16
Air Taxi Delhi-NCR: भारत में सभी मेट्रोपोलिटन शहर में यातायात जाम की समस्या कोई नई बात नहीं है, खासकर दिल्ली-एनसीआर जैसे घनी आबादी वाले क्षेत्रों में तो ये रोज का एक ही हाल है. इस समस्या से निपटने के लिए लगातार नई-नई तैयारियां की जाती है. ऐसे में एयर टैक्सी का हालिया प्रस्ताव एक बेहतरीन समाधान साबित हो सकता है.
ऐयर टेक्सी का सुविधा गुरुग्राम, कनॉट प्लेस (सीपी) और जेवर हवाई अड्डे जैसे प्रमुख स्थानों पर शुरू होने की उम्मीद है. इसमें कुछ ही मिनटों का समय लगेगा, जो कि अब तक जिसमें घंटों लगते थे. इस प्रस्ताव की रूपरेखा हाल के दिनों में जारी एक रिपोर्ट में बताई गई है. जिसे आने वाले वर्षों में पूरे स्टेप बाय स्टेप लागू किया जाएगा. यहां हम आपको इस योजना की विस्तृत जानकारी और इसके शुरू होने की संभावित तिथि के बारे में बारे में बताएंगे.
Air Taxi का किराया कितना होगा?
किराए की बात करें तो शुरुआती दिनों में अनुमान के मुताबिक, दिल्ली से गुरुग्राम के बीच ऐयर टैक्सी के एक तरफ का किराया लगभग 2000 से 3000 रुपये के करीब हो सकता है. हालांकि, बाद में यदि चीजें सस्ती होती है तो किराया और कम होने की संभावना हो सकती है.
एयर टैक्सी में कितने लोग बैठ सकते हैं?
एयर टैक्सी एक हल्का, छोटा और इलेक्ट्रिक विमान होता है. जो आसानी से वर्टिकल टेक-ऑफ और लैंडिंग कर सकता है. मतलब यह है कि इसे रनवे की जरूरत नहीं पड़ती है. यह सीधे तरीके से उपर उड़ता है और नीचे भी वैसे ही उतरता है.
प्रस्तावित एयर टैक्सियों में इलेक्ट्रिक वर्टिकल टेक-ऑफ और लैंडिंग एयरक्राफ्ट का उपयोग किया जाएगा. ये पूरी तरह से बिजली से चलते हैं. इन एयर टैक्सियों को लंबी रनवे की आवश्यकता नहीं होती है और इनसे प्रत्यक्ष उत्सर्जन नहीं होता है.