर रिलीज हो गया है.…

Last Updated: October 27, 2026 11:17:01 IST

Gold Price Today 27 October 2026: सोने की कीमतों में तेजी, जानें 24, 22 और 18 कैरेट गोल्ड का ताजा भाव

Gold Price Today 27 October 2026: सोने की कीमतों में सोमवार को तेजी दर्ज की…

Last Updated: October 27, 2026 12:37:07 IST