<

Apple का बड़ा दांव! अब हर यूज़र के बजट में आएगा नया MacBook, iPhone चिपसेट के साथ होगा लॉन्च

Apple Low-Cost MacBook: Iphone यूजर्स के लिए अच्छी खबर सामने आई है, दरअसल अब एप्पल किफायती लैपटॉप सेगमेंट पर नजर रखने वाला है. ऐसे में जानें इसकी खासियत के साथ पूरी डिटेल.

Budget Friendly Apple MacBook 2025: एप्पल (Apple) हमेशा से प्रीमियम टेक्नोलॉजी और महंगे गैजेट्स के लिए जानी जाती रही है, लेकिन अब कंपनी पहली बार किफायती लैपटॉप सेगमेंट में कदम रखने जा रही है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एप्पल एक नया लो-कॉस्ट MacBook तैयार कर रहा है, जो iPhone के A-सीरीज़ चिपसेट से लैस होगा। कंपनी का लक्ष्य उन उपभोक्ताओं को जोड़ना है जो कम बजट में एप्पल का लैपटॉप खरीदना चाहते हैं.

एप्पल का नया बजट MacBook A18 Pro चिपसेट के साथ

DigiTimes की एक हालिया रिपोर्ट के अनुसार, एप्पल का यह एंट्री-लेवल MacBook iPhone 16 Pro के A18 Pro चिप पर आधारित होगा यह बदलाव एप्पल के लिए ऐतिहासिक है क्योंकि अब तक सभी MacBook मॉडल M-सीरीज़ चिप्स (जैसे M1, M2, M3 आदि) पर चलते आए हैं. इस चिप बदलाव का सबसे बड़ा फायदा कीमत में देखने को मिलेगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस नए मॉडल की शुरुआती कीमत $599 से $699 (लगभग ₹52,000 – ₹61,000) के बीच हो सकती है. तुलना के लिए देखें तो मौजूदा MacBook Air M4 की शुरुआती कीमत भारत में लगभग ₹99,990 है. यानी यह अब तक का सबसे सस्ता MacBook हो सकता है.

 स्क्रीन साइज और आकर्षक डिज़ाइन

रिपोर्ट्स बताती हैं कि नया MacBook 12.9 इंच डिस्प्ले के साथ आएगा, जो मौजूदा 13.6 इंच MacBook Air से थोड़ा छोटा होगा. कॉम्पैक्ट साइज इसे और भी पोर्टेबल और युवा उपयोगकर्ताओं के लिए सुविधाजनक बनाएगा. डिज़ाइन के मामले में भी एप्पल कुछ नया करने की तैयारी में है. इस लैपटॉप को ब्लू, पिंक, सिल्वर और येलो जैसे आकर्षक रंगों में लॉन्च किया जा सकता है बिल्कुल iMac सीरीज़ की तरह.

A18 Pro बनाम M1 चिप कौन ज़्यादा पावरफुल?

पहली नज़र में iPhone चिप का इस्तेमाल डाउनग्रेड लग सकता है, लेकिन परफॉर्मेंस रिपोर्ट्स कुछ और कहती हैं.

  • Geekbench सिंगल-कोर टेस्ट: M1 = 2,368 जबकि A18 Pro = 3,409 (लगभग 43% तेज़)
  • मल्टी-कोर टेस्ट: M1 = 8,576 जबकि A18 Pro = 8,482 (लगभग बराबर प्रदर्शन)

इसका मतलब है कि नया A18 Pro चिप M1 से न केवल तेज़ है बल्कि बेहतर एनर्जी एफिशिएंसी भी देगा. एप्पल इस चिप को MacBook के लिए विशेष रूप से ऑप्टिमाइज़ करेगा ताकि उपयोगकर्ताओं को लंबी बैटरी लाइफ और स्मूथ परफॉर्मेंस मिल सके.

 

लॉन्च टाइमलाइन और संभावनाएं

रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस डिवाइस का ट्रायल प्रोडक्शन सितंबर 2025 से शुरू हो सकता है, और बड़े पैमाने पर निर्माण के बाद इसे 2025 के अंत या 2026 की शुरुआत में लॉन्च किया जा सकता है. फिलहाल, बजट खरीदार पुराने M1 MacBook को डिस्काउंट पर खरीदते हैं, लेकिन यह नया मॉडल उन्हें लेटेस्ट टेक्नोलॉजी, कॉम्पैक्ट डिज़ाइन और किफायती दाम तीनों का बेहतरीन संतुलन देगा.

Shristi S

Shristi S has been working in India News as Content Writer since August 2025, She's Working ITV Network Since 1 year first as internship and after completing 3 months intership Shristi Joined Inkhabar Haryana of ITV Group on November 2024. She Worked in Inkhabar Haryana 9 months there she cover full Haryana news. Currently In India News her speciality is hard news, lifestyle, entertainment, Business.

Recent Posts

झारखंड के कांग्रेस विधायक भूषण बाड़ा की बढ़ी मुश्किलें, 14 साल की बच्ची से दुष्कर्म का आरोप, POCSO में FIR

Jharkhand Crime: झारखंड के सिमडेगा से कांग्रेस विधायक भूषण बाड़ा पर 14 वर्षीय आदिवासी बच्ची…

Last Updated: November 14, 2026 11:47:01 IST

Caught on CCTV: मौत बनकर गिरा होर्डिंग का खंभा! बाइक से जा रहे पति-पत्नी दबे, वीडियो देखकर कांप उठेंगे

Hoarding Pillar Accident Viral Video: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में बाइक सवार एक कपल के…

Last Updated: November 14, 2026 11:33:37 IST

दिल्ली वालों को मिलने वाली है जाम से आजादी! एक ही पिलर पर दौड़ेगी मेट्रो और गाड़ियां, तैयार हो रहे 3 डबल डेकर कॉरिडोर

Delhi Double Decker Corridor: दिल्ली की सड़कों पर जल्द जाम से राहत मिलने वाली है.…

Last Updated: November 14, 2026 11:27:27 IST

UP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! 38 IAS अधिकारियों के तबादले, 5 जिलों के DM बदले; देखें पूरी लिस्ट

UP IAS Transfer: देर रात 38 IAS अधिकारियों के ट्रांसफर ऑर्डर जारी किए गए. इनमें…

Last Updated: November 14, 2026 11:17:33 IST

Noida Metro: नोएडा से गाजियाबाद का सफर होगा आसान, सेक्टर-61 से गौर चौक तक दौड़ेगी मेट्रो; नमो भारत से भी जुड़ेगा रूट

Noida Metro: ग्रेटर नोएडा वेस्ट में रहने वाले लोगों के लिए राहत भरी खबर है.…

Last Updated: November 14, 2026 10:51:32 IST

Watch Video: टोल बचाने के लिए लगाया ऐसा दिमाग कि घूम जाएगा सिर! दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

Watch Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक…

Last Updated: November 14, 2026 10:28:17 IST