<

AI घड़ी और चश्मे के बाद बाजार में आई एआई अंगूठी, कैसे और क्या करेगी काम, कीमत जान रह जाएंगे दंग

AI Ring: बाजारों में एआई से लैस घड़ी और चश्मे तो काफी पहले से मौजूद हैं लेकिन कुछ समय से बाजारों में एआई रिंग भी आ चुकी है. इसके काफी फायदे हैं और इसकी मदद से आप फोन को पॉकेट से निकाले बिना भी काफी काम कर सकते हैं.

AI Ring: आज के समय में AI के बिना दुनिया सोच पाना काफी मुश्किल है. AI हमारे बहुत से कामों को काफी आसान कर देता है. ये कम समय और मेहनत में ज्यादा से ज्यादा रिजल्ट दे सकता है. इसके कारण ज्यादातर फोन में एआई की सुविधा मिलने लगी है. अब कम कीमत वाले डिवाइस में बी लोग एआई ढूंढते हैं और बहुत सी कंपनियां ये सुविधा दे भी रही हैं. इतना ही नहीं अब तो बाजारों में एआई की घड़ी, चश्मे, बैंड आदि भी मिलते हैं लेकिन अभी AI रिंग के बारे में काफी कम लोग जानते हैं. एआई की बदलती दुनिया में इस रिंग ने छोटे से डिवाइस का रूप ले लिया है. 

ये रिंग बहुत काम की चीज है. ये आपके बैंड और चश्मे की तरह भारी-भरकम नहीं दिखती लेकिन फायदे काफी देती है. कई कंपनियों ने अंगूठी में ही एआई को फिट कर दिया है जो आपके हेल्थ और फिटनेस का रिकॉर्ड तैयार करती है. इसके साथ ही आप इसकी मदद से आपको आवाज रिकॉर्ड करने, नोट्स बनाने और विभिन्न भाषाओं में अनुवाद करने जैसी सुविधाएं मिलती हैं.

कैसे और क्या काम करती है एआई रिंग?

एआई रिंग, ऐसी रिंग है, जिसमें एआई फिट है. स्क्रीन न होने के कारण रिंग को पहनकर आवाज या इशारों से काम करना आसान हो जाता है. एआई रिंग के कुछ मॉडलों में वाइब्रेशन या LED लाइट भी दी जाती है, जो रिकॉर्डिंग शुरू होने का संकेत देती है. बैटरी और चार्जिंग का समय हर मॉडल में अलग होता है. इसकी मदद से फोन निकाले बिना ही आप काफी काम कर सकते हैं.

भारत में उपलब्ध ज्यादातर एआई रिंग अभी हेल्थ और फिटनेस ट्रैकिंग पर ही फोकस्ड हैं. हेल्थ सेंटर्ड स्मार्ट रिंग हृदय गति, नींद, शारीरिक गतिविधियों और त्वचा के तापमान जैसे संकेतों को ट्रैक कर सकती हैं. एआई इन आंकड़ों पर नींद और रिकवरी से जुड़े सुझाव दे सकता है. कुछ एआई रिंग को नहाते वक्त भी पहने रह सकते हैं, तो कुछ को नहाते वक्त उतारना पड़ता है. यह उसके वाटर रेजिस्टेंस फीचर पर निर्भर करता है.

मिलेंगे ये जबरदस्त फीचर

कुछ एआई रिंग्स आवाज से नोट्स बनाती हैं और रिमाइंडर भी भेज देती हैं. रिंग पर टैप करके बोलने से बात रिकॉर्ड हो जाती है. जुड़े हुए ऐप में उसे टेक्स्ट नोट, रिमाइंडर या मेसेज ड्राफ्ट में बदला जा सकता है. इसी तरह लोगों से हो रही बातचीत को भी रिकॉर्ड किया जा सकता है. कुछ मॉडल अलग-अलग भाषाओं के अनुवाद भी कर देते हैं. जैसे कीरा एआई रिंग अपनी वेबसाइट पर 146 भाषाओं में अनुवाद का दावा करती है जिनमें 13 भाषाओं के लिए ऑफलाइन सपोर्ट भी है. इनकी कीमत की बात करें, तो इनकी कीमत लगभग 10000 रुपये से 40,000 रुपये तक हो सकती है.

ये भी पढ़ें: Oppo Find X10 Price Leak: भारत में लॉन्च से पहले Oppo Find X10 और Oppo Find X10 Pro Max की कीमत लीक, जानें लॉन्च डेट और पूरी डिटेल

Deepika Pandey

दीपिका पाण्डेय साल 2020 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने 2020 में BJMC की डिग्री हासिल की. करियर की शुरुआत खबर टुडे न्यूज, DNP News और दैनिक खबर जैसे प्लेटफॉर्म्स से बतौर एंकर और कंटेंट राइटर की. उन्होंने क्राइम, एंटरटेनमेंट, पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, ऑटो-टेक और करेंट अफेयर्स पर काम किया है. इसके बाद हरिभूमि वेबसाइट में दिल्ली-NCR और नेशनल बीट कवर की. वर्तमान में वह इंडिया न्यूज में सीनियर कॉपी राइटर हैं. उनकी विशेषज्ञता क्राइम और एंटरटेनमेंट, बॉलीवुड, हॉलीवुड और भोजपुरी के साथ पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, वायरल न्यूज, ह्यूमन इंटरेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज में है.

Recent Posts

2026 Toyota Glanza Facelift: नए लुक और दमदार फीचर्स के साथ लॉन्च हुई टोयोटा ग्लैंजा, जानें कीमत और खासियतें

2026 Toyota Glanza Facelift: टोयोटा ने भारत में अपनी प्रीमियम हैचबैक कार ग्लैंजा का 2026…

Last Updated: October 14, 2026 14:49:05 IST

IND vs WI 4th T20I Live Streaming: टीवी पर कहां देखें भारत-वेस्टइंडीज मैच, फ्री में देखने का क्या है विकल्प?

India vs West indies 4th T20I Live Streaming: भारत-वेस्टइंडीज चौथा टी20 मैच कब और कहां…

Last Updated: October 14, 2026 13:37:51 IST

Suryakumar Yadav Dubai Home: दुबई में शाहरुख खान के पड़ोसी बने सूर्यकुमार यादव? खरीदा करोड़ों का लग्जरी घर; देखता रह गया हर शख्स

Suryakumar Yadav Dubai Home:सूर्यकुमार यादव ने बताया कि वे पहली बार 2014 में IPL खेलने…

Last Updated: October 14, 2026 13:28:20 IST

जर्मनी में रोबोट की शर्मनाक हरकत! 16 साल की लड़की के साथ छेड़छाड़, हैरान कर देगा मामला

Robot Allegedly Touches Teen Girl: जर्मनी के कोलोन शहर में एक रोबोट ने एक 16…

Last Updated: October 14, 2026 13:12:16 IST

अवैध बूचड़खानों के खिलाफ सूरत में निकला ‘अहिंसा मार्च’

सूरत (गुजरात) [भारत], 14 अक्टूबर: गांधी जयंती के अवसर पर शुक्रवार को सूरत में अवैध…

Last Updated: October 14, 2026 13:07:22 IST

IND vs NZ: टीम इंडिया के सिलेक्शन में फंसा बड़ा पेंच! इन 3 खिलाड़ियों ने बढ़ाई BCCI की टेंशन, टीम के ऐलान में देरी

India vs New Zealand Series: रिपोर्ट में कहा गया है कि जब प्रसिद्ध कृष्णा रिहैब…

Last Updated: October 14, 2026 14:51:11 IST