बहुत से लोग इस बात को लेकर कंफ्यूज रहते हैं कि Bajaj NS400Z vs KTM 390 Duke में से कौन सी बाइक लेना किफायती और फायदेमंद रहती है. चलिए जानते हैं इन दोनों ही बाइकों में कुछ बड़े अंतर और इनके फीचर्स के बारे में सबकुछ.
Bajaj NS400Z vs KTM 390 Duke: KTM 390 Duke एक अच्छी और दमदार बाइक है, जो अपने लुक्स पर धड़ल्ले से बिकती है. यह बाइक लोगों को आकर्षित करती है, यही कारण है कि बहुत से लोग इस बाइक को अपनी फेवरेट मानते हैं. हाल ही में इस बाइक को सस्ती कीमत के साथ ही एक नए वैरिएंट में लॉन्च किया गया है. जिसमें इंजन में कुछ बदलाव किए गए हैं. इस बाइक का सीधा मुकाबला Bajaj NS400Z के साथ होता है. बता दें कि Bajaj NS400Z को भी कंपनी ने आधिकारिक रूप से भारतीय ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री में लॉन्च कर दिया है.
बहुत से लोग इस बात को लेकर कंफ्यूज रहते हैं कि Bajaj NS400Z vs KTM 390 Duke में से कौन सी बाइक लेना किफायती और फायदेमंद रहती है. चलिए जानते हैं इन दोनों ही बाइकों में कुछ बड़े अंतर और इनके फीचर्स के बारे में सबकुछ.
Bajaj NS400Z में आपको ब्लूटूथ कनेक्टिविटी के साथ ही साथ फुली डिजिटल डिस्प्ले भी देखने के लिए मिलती है. इस बाइक में आपको स्पोर्ट्स, रेन, रोड और ऑफरोड आदि जैसे अलग-अलग मोड्स भी दिए जाते हैं. इसके अलावा बाइक में ट्रैक्शन कंट्रोल और एलईडी लाइटिंग जैसे भी कई फीचर देखने के लिए मिल जाएंगे. वहीं, KTM 390 Duke में आपको ABS, ट्रैक्शन कंट्रोल के साथ ही साथ 5 इंच की TFT डिस्प्ले, जिसमें स्मार्टफोन की कनेक्टिविटी भी देखने के लिए मिल जाएगी.
Bajaj NS400Z में आपको 349.13 cc का लिक्विड कूल्ड, सिंगल सिलेंडर इंजन देखने के लिए मिलता है. इसके साथ ही साथ यह इंजन आपको 40 PS की पावर देता है और 33.2 Nm का टॉर्क भी जनरेट करता है. इसके अलावा इस बाइक में आपको 6 स्पीड मैन्युअल गियरबॉक्स मिल जाएगा. बात करें अगर KTM 390 Duke की तो इस बाइक में आपको 41.5 PS की पावर मिलेगी, जोकि सेगमेंट में आने वाली अन्य बाइकों से काफी ठीक मानी जाती है. इसके अलावा दोनों ही बाइकों में आपको 230mm की ग्राउंड क्लीयरेंस भी देखने के लिए मिलेगी.
Pakistani cinema: पाकिस्तानी निर्देशक और स्क्रीनराइटर खलील-उर-रहमान कमर ने एक पॉडकास्ट में अभिनेत्री सबा कमर…
Karwa Chauth gift ideas: करवा चौथ 29 अक्टूबर 2026 को मनाया जाएगा. इस मौके पर…
Akshara Singh spirituality: भोजपुरी अभिनेत्री और गायिका अक्षरा सिंह राजस्थान के आबूरोड स्थित ब्रह्माकुमारीज संस्थान…
Sharad Purnima moonrise time: शरद पूर्णिमा 25 अक्टूबर 2026, रविवार को मनाई जाएगी. धार्मिक मान्यता…
Monkey Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…
Govinda Affair Discussion: गोविंदा ने ABP के साथ बातचीत में पत्नी सुनीता आहूजा के तलाक…