Earthquake News: हरियाणा राज्य के सोनीपत में भूकंप के झटके महसूस हुए. जैसे ही लोगों को भूकंप का आभास हुआ वे अपने घरों से बाहर निकल आए.
जम्मू-कश्मीर के बारामूला में 4.6 तीव्रता का भूकंप आया
Earthquake News: हरियाणा राज्य के सोनीपत में भूकंप के झटके महसूस हुए. जैसे ही लोगों को भूकंप का आभास हुआ वे अपने घरों से बाहर निकल आए. तीव्रता इतनी थी कि इसे दिल्ली के कुछ हिस्सों तक महसूस किया गया. नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी (NCS) के मुताबिक, तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.4 पाई गई. वहीं इसके केंद्र के बारे में बताया गया कि यह सतह से पांच किलोमीटर नीचे था. लोगों में घबराहट बड़ गई और वे अपने घरों से बाहर निकल आए.
जैसे ही भूकंप के झटके को लोगों ने महसूस किया वे घबराकर घर से बाहर की ओर भागे. लोग अपनी दुकान और इमारतों से बाहर सुरक्षित जगह पर जमा हो गए. साथ ही लोगों ने आपस में एक-दूसरे का हाल जाना. फिलहाल, किसी भी तरह की कोई हताहत की खबर नहीं है. जानकारी के मुताबिक, सोनीपत के अलावा, झज्जर, रोहतक, कुरुक्षेत्र और और दिल्ली तक भूकंप के झटकों को महसूस किया गया. इसकी तीव्रता 3 से अधिक पाई गई. इसका केंद्र सोनीपत के गोहाना में पांच किलोमीटर पृथ्वी के नीचे रहा.
बता दें कि जब इसकी तीव्रता 7 या इससे ज्यादा होती है तब यह बहुत खतरनाक होता है. इस तीव्रता पर बिल्डिंग्स के गिरने की नौबत आ जाती है. साथ ही धरती में दरार, सुनामी की वजह तक हो जाती है. इसके अलावा 9 या उससे अधिक तीव्रता के भूकंप से भयानक विनाश होता है. फिलहाल जो भूकंप आया है उसमें हल्के कंपन होता है. ठीक इस तरह जैसे कोई भारी वाहन गुजरा हो. विशेषज्ञों की मानें तो हरियाणा के कई जिले भूकंपीय इलाके में आते हैं. यहां टेक्टोनिक प्लेटों में हलचल देखने को अक्सर मिलती रहती है. लोगों को इस कंडीशन में सतर्क रहने की सलाह दी जाती है. साथ ही सुरक्षा के उपायों के बारे में भी जानना जरूरी है.
अगर कभी भूकंप की कंडीशन बने तो सबसे पहले आस-पास सुरक्षित जगह देखें. किसी ऐसी जगह के नीचे छुप जाएं, जो ठोस हो. अगर इमारत या घर से बाहर निकलने की जगह है तो तुरंत बाहर निकलकर खुले मैदान में दूर बैठ जाएं. इसके अलावा लिफ्ट का यूज नहीं करना चाहिए. सीढ़ियों से ही बाहर निकलें.
India New Zealand T20 series: न्यूजीलैंड के खिलाफ चौथे टी20 मुकाबले में भारत को 87…
Bengaluru Hotel Incident: बेंगलुरु के फाइव स्टार कॉनराड होटल के स्विमिंग पूल में करंट लगने…
Jiyaa Shankar-Karan Dhanak Engagement: बिग बॉस फेम जिया शंकर ने मंगेतर करण धनक से सगाई…
Diwali Special Train 2026: दिवाली और छठ पूजा पर यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते…
IND vs NZ 5th T20I: भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांचवां टी20 1 नवंबर को…
MS Dhoni: 31 अक्टूबर 2005 को महेंद्र सिंह धोनी ने श्रीलंका के खिलाफ जयपुर में…