Bajaj Chetak C25 Electric Scooter: बजाज चेतक एक समय का मशहूर स्कूटर रहा है. अब कंपनी ने अपने इस स्कूटर का नया इलेक्ट्रिक वर्जन लॉन्च कर दिया है. ये कुछ हद तक पुराने वाले जैसा ही लेकिन काफी हद तक अलग भी है. आइए जानते हैं...
Bajaj Chetak C25 electric scooter
Bajaj Chetak C25 Electric Scooter: इन दिनों भारतीय बाजार तेजी से इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर बाजार की तरफ बढ़ रहा है. बजाज ऑटो ने अपने अपने चेतक स्कूटर को काफी समय पहले लॉन्च किया था, जिसे लोगों का काफी प्यार मिला. चेतक स्कूटर इतना ट्रेंड में आया कि पंजाबी इंडस्ट्री में तो इस पर गाने भी बन गए. वहीं इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर बाजार को तेज रफ्तार पकड़ता देख बजाज ऑटो कंपनी ने भी अपनी लोकप्रिय ब्रांड चेतक के तहत नया इलेक्ट्रिक स्कूटर चेतक सी25 को हाल ही में लॉन्च कर दिया है. कंपनी ने इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 91,399 रुपए रखी है. चेतक फैमिली का ये नया मॉडल फीचर्स, डिजाइन और रेंज के मामले में काफी बेहतर है.
चेतक सी25 बारतीय बाजार का इकलौता ऐसा स्कूटर है, जिसमें पूरी बॉडी मैटेलिक बॉडी दी गई है. इसमें 25 लीटर का बूट स्पेस और 660 मिमी लंबी फुल लेंथ की सीट दी गई है. रोजमर्रा के इस्तेमाल के लिए ये काफी कंफर्टेबल सीट है. इस स्कूटर में कई कलर ऑप्शन दिए गए हैं, जिनमें रेसिंग रेड, ओशन टील, ओपलसेंट सिल्वर, क्लासिक व्हाइट, एक्टिव ब्लैक और मिस्टी येलो जैसे 6 ऑप्शन्स हैं.
इस स्कूटर में कई बेहतरीन फीचर्स दिए गए हैं. बजाज चेतक सी25 में कलर एलसीडी डिस्प्ले दी गई है. इसके साथ स्मार्टफोन कनेक्टिविटी दी गई है. इसके साथ ही कॉल और एसएमएस नोटिफिकेश, टर्न बाय टर्न नेविगेशन और म्यूजिक कंट्रोल जैसे तमाम फीचर्स दिए गए हैं. इसमें हिल होल्ड असिस्ट दिया गया है. इसके मदद से ये स्कूटर दो लोगों के साथ 19 फीसदी तक की चढ़ाई आसानी से चढ़ सकता है. इस इलेक्ट्रिक स्कूटर की बैटरी 2.25 घंटे में 80 फीसदी तक चार्ज हो जाती है.
बजाज चेतक सी25 में फ्लोरबर्ड के नीच 2.5 kWh की बैटरी दी गई है. ये 2.2kW की इलेक्ट्रिक मोटर को पावर देती है. कंपनी का दावा है कि ये स्कूटर एक बार चार्ज करने पर 113 किमी तक की रेंज देता है. इसकी टॉप स्पीड 55 किलोमीटर प्रति घंटा है. इस तरह से देखा जाए, तो ये डेली सिटी राइड और ऑफिस लिहाज से एक बेहतरीन ऑप्शन है.
कंपनी का कहना है कि इसकी बैटरी को 0 से 80 फीसदी चार्ज करने में केवल 2.25 घंटे का समय लगता है. चेततक सी25 इलेक्ट्रिक स्कूटर के साथ 750W का ऑफ-बोर्ड चार्जर दिया गया है. इससे बैटरी को 0-100 प्रतिशत तक चार्ज करने में 4 घंटे का सम लगता है. वहीं इसके फ्रंट में टेलीस्कोपिक फोर्क और पीछे की तरफ डुअल शॉक एब्जॉर्बर दिए गए हैं. वहीं इसका मोटर हब माउंटेड, जो राइड को स्मूद बनाता है.
Azam Khan Into ED Custody: जमानत मिलने के बाद रामपुर जेल से रिहा होते ही…
Shraddha kapoor eetha film: श्रद्धा कपूर की आगामी फिल्म ‘ईठा’ को लेकर निर्देशक लक्ष्मण उतेकर…
Bhopal fraud case: भोपाल के साकेत नगर में तंत्र-मंत्र और गृहशांति के नाम पर एक…
Who is Nidhi Razdan: उमर अब्दुल्ला और पत्रकार निधि राजदान की शादी की खबर चर्चा…
Bhopal husband wife suicide: भोपाल के बरखेड़ा बोंदर गांव में करवा चौथ की रात पति…
UP IAS Transfer: योगी सरकार ने 15 आईएएस अधिकारियों के विभागों में फेरबदल किया है.…