<

क्रिकेट से नहीं, तो ब्लैकमेलिंग से की कमाई… महिला क्रिकेटर ने कारोबारी से हड़पे लाखों, 3 गिरफ्तार

Mumbai Honeytrap Case: मुंबई क्राइम ब्रांच ने एक सेक्सटॉर्शन रैकेट का भंडाफोड़ किया है, जिसमें 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. इनमें एक महिला क्रिकेटर भी शामिल है, जो जम्मू-कश्मीर टी20 लीग से जुड़ी हुई है.

Mumbai Crime Branch: महाराष्ट्र के मुंबई में एक बार फिर ऑनलाइन जालसाजी का केस सामने आया है. इस मामले में मुंबई क्राइम ब्रांच ने 3 लोगों को गिरफ्तार किया है, जिसमें एक महिला क्रिकेटर भी शामिल है. इससे मामला और भी ज्यादा सनसनीखेज हो गया है. महिला क्रिकेटर जम्मू-कश्मीर टी20 लीग से जुड़ी हुई है. उसके साथ ही क्रिकेटर को भाई को भी गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने दोनों आरोपियों को नई दिल्ली के एक होटल से पकड़ा है, जबकि उनका साथी उद्दीन इम्तियाज वानी (22) जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर से गिरफ्तार हुआ.

आरोपी महिला क्रिकेटर की पहचान 30 वर्षीय फरखंदा खान के रूप में हुई है, जबकि उसके भाई की पहचान बाजिल खान (27) के तौर पर हुई है. आरोप है कि ये तीनों आरोपी मिलकर लोगों को जाल में फंसाते थे और फिर ब्लैकमेल करते थे. फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है.

कैसा हुआ रैकेट का पर्दाफाश?

दरअसल, इस ऑनलाइन उगाही का पर्दाफाश एक शिकायत के बाद हुआ. कोलाबा के एक 28 साल के व्यवसायी ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई. शिकायतकर्ता ने बताया कि साल 2024 में ऑनलाइन चैट के जरिए उसकी मुलाकात फरखंदा से हुई थी. शुरुआत में उनके बीच सामान्य बातचीत हो रही थी, लेकिन कुछ समय बाद फरखंदा के बात करने के तरीका बदल गया. पीड़ित ने बताया कि फरखंदा ने धीरे-धीरे उससे अश्लील बातें करनी शुरू कर दीं. इसके बाद उन अश्लील बातों को लेकर ब्लैकमेल करने लगी. आरोपी महिला क्रिकेटर ने कारोबारी से पैसे की मांग. उसने धमकी दी कि अगर वह पैसे नहीं देगा, तो उनकी पर्सनल बातचीत और तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट कर देगी.

कैसे पकड़े गए आरोपी?

मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच ने इस मामले को गंभीरता से लिया. पुलिस ने शिकायतकर्ता की ओर से दी गई जानकारी के आधार पर जांच शुरू की. तकनीकी सबूत और डिजिटल ट्रेल की मदद से जांच करते हुए पुलिस ने आरोपियों को पता लगाया. इसके बाद तीनों आरोपियों को हिरासत में लिया गया. पुलिस को शक है कि आरोपियों के पीछे बड़ा नेटवर्क हो सकता है. ऐसे में पुलिस सभी एंगल से मामले की जांच कर रही है. आरोपियों से पूछताछ में कई बड़े खुलासे भी हुए हैं. फिलहाल पुलिस की जांच जारी है.

आरोपी क्रिकेटर ने हड़पे 23 लाख

साल 2024 में महिला क्रिकेटर फरखंदा ने शिकायतकर्ता से पैसों की मांग की, लेकिन कारोबारी ने मना कर दिया. इसके बाद आरोपी फरखंदा ने उसे पर्सनल चैट पब्लिक करने की धमकी दी, जिससे डरकर कारोबारी ने उसे पैसे दे दिए. रिपोर्ट के अनुसार, शिकायतकर्ता ने 30 अप्रैल 2024 से 13 जनवरी 2026 के बीच 32 बैंक ट्रांजैक्शन के जरिए कुल 23.61 लाख रुपये फरखंदा के खाते में ट्रांसफर किए.

आरोपियों ने हड़पे 40 लाख

मुख्य आरोपी फरखंदा के अलावा अन्य दोनों आरोपियों ने भी कारोबारी को ब्लैकमेल करके लाखों रुपये लूट लिए. पुलिस के अनुसार, आरोपी वानी और बाजिल खान ने शिकायतकर्ता को उसकी चैट का स्क्रीनशॉट वायरल करने की धमकी दी. इस डर से शिकायतकर्ता ने जनवरी 2026 में आरोपियों के खाते में 40 लाख रुपये ट्रांसफर किए. इस मोटी रकम का बड़ा हिस्सा आरोपी महिला क्रिकेटर के भाई यानी उद्दीन इम्तियाज वानी के खाते में भेजे गए. इतना ही नहीं, आरोपी फरखंदा के पिता अब्दुल अजीज खान के खाते में भी पैसे पहुंचे.

Ankush Upadhyay

अंकुश उपाध्याय युवा पत्रकार हैं. उन्होंने चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी (CCS) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है. फिलहाल वह इंडिया न्यूज डिजिटल के साथ जुड़कर स्पोर्ट्स के लिए लेखन का काम कर रहे हैं. इससे पहले वह हरिभूमि डिजिटल डिपार्टमेंट में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे चुके हैं.

Share
Published by
Ankush Upadhyay
Tags: Crime News

Recent Posts

Hardik Pandya हुए बाहर, अब इस खिलाड़ी की चमकी किस्मत! ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रुतुराज गायकवाड़ संभालेंगे कमान

Hardik Pandya Ruled Out: ऑस्ट्रेलिया A के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले इंडिया A को…

Last Updated: October 4, 2026 18:15:03 IST

US Visa का नया नियम, 50 देशों के नागरिकों को देना होगा 20 हजार डॉलर तक बॉन्ड, भारत लिस्ट से बाहर

US Visa Bond: अमेरिका ने 50 देशों के नागरिकों के लिए B-1/B-2 वीजा पर 10,000,…

Last Updated: October 4, 2026 18:03:43 IST

जाह्नवी कपूर के AI वीडियो पर जूनियर NTR का फूटा गुस्सा, कहा-दोषियों के खिलाफ लूंगा लीगल एक्शन

NTR AI Video: जूनियर एनटीआर ने ‘देवरा: पार्ट 1’ के गाने ‘चुट्टामल्ले’ से जुड़े एक…

Last Updated: October 4, 2026 17:35:23 IST

Odisha News: खाने में छिपकली? ओडिशा विश्वविद्यालय में हॉस्टल के भोजन को लेकर छात्र कर रहे प्रदर्शन, पुलिस तैनात

ओडिशा के सेंटूरियन विश्वविद्यालय के जटनी परिसर में छात्रों ने छात्रावास के भोजन की कथित…

Last Updated: October 4, 2026 17:33:56 IST

Shreyas Iyer on Vaibhav: जिस सवाल का पूरी दुनिया ढूंढ रही थी जवाब, श्रेयस अय्यर ने वैभव सूर्यवंशी को लेकर खोला वो राज़!

Shreyas Iyer Statement on Vaibhav Sooryavanshi: 15 साल के युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी को लेकर…

Last Updated: October 4, 2026 17:24:10 IST