<

पहली बार कार चला रहे हैं? अपना लें ये टिप्स बन जाएंगे परफेक्ट ड्राइवर

Driving Tips For Beginners: ड्राइविंग कोई मुश्किल कला नहीं है, बस इसके लिए धैर्य, नियमित अभ्यास और आत्मविश्वास की जरूरत होती है. ऐसे में अगर आप भी ये टिप्स अपना लेगे तो एक बेहतरीन ड्राइवर बन जाएंगे.

Car Driving Tips: कार चलाना देखने में भले ही आसान लगता हो, लेकिन जब बात खुद स्टीयरिंग थामने की बारी आती है, तो कई लोगों के मन में डर घर कर जाता है. कहीं ब्रेक की जगह एक्सीलेटर न दब जाए, समय पर ब्रेक न लगा पाए, या पीछे से कोई टक्कर न मार दे. दरअसल, ये डर स्वाभाविक है, लेकिन थोड़ा-सा आत्मविश्वास और सही तरीके से अभ्यास करने पर कोई भी व्यक्ति एक अच्छा ड्राइवर बन सकता है. ऐसे में हम जानेंगे ड्राइविंग सीखने के शुरुआती स्टेप्स, जिनसे आप सुरक्षित और आत्मविश्वास के साथ सड़कों पर उतर सकेंगे.

सबसे पहले जानें अपनी कार को

किसी भी ड्राइवर के लिए जरूरी है कि वह अपनी कार को पूरी तरह समझे। गाड़ी के सभी जरूरी हिस्सों  जैसे क्लच, ब्रेक, एक्सीलेरेटर, गियर, स्टीयरिंग और इंडिकेटर्स की पहचान करें और यह जानें कि वे कैसे काम करते हैं. कई बार नए लोग इंडिकेटर या वाइपर को लेकर भ्रमित हो जाते हैं, इसलिए पहले से इनकी जानकारी होना जरूरी है.

कार के फीचर्स को समझें

हर कार के फीचर्स अलग-अलग हो सकते हैं. इसलिए ड्राइविंग शुरू करने से पहले यह समझें कि एसी, हीटर, हेडलाइट, वाइपर और डिफॉगर कैसे काम करते हैं. अगर आपकी कार में क्रूज़ कंट्रोल, पार्किंग सेंसर या ADAS जैसे मॉडर्न फीचर्स हैं, तो उनका इस्तेमाल करना भी सीखें. जितना अधिक आप अपनी कार को समझेंगे, उतनी ही सुरक्षित ड्राइव करेंगे.

 सीट और मिरर की सही सेटिंग

ड्राइविंग शुरू करने से पहले सीट को इस तरह एडजस्ट करें कि आपके पैर आसानी से क्लच और ब्रेक तक पहुंच सकें. साथ ही स्टीयरिंग व्हील आपके हाथों की प्राकृतिक पहुंच में हो. गाड़ी के साइड और रियर व्यू मिरर को सही से सेट करें ताकि पीछे का विजन साफ दिखे. इससे पीछे आने वाले वाहनों पर नजर रखना आसान रहेगा.

स्टीयरिंग पकड़ने का सही तरीका

स्टीयरिंग व्हील को घड़ी के डायल की तरह समझें. अपने दोनों हाथों को 9 बजे और 3 बजे की पोज़िशन पर रखें. इससे कंट्रोल बेहतर रहता है और गाड़ी को मोड़ना भी आसान होता है. ड्राइविंग शुरू करने से पहले सीट बेल्ट लगाना न भूलें यह आपकी सुरक्षा का सबसे अहम कदम है.

ड्राइविंग प्रैक्टिस के लिए सही जगह चुनें

शुरुआत में ट्रैफिक भरी सड़कों पर न जाएं. किसी खाली मैदान, स्कूल ग्राउंड या पार्किंग एरिया में अभ्यास करें. यहां आप बिना डर के क्लच, ब्रेक और एक्सीलेरेटर का सही तालमेल बैठा सकते हैं.

 मैनुअल कार चलाने की प्रैक्टिस करें

अगर आप मैनुअल कार सीख रहे हैं, तो क्लच का रोल सबसे अहम है. धीरे-धीरे क्लच छोड़ते हुए हल्का एक्सीलेरेटर दें ताकि कार झटके न मारे और इंजन बंद न हो. शुरुआत में सिर्फ पहले और दूसरे गियर में चलाने का अभ्यास करें. धीरे-धीरे जैसे आत्मविश्वास बढ़ेगा, आप ऊंचे गियर में भी आराम से कार चला पाएंगे.

ब्रेक का सही इस्तेमाल सीखें

गाड़ी रोकने के लिए पहले एक्सीलेरेटर से पैर हटाएं और फिर धीरे-धीरे ब्रेक दबाएं. झटके से ब्रेक लगाने से बचें, खासकर अगर पीछे कोई गाड़ी चल रही हो. हर बार स्टॉप से पहले गियर को न्यूट्रल में डालना न भूलें.

Shristi S

Shristi S has been working in India News as Content Writer since August 2025, She's Working ITV Network Since 1 year first as internship and after completing 3 months intership Shristi Joined Inkhabar Haryana of ITV Group on November 2024. She Worked in Inkhabar Haryana 9 months there she cover full Haryana news. Currently In India News her speciality is hard news, lifestyle, entertainment, Business.

Recent Posts

Tiger Shroff Firing Case: टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में बड़ा ट्विस्ट! 8 आरोपी अनिल पंडित से जुड़े, अब किसकी शरण में राधा-बबीता?

Tiger Shroff Firing Case : टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में मुंबई पुलिस ने 11 आरोपियों…

Last Updated: October 27, 2026 14:23:49 IST

Toll Tax New Rule: 1 नवंबर से मिलेगा सालाना लोकल पास, जानें ₹1500 और ₹3000 की फीस का नियम

Fastag Annual Pass: 1 नवंबर 2026 से टोल प्लाजा के 20 किमी दायरे में रहने…

Last Updated: October 27, 2026 14:02:40 IST

‘सद्गुरु एन एक्स न्यूमैटिक फिटिंग’ के प्रोपराइटर रविंद्र हिरोजी साटम की प्रेरक कहानी, विदेशी फिटिंग से स्वदेशी निर्माण तक

Ravindra Hiroji Satam: कारोबार में सफलता हासिल करने के लिए मेहनत, धैर्य और लगातार प्रयास…

Last Updated: October 27, 2026 13:58:40 IST

स्वसेवा के संस्थापक चेतन बांगड़े को मिला ‘भारत की शान’ पुरस्कार

चेतन बांगड़े का शुरुआती करियर कॉर्पोरेट क्षेत्र में काफी सफल रहा. उनकी उपलब्धियों के लिए…

Last Updated: October 27, 2026 13:52:28 IST

‘ड्रीम बिग, प्लान बिग, अचीव बिग’! सौरभ महाजन को मिला भारत की शान सम्मान, जानें उनका विजन

नई पीढ़ी की सोच, नेतृत्व और सकारात्मक बदलाव को नई दिशा देने वाले युवा पॉडकास्टर,…

Last Updated: October 27, 2026 14:15:13 IST

Vivo Y600 लॉन्च. 10,000mAh बैटरी और 120Hz AMOLED डिस्प्ले के साथ आया फोन, जानें कीमत

Vivo Y600 चीन में लॉन्च हो गया है। फोन में 10,000mAh बैटरी, 120Hz AMOLED डिस्प्ले,…

Last Updated: October 27, 2026 13:22:33 IST