<

15 हजार से भी कम कीमत में DSLR जैसी कैमरा क्वालिटी देते हैं ये 4 स्मार्टफोन्स, जानें अन्य फीचर्स भी

अगर आपका बजट कम है और ऐसे में एक अच्छा स्मार्टफोन देख रहे हैं तो इस लेख में हम आपको 15 हजार से भी कम कीमत में बेहतर कैमरा क्वालिटी के साथ मिलने वाले कुछ स्मार्टफोन्स के बारे में बताने वाले हैं.

Best Camera Smartphones: आजकल स्मार्टफोन्स का कॉम्पिटिशन इतना बढ़ गया है कि स्मार्टफोन निर्माता कंपनियां एक के बाद एक लेटेस्ट फीचर्स लेकर आ रही हैं. इसके लिए आपको कोई बहुत ज्यादा कीमत चुकाने की जरूरत नहीं है. कुछ लोग सोचते हैं कि कैमरा के मामले में केवल iphone और गूगल के पिक्सल आदि फोन ही किफायती और दमदार होते हैं. जबकि ऐसा नहीं है आप कम कीमत में भी एक अच्छी कैमरा क्वालिटी वाला स्मार्टफोन ले सकते हैं.

अगर आपका बजट कम है और ऐसे में एक अच्छा स्मार्टफोन देख रहे हैं तो इस लेख में हम आपको 15 हजार से भी कम कीमत में बेहतर कैमरा क्वालिटी के साथ मिलने वाले कुछ स्मार्टफोन्स के बारे में बताने वाले हैं. 

1. Realme P4x 5G

अगर आप एक बेहतरीन कैमरे वाला फोन लेना चाहते हैं तो Realme P4x 5G आप के लिए काफी बेहतर साबित हो सकता है. इस फोन में आपको 50MPका मेन यानि रियर कैमरा मिलता है साथ ही साथ 8 मेगापिक्सल का फ फ्रंट यानि सेल्फी कैमरा भी मिलता है. वहीं, इस स्मार्टफोन में आपको MediaTek Dimensity 7400 Ultra प्रोसेसर भी दिया जाता है. 

2. iQOO Z10x

iQOO Z10x में आपको 50 मेगापिक्सल का कैमरा मिलता है, जो कम कीमत में आने वाले DSLR को भी टक्कर देते हैं. इस स्मार्टफोन की कीमत महज 14,999 रुपये है. वहीं, इसमें आपको AI कैमरा फीचर्स मिलने के साथ ही आपको पोर्टरेट शॉट्स के लिए 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर भी देखने के लिए मिलता है. 

3. Poco M7 Pro 5G

कम कीमत में बेहतरीन कैमरा क्वालिटी के लिए आप Poco M7 Pro 5G को ले सकते हैं. इसमें 50MP Sony LYT-600 मेन यानि रियर कैमरा मिलता है, जिसमें OIS और f/1.5-f/1.7 अपर्चर भी मिलता है. वहीं, इस फोन में आपको 20 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है, जो डेलाइट में काफी अच्छा परफॉर्म करता है. 

4. Samsung Galaxy M36 5G

इस स्मार्टफोन में आपको OIS के साथ-साथ 50MP का मेन सेंसर भी मिलता है. इसके अलावा इसमें 13 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा देखने के लिए मिलता है, जिसमें 4K वीडियो रिकॉर्डिंग का भी ऑप्शन मिलता है. इस स्मार्टफोन की कीमत महज 14539 रुपये है.

Kunal Mishra

कुनाल इंडिया न्यूज में बतौर सीनियर सब एडिटर काम कर रहे हैं. इनकी ऑटो और टेक पर काफी अच्छी पकड़ है. कुनाल पत्रकारिता में पिछले 6 साल से ज्यादा समय से सक्रिय हैं. इन्हें टेक-ऑटो की खबरों पर महारत हासिल है. ये वायरल खबरों के साथ बिजनेस सेक्शन पर भी काम करते हैं.

Recent Posts

Guwahati firing: गुवाहाटी में होटल के अंदर खूनी वारदात, ताबड़तोड़ फायरिंग 4 लोगों की मौत, दो संदिग्ध गिरफ्तार

Guwahati firing: असम के गुवाहाटी के बोरा सर्विस इलाके में होटल बिलास इन के पास…

Last Updated: October 26, 2026 23:35:44 IST

कोटा में एक दिन में दो छात्रों की मौत से सनसनी, कोई JEE तो कोई NEET की कर रहा था तैयारी

Kota News: राजस्थान के कोटा में दो छात्रों की मौत से हो गई है. रविवार…

Last Updated: October 26, 2026 23:06:05 IST

Supaul murder case: इंस्टाग्राम पर प्यार, कोर्ट मैरिज के बाद तलाक पर ठनी, पति ने पत्नी को पेट्रोल डालकर जलाया

Supaul murder case: बिहार के सुपौल जिले में तलाक के विवाद में 21 वर्षीय दामिनी…

Last Updated: October 26, 2026 22:55:07 IST

राजस्थान हाई कोर्ट में प्रेम विवाह केस के बाद हड़कंप, हुआ हाई वोल्टेज ड्रामा, बालकनी से लटका युवक

Rajasthan High Court: राजस्थान हाई कोर्ट की जोधपुर पीठ में हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को…

Last Updated: October 26, 2026 22:36:34 IST

यूपी पुलिस की जांच पर सुप्रीम कोर्ट नाराज, निर्दोष ने जेल में बिताए 6 साल; सरकार देगी 6 लाख रुपये

Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट ने हाल ही में यूपी पुलिस को फटकार लगाई है. वजह…

Last Updated: October 26, 2026 22:09:46 IST

SIR पर सुप्रीम कोर्ट में चुनाव आयोग का जवाब, ज्ञानेश कुमार को लेकर कही ये बात, जानें हलफनामे में क्या-क्या कहा

SIR Voter List Verification: ,SIR यानी वोटर लिस्ट की विशेष गहन पुनरीक्षण प्रक्रिया को लेकर…

Last Updated: October 26, 2026 21:57:35 IST