<

Android vs iOS: एंड्रॉइड या iOS कौन सा ऑपरेटिंग सिस्टम आपके लिए बेहतर, देखें डिटेल्स

स्मार्टफोन यूजर्स के जहन में अक्सर एक सवाल होता है कि आखिर आईओएस और एंड्रॉइड में से बेहतर क्या है और कौन सबसे ज्यादा सेफ है. एक इंटरनेशनल स्टडी में इसी बात का खुलासा हुआ है.

Android vs iOS: स्मार्टफोन यूजर्स के जहन में अक्सर एक ही सवाल होता है कि सिक्योरिटी के मामले में एंड्रॉइड बेहतर होता है या आईओएस यानी आईफोन ऑपरेटिंग सिस्टम बेहहतर होता है. लोग अक्सर इनमें कन्फ्यूज होते हैं. हालांकि एंड्रॉइड और आईओएस दोनों के अपने फायदे होते हैं. हाल ही में एक इंटरनेशनल स्टडी में खुलासा हुआ है कि iPhone यूजर्स को Android यूजर्स की तुलना में काफी ज्यादा फ्रॉड और स्पैम मैसेज मिलते हैं. ये रिपोर्ट उन लोगों की सोच के लिए चुनौती है, जिनका मानना है कि ऐपल आईफोन एंड्रॉयड फोन से ज्यादा सेफ होते हैं.

यूगोव के संयुक्त सर्वे में हुआ खुलासा

गूगल और पोलिंग फर्म यूगोव ने संयुक्त सर्वे किया, जिसमें सामने आया कि एंड्रॉइड यूजर्स को आईफोन यूजर्स की तुलना में 58 फीसदी कम स्कैम मैसेज मिलते हैं. ये सर्वे भारत और ब्राजील समेत कई देशों में 5000 स्मार्टफोन यूजर्स पर किया गया. सर्वे में खुलासा हुआ है कि कई एंड्रॉइड यूजर्स ने कहा कि उन्हें कोई स्कैम मैसेज नहीं मिला. वहीं आईफोन यूजर्स ने भी कहा कि उन्हें कोई स्कैम मैसेज नहीं मिला. हालांकि आईफोन यूजर्स ने माना कि उन्हें बड़ी संख्या में फ्रॉड और फिशिंग मैसेज मिलने की बात कही.

ऑनलाइन फ्रॉड का सबसे बड़ा कारण

यूजर्स ने बताया कि फेक लिंक वाले मैसेज ऑनलाइन फ्रॉड का सबसे बड़ा कारण है. स्टडी में पता चला कि ये अंतर दोनों प्लेटफॉर्म्स iOS और Android के डिफॉल्ट सिक्योरिटी और मैसेज फिल्टरिंग सिस्टम के कारण है. हालांकि खुलासा हुआ कि एंड्रॉइड यूजर्स के मुकाबले आईफोन यूजर्स को 96 फीसदी अधिक स्कैम मैसेज मिले. 

दूसरी रिपोर्ट में हुआ खुलासा

वहीं एक दूसरी रिपोर्ट में पता चला कि Leviathan Security Group ने iPhone 17, Google Pixel 10, Motorola Razr+ और Samsung Galaxy Z Fold 7 जैसे प्रीमियम फोन्स की सिक्योरिटी का विश्लेषण किया. इस विश्ल्षण की रिपोर्ट में पाया गया कि इन सभी स्मार्टफोन्स में गूगल पिक्सल 10 प्रो सबसे सेफ फोन है. इसमें डिफॉल्ट फ्रॉड प्रोटेक्शन सबसे ज्यादा मजबूत पाया गया.

10 बिलियन से ज्यादा स्पैम हर महीने ब्लॉक

गूगल ने कहा कि एआई बेस्ड ऑनलाइन फ्रॉड्स से हर साल दुनिया भर में 400 बिलियन डॉलर से ज्यादा नुकसान होता है. इसे रोकने के लिए एंड्रॉइड में एआई बेस्ड सिस्टम हर महीने लगभग 10 बिलियन से ज्यादा स्पैम कॉल्स और मैसेज को ब्लॉक करता है. स्टडी में पाया गया कि Google Pixel 10 सीरीज वर्तमान में सबसे सेफ स्मार्टफोन माना जा रहा है. इसके इनबिल्ट एआई फीचर्स यूजर्स को साइबर हमलों और फिशिंग से बचाते हैं.

Deepika Pandey

दीपिका पाण्डेय साल 2020 से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ी हुई हैं. उन्होंने 2020 में BJMC की डिग्री ली. इसके बाद ही उन्होंने खबर टुडे न्यूज, डीएनपी न्यूज, दैनिक खबर लाइव आदि चैनल्स में एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में काम किया. इसके बाद उन्होंने हरिभूमि वेबसाइट पर काम किया. वर्तमान समय में दीपिका इंडिया न्यूज चैनल में बतौर सीनियर कॉपी राइटर कार्यरत हैं.

Recent Posts

LPG-PNG Gas Price Today 6 April: एलपीजी-पीएनजी के दाम पर ग्लोबल असर! मिडिल ईस्ट संकट से राहत या महंगाई का झटका?

LPG-PNG Price Today: दिल्ली सरकार ने कमर्शियल LPG सिलेंडरों की सप्लाई के लिए नई शर्तें…

Last Updated: April 6, 2026 10:09:03 IST

Himachal Pradesh Gold Prices 18, 22 and 24 Carat Today: सोने की कीमतों में उलटफेर! हिमाचल में मुनाफा या जेब पर वार?

Himachal Pradesh Gold Price Today: वैश्विक परेशान के कारण दुनिया भर में सोने की कीमतों…

Last Updated: April 6, 2026 10:08:23 IST

ईरान पर कब हमला करेगा अमेरिका? ट्रंप ने तय कर दिया समय; पूरी दुनिया में मची हलचल

Donald Trump Announcement: ईरान और अमेरिका-इजराइल के बीच जारी जंग को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड…

Last Updated: April 6, 2026 10:03:56 IST

Monday Special: सोमवार के खास टोटके, शिवलिंग पर जल में मिलाकर चढ़ाएं ये चीज, बरसेगी धन और खुशहाली

Somwar ke Totke: यदि आपके जीवन में समस्याएं बढ़ती ही जा रही है, तो सोमवार…

Last Updated: April 6, 2026 09:56:23 IST

Madhya Pradesh Gold Prices 18, 22 and 24 Carat Today: सोने ने फिर चौंकाया! मध्य प्रदेश में खरीदारी का मौका या खतरे का इशारा?

Madhya Pradesh Gold Price Today: सोने की कीमतों में आज-कल काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिल…

Last Updated: April 6, 2026 09:53:25 IST

Gurgaon: हरियाणा के इस इलाके में रहते हैं? तो आज ही बदल लें घर, हुई ऐसी घटना; खरीदार को देने पड़ेंगे 4 करोड़

Haryana News: हरियाणा रेरा ने चिंटल्स इंडिया को चिंटल्स पैराडिसो में एक घर खरीदने वाले…

Last Updated: April 6, 2026 09:48:08 IST