<
Categories: मनोरंजन

श्रीदेवी की चेन्नई प्रॉपर्टी पर विवाद: बोनी कपूर और बेटियों ने खटखटाया मद्रास हाईकोर्ट का दरवाजा, आखिर क्या है पूरा मामला?

Sridevi Chennai Property Controversy: फिल्म निर्माता बोनी कपूर और उनकी दो बेटियां, जाह्नवी कपूर और खुशी कपूर ने दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी की चेन्नई स्थित प्रॉपर्टी से संबंधित चल रहे विवाद को लेकर मद्रास उच्च न्यायालय का रुख किया है. जानिए पूरा मामला.

Sridevi Property Issue: दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी की चेन्नई प्रॉपर्टी को लेकर चल रहे विवाद में अहम मोड़ आया है. इसके लिए उनके पति बोनी कपूर और बेटियां जाह्नवी कपूर व खुशी कपूर ने मद्रास हाई कोर्ट में याचिका दायर की है. आखिर क्या है पूरा विवाद और कितने की है संपत्ति? पढ़िए पूरी खबर. 

मद्रास हाईकोर्ट में दायर की याचिका

द हिंदू की ताजा रिपोर्ट के अनुसारसोमवार यानी 16 मार्च को बोनी कपूर और उनकी दो बेटियां, जाह्नवी कपूर और खुशी कपूर ने याचिका दायर की. इसे लेकर न्यायमूर्ति टीवी थमिलसेल्वी ने घोषणा की कि वह कपूर परिवार की याचिका पर 26 मार्च को सुनवाई करेंगे. वहीं मामले में चल रही सुनवाई (ट्रायल) पर रोक लगाने वाले अंतरिम आदेश को आगे बढ़ा दिया.

क्या है पूरा विवाद?

तमिलनाडु के चेंगलपट्टू कोर्ट में एमसी शिवकामी, उनकी बहन एमसी नटराजन और उनकी मां चंद्रभानु ने एक याचिका दायर की थी. उन्होंने जमीन में अपना हिस्सा मांगा और उन 4 सेल डीड्स को रद्द करने की मांग की, जिनके जरिए श्रीदेवी और उनकी बहन ने 4.7 एकड़ जमीन खरीदी थी. उनका कहना है कि ये दस्तावेज फर्जी हैं और यह जमीन उनके दादा की थी, इसलिए इसमें उनका भी हक बनता है. हालांकि, फिल्म निर्माता बोनी कपूर ने 2025 में अदालत में स्पष्ट किया कि यह जमीन श्रीदेवी ने 1988 में खरीदी थी. मूल रूप से यह जमीन एमसी संबंदा मुदलियार की थी, जिनके तीन बेटे और दो बेटियां थीं. बताया गया कि श्रीदेवी ने यह जमीन पूरी जांच-पड़ताल और सही तरीके से रजिस्ट्रेशन करवाने के बाद खरीदी थी. 

कितने करोड़ की है संपत्ति?

श्रीदेवी की चेन्नई स्थित प्रॉपर्टी, जो ईस्ट कोस्ट रोड (ECR) पर स्थित एक फार्महाउस है. इसकी कीमत लगभग 20 करोड़ रुपये के आसपास बताई जाती है.

54 की उम्र में हुआ था निधन

दिग्गज भारतीय अभिनेत्री श्रीदेवी कपूर का 24 फरवरी, 2018 को 54 वर्ष की आयु में दुबई के जुमेराह एमिरेट्स टावर्स होटल के बाथटब में डूबने से निधन हो गया था. मौत की वजह हार्ट अटैक बताई गई थी. 

Kamesh Dwivedi

पिछले पांच वर्षों से डिजिटल मीडिया में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इससे पहले Zee News और Amar Ujala में कार्यरत रहे हैं. इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में BA और वर्धा हिंदी विश्वविद्यालय से MA की पढ़ाई की पूरी की. वायरल-ट्रेंडिंग कंटेंट के साथ बॉलीवुड, हॉलीवुड, भोजपुरी, साउथ सिनेमा के अलावा मनोरंजन की अन्य खबरों के लेखन और विश्लेषण में माहिर हैं. साथ ही कई सेलेब्स के इंटरव्यू भी कर चुके हैं. इसके अलावा क्रिकेट, राजनीति के साथ साहित्य का भी गहन अध्ययन करने का शौक है.

Recent Posts

Delhi NCR Earthquake: रात में अचानक हिली धरती, दिल्ली-NCR समेत कई राज्यों में भूकंप के झटके

Delhi NCR Earthquake: दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत के कई हिस्सों में मंगलवार, 6 अक्टूबर 2026…

Last Updated: October 6, 2026 23:25:02 IST

US House of Representatives: आसमान में दिखाया अदम्य साहस, अब अमेरिकी संसद में सम्मान, स्मित मछार के साथ क्रू-यात्रियों का भी जिक्र

US House of Representatives: फ्लाईदुबई की उड़ान में कॉकपिट हमले के दौरान यात्रियों की जान…

Last Updated: October 6, 2026 22:21:59 IST

Ketu Transit 2026: केतु ने बदला नक्षत्र, 5 दिसंबर तक इन 3 राशियों के लिए खुल सकते हैं कामयाबी और धन लाभ के रास्ते

Ketu Transit 2026: केतु ने 3 अक्टूबर को मघा नक्षत्र के प्रथम पद में प्रवेश…

Last Updated: October 6, 2026 21:25:00 IST

Punjab Government CBI investigation: हाईकोर्ट के CBI जांच के आदेश के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची मान सरकार, चुनाव से पहले बढ़ा मामला

Punjab Government CBI investigation: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के कार्यालय से जुड़े कथित भ्रष्टाचार के…

Last Updated: October 6, 2026 20:20:31 IST

क्या EPF और NPS आपके रिटायरमेंट के लिए काफी हैं?

नई दिल्ली, 6 अक्टूबर: तीस साल पहले रिटायर होने वाले एक सरकारी कर्मचारी को अपने…

Last Updated: October 6, 2026 19:22:29 IST