<

15 लाख से कम में मिलती हैं ये 5 बेस्ट कारें, मेंटेनेंस में सस्ती फीचर्स में दमदार, जानें कीमत

हम आपको 15 लाख से कम कीमत में आने वाली ऐसी कारों के बारे में बताएंगे, जो न केवल आपको एक बेहतरीन परफॉर्मेंस देती हो, बल्कि फीचर्स में भी किसी से कम नहीं हो. चलिए इस लेख के माध्यम से हम आपको आज ऐसी ही कुछ कारों के बारे में बताने जा रहे हैं.

Best Cars Under 15 Lakh India: आज के समय में कर खरीदना न केवल स्टेटस सिंबल रहा है, बल्कि कार खरीदना लोगों की जरूरत बनती दा रही है. देश में लग्जरी और बड़ी एसयूवी कार के दीवाने तो कई हैं, लेकिन आजकल लोग सस्ती और किफायती कारों को खरीदने में दिलचस्पी रखते हैं, जिसकी मेंटेनेंस भी आमतौर पर कम ही हो. अगर आप भी ऐसी ही कोई किफायती कार की तलाश में हैं तो यह लेख जरूर पढें.

हम आपको 15 लाख से कम कीमत में आने वाली ऐसी कारों के बारे में बताएंगे, जो न केवल आपको एक बेहतरीन परफॉर्मेंस देती हो, बल्कि फीचर्स में भी किसी से कम नहीं हो. चलिए इस लेख के माध्यम से हम आपको आज ऐसी ही कुछ कारों के बारे में बताने जा रहे हैं. 

1. ग्रैंड विटारा

मारुति की ग्रैंड विटारा आज के समय में एक बेहद ही किफायती और फैमिली कार बन चुकी है. यही कारण है कि विटारा की लाखों यूनिट्स धड़ल्ले से बिकती हैं. इस कार में आपको जरूरत के वे सभी फीचर्स मिलते हैं, जो कि एक सामान्य कार में चाहिए होते हैं. 6 एयरबैग्स और सनरूफ के साथ आने वाली यह कार आपको 10.77 लाख एक्सशोरूम की शुरुआती कीमत पर देखने के लिए मिल सकती है. 

2. मारुति ब्रीजा

मारुति की ब्रीजा एक मिड साइज या कॉम्पैक्ट एसयूवी कार है, जो पिछले कई सालों से भारतीय ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री में अपना दबदबा बनाए हुए है. इस कार को लेना एक किफायती सौदा हो सकता है. इसमें आपको अच्छी माइलेज के साथ-साथ फीचर्स और बेहतरीन परफॉर्मेंस भी मिलती है. यह कार आपको 8.34 लाख से लेकर 14.14 लाख रुपये की एक्शोरूम कीमत पर मिलती है. 

3. टाटा नेक्सन

अगर आप 15 लाख रुपये से कम कीमत में एक अच्छी कॉम्पैक्ट एसयूवी देख रहे हैं तो टाटा की नेक्सन आपके लिए काफी किफायती रहेगी. यह एक 5 स्टार सेफ्टी रेटिंग वाली कार है, जो 7 से 14 लाख रुपये के बीच में आपको मिल सकती है. 

4. मारुति फ्रॉन्क्स

अगर आप एक सस्ती और अचत्छी कार लेना चाहते हैं तो ऐसे में निश्चिततौर पर मारुति की फ्रॉन्क्स की ओर जा सकते हैं. पफ्रॉन्क्सकी बिक्री पिछले कुछ समय में काफी तेज हुई है. इसमें आपको एक अच्छी माइलेज और फीचर्स मिलते हैं साथ ही यह एक लो मेंटेनेंस कार है. 

5. हुंडई वेन्यू

सस्ती और किफायती कार के तौर पर आप हुंडई वेन्यू को अपनी पसंदीदा लिस्ट में शामिल कर सकते हैं. इस कार में भी आपको सेफ्टी फीचर्स एक अच्छा लुका और बड़ा बूटस्पेस देखने को मिलता है. इस कार में आपको अच्छी बिल्ड क्वालिटी मिलने के साथ ही शानदार इंटीरियर भी मिलता है. 

Kunal Mishra

कुनाल इंडिया न्यूज में बतौर सीनियर सब एडिटर काम कर रहे हैं. इनकी ऑटो और टेक पर काफी अच्छी पकड़ है. कुनाल पत्रकारिता में पिछले 6 साल से ज्यादा समय से सक्रिय हैं. इन्हें टेक-ऑटो की खबरों पर महारत हासिल है. ये वायरल खबरों के साथ बिजनेस सेक्शन पर भी काम करते हैं.

Recent Posts

UP Congress President: रामपुर खास की विधायक आराधना मिश्रा बनीं यूपी कांग्रेस चीफ, इमरान मसूद को मिला अहम पद

UP Congress President: कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश में संगठनात्मक फेरबदल करते हुए आराधना मिश्रा ‘मोना’…

Last Updated: October 2, 2026 23:19:52 IST

परगट सिंह बने पंजाब कांग्रेस के नए अध्यक्ष, राजा वड़िंग की जगह संभाली कमान, जानें कौन हैं

Punjab Pradesh Congress Committee: कांग्रेस ने 2 अक्टूबर 2026 को जालंधर कैंट से विधायक और…

Last Updated: October 2, 2026 22:16:52 IST

India Pakistan Final: भारत-पाकिस्तान फाइनल से पहले कानितकर ने खोला 1998 का चैप्टर, बोले- निर्णायक पल जीतने होंगे

India Pakistan Final: भारत-पाकिस्तान के एशियन गेम्स गोल्ड मेडल मुकाबले से पहले टीम इंडिया के…

Last Updated: October 2, 2026 22:01:48 IST

Muzaffarnagar News: कॉलेज जा रही छात्रा को युवक ने घेरा, धक्का देकर किया हमला, CCTV में कैद घटना

Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना में कॉलेज जा रही छात्रा के साथ छेड़छाड़ और मारपीट…

Last Updated: October 2, 2026 20:59:48 IST

फैन समझकर कार का शीशा नीचे किया, फिर गाली-गलौज का आरोप, सौरव जोशी ने किया कार का पीछा

Sourav Joshi Haldwani: हल्द्वानी में मशहूर यूट्यूबर सौरव जोशी ने दावा किया है कि पत्नी…

Last Updated: October 2, 2026 20:29:16 IST

Kerala News: शादीशुदा पुरुष के साथ लॉज में ठहरी थी युवती, पत्नी ने ट्रैक की लोकेशन, ‘फर्जी पुलिस’ भेजकर कराया महिला के साथ दुष्कर्म

पुलिस ने आरोपी की पत्नी समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया है, जिन पर आरोप…

Last Updated: October 2, 2026 20:28:23 IST