<

Apple Fitness+ की सर्विस ने भारत में दी दस्तक, 149 रुपए में मिलेगा फिटनेस गुरु

आखिरकार एप्पल ने भारत में अपनी हेल्थ और वेलनेस सर्विस Apple Fitness+ लॉन्च कर दी है. इसकी मदद से आप घर पर ही वर्कआउट के लिए पर्सनल ट्रेनर का एक्सपीरिएंस ले सकते हैं.

Apple Fitness+ in India: लंबे इंतजार के बाद Apple ने अपनी हेल्थ और वेलनेस सब्सक्रिप्शन सर्विस Apple Fitness+ लॉन्च कर दी है. एप्पल का कहना है कि इससर्विस के तहत यूजर्स को वर्कआउट करने में मदद मिलेगी.  इस सर्विस से यूजर्स को फिट रहने के लिए आसान, स्मार्ट और गाइडेड तरीका मिलेगा. इससे यूजर्स वर्कआउट के लिए एक्टिविटी ट्रैक कर सकते हैं और फिटनेस गोल पूरे करने पर रिवॉर्ड्स जीत सकते हैं. एप्पल ने अपनी इस सर्विस को दुनिया के 49 देशों में लॉन्च कर चुकी है. आइए जानते हैं Apple Fitness+ से जुड़ी अन्य चीजें…

भारत में कितनी है Apple Fitness+ की कीमत

जानकारी के अनुसार, Apple Fitness+ एक सब्सक्रिप्शन बेस्ड सर्विस है. इस सर्विस का इस्तेमाल करने के लिए लोगों को 149 रुपये प्रति महीना खर्च करना होगा. अगर आप पूरे साल के लिए इस सर्विस का सब्सक्रिप्शन लेते हैं, तो आप 999 रुपये का एनुअल प्लान भी खरीद सकते हैं. एन्युअल प्लान लेने से आपको ये प्लान सस्ता पड़ जाएगा. अगर आप मंथली पेमेंट करते हैं, तो आपको साल भर के लिए 1788 रुपए खर्च करने पड़ेंगे. 

फैमिली के 5 मेंबर्स के साथ कर सकेंगे शेयर

Apple Fitness+ सर्विस के एक सब्सक्रिप्शन से आप ही नहीं आपकी फैमिली भी फिट रह सकती है क्योंकि इस सर्विस को आप अपने परिवार के साथ भी शेयर कर सकते हैं. एक सब्सक्रिप्शन को फैमिली शेयरिंग के जरिए पांच अन्य फैमिली मेंबर्स के साथ शेयर कर सकते हैं. 

एक महीने का ट्रायल फ्री

बता दें कि यह सर्विस Apple One प्लान का हिस्सा नहीं है. इसके कारण इसे अलग से सब्सक्राइब करना होगा. कंपनी एप्पल के नए यूजर्स को एक महीने का फ्री ट्रायल भी दे रही है. इसके जरिए आप सब्सक्रिप्शन लेने से पहले सर्विस को अच्छी तरह से आजमा सकते हैं. अगर कोई ग्राह नई Apple Watch, iPad, iPhone, AirPods Pro 2, Powerbeats Pro 3, या Apple TV खरीदेंगे उन्हें इस सर्विस का सब्सक्रिप्शन 3 महीने के लिए फ्री मिलेगा. हालांकि जरूरी है कि यूजर द्वारा खरीदा गया डिवाइस लेटेस्ट ऑपरेटिंग सिस्टम को सपोर्ट करता हो. 

पर्सनल एक्सरसाइज प्लान और म्यूजिक

Apple Fitness+ में यूजर्स अपना पर्सनल एक्सरसाइज़ प्लान बना सकते हैं. इसके अलावा आप रेडीमेड प्लान भी चुन सकते हैं. Apple Fitness+ को Apple Music के साथ भी इंटीग्रेशन किया गया है. इसके जरिए आप वर्कआउट के दौरान नोटिवेशन के लिए Hip Hop, R&B समेत तमाम तरह के एनर्जेटिक म्यूजिक ट्रैक्स का आनंद ले सकते हैं.  

Apple Fitness+ फीचर्स

Apple का कहना है कि Fitness+ में कुल 12 तरह की एक्टिविटीज सपोर्ट हैं. इसमें स्ट्रेंथ योगा, मेडिटेशन, किकबॉक्सिंग, साइकलिंग और ट्रेनिंग जैसी एक्सरसाइज़ शामिल हैं. वर्कआउट सेशन्स 5 मिनट से 45 मिनट तक के हो सकते हैं. Apple Fitness+ में 12 अलग-अलग थीम्स का अनुभव ले सकेंगे. इसमें Calm, Sleep और Sound शामिल हैं. 

Deepika Pandey

दीपिका पाण्डेय साल 2020 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने 2020 में BJMC की डिग्री हासिल की. करियर की शुरुआत खबर टुडे न्यूज, DNP News और दैनिक खबर जैसे प्लेटफॉर्म्स से बतौर एंकर और कंटेंट राइटर की. उन्होंने क्राइम, एंटरटेनमेंट, पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, ऑटो-टेक और करेंट अफेयर्स पर काम किया है. इसके बाद हरिभूमि वेबसाइट में दिल्ली-NCR और नेशनल बीट कवर की. वर्तमान में वह इंडिया न्यूज में सीनियर कॉपी राइटर हैं. उनकी विशेषज्ञता क्राइम और एंटरटेनमेंट, बॉलीवुड, हॉलीवुड और भोजपुरी के साथ पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, वायरल न्यूज, ह्यूमन इंटरेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज में है.

Recent Posts

मेरा रिश्ता है, सबको क्यों बताऊं? 8 साल तक रश्मिका संग रिश्ता रखा सीक्रेट, विजय ने सुनाई लव स्टोरी

Vijay Rashmika Love Story: विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना ने शादी के बाद अपने करीब…

Last Updated: October 4, 2026 19:34:36 IST

Samsung ने रिपेयर बिल के GST कोड में कर दिया झोल? 9 महीने से भटकता रहा परेशान ग्राहक, कंपनी के जवाब ने उड़ा दिए होश!

Samsung की आफ्टर-सेल्स सर्विस पर फिर सवाल उठे हैं. ग्राहक ने रिपेयर इनवॉइस में GST…

Last Updated: October 4, 2026 18:50:11 IST

Hardik Pandya हुए बाहर, अब इस खिलाड़ी की चमकी किस्मत! ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रुतुराज गायकवाड़ संभालेंगे कमान

Hardik Pandya Ruled Out: ऑस्ट्रेलिया A के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले इंडिया A को…

Last Updated: October 4, 2026 18:15:03 IST

US Visa का नया नियम, 50 देशों के नागरिकों को देना होगा 20 हजार डॉलर तक बॉन्ड, भारत लिस्ट से बाहर

US Visa Bond: अमेरिका ने 50 देशों के नागरिकों के लिए B-1/B-2 वीजा पर 10,000,…

Last Updated: October 4, 2026 18:03:43 IST

जाह्नवी कपूर के AI वीडियो पर जूनियर NTR का फूटा गुस्सा, कहा-दोषियों के खिलाफ लूंगा लीगल एक्शन

NTR AI Video: जूनियर एनटीआर ने ‘देवरा: पार्ट 1’ के गाने ‘चुट्टामल्ले’ से जुड़े एक…

Last Updated: October 4, 2026 17:35:23 IST