<

IPL 2026: ‘हम VIP लोग हैं, टिकट के लिए लाइन में खड़े नहीं होंगे…’ विधायक की बड़ी बड़ी डिमांड

IPL 2026: आरसीबी और सनराइजर्स हैदराबाद की टीम चिन्नास्वामी स्टेडियम में 28 मार्च को आमने सामने होगी. इस बीच कर्नाट के एक MLA विजयानंद काशप्पनावर को भी टिकट नहीं मिल रही है. जो कि एक भारतीय राजनीतिज्ञ हैं. उन्होंने कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ पर पैसे इकट्ठा करने का भी आरोप लगाया है.

नई दिल्ली. आईपीएल के टिकटों को लेकर मारामारी शुरू हो गई है. 28 मार्च को आरसीबी और सनराइजर्स हैदराबाद की टीम चिन्नास्वामी स्टेडियम में आमने सामने होगी. इस बीच विजयानंद काशप्पनावर को भी टिकट नहीं मिल रही है. जो कि एक भारतीय राजनीतिज्ञ हैं. वह कर्नाटक विधान सभा में हंगुंड  क्षेत्र से MLA हैं. वे भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी से हैं. उनका कहना है कि हम वीआईपी लोग हैं और हम आम लोगों की तरह लाइन में खड़े नहीं हो सकते हैं. हर विधायक को कम से कम 5 टिकट मिलने चाहिए. उन्होंने कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ पर पैसे इकट्ठा करने का भी आरोप लगाया है.

MLA विजयानंद काशप्पनावर ने मीडिया से कहा, “इस महीने की 28 तारीख को एक आईपीएल मैच शुरू होने वाला है. कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ (KSCA) विधायक, मंत्रियों और उनके परिवारों को टिकट नहीं दे रहा है. वे सरकार से सभी सुविधाएं ले रहे हैं. उन्हें सुरक्षा सहित सब कुछ सरकार की तरफ से मिल रहा है. लेकिन वे विधायकों का सम्मान नहीं कर रहे हैं.”

हर विधायक को मिलने चाहिए 5 टिकट
काशपनावर ने ऑनलाइन टिकट बिक्री में काला बाजारी करने का आरोप लगाया. “तो हमने सरकार से अनुरोध किया. विपक्ष के नेता ने यह मुद्दा विधानसभा में उठाया. मैंने उसका समर्थन किया और हमने स्पीकर से अनुरोध किया कि आवश्यक कार्रवाई करते हुए हर विधायक को कम से कम 5 टिकट जारी की जाए.”

हम वीआईपी लोग हैं
विधायक ने अलग बैठने की व्यवस्था की भी मांग की. “हम VIP हैं. हम कतार में खड़े नहीं हो सकते. पिछली बार हम गए थे, तो हमें कतार में खड़ा होना पड़ा. वे हमें जनता के साथ गैलरी में भेज रहे हैं. यह स्वीकार्य नहीं है.”  KSCA की आलोचना करते हुए काशपनावर ने कहा, “वे किसी की नहीं सुनते. उन्होंने बहुत बड़ा हो गए हैं. वे पैसे इकट्ठा कर रहे हैं और इसका आनंद ले रहे हैं. यह नहीं होने वाला.”

Satyam Sengar

जामिया मिल्लिया इस्लामिया से पढ़ाई के दौरान कैंपस प्लेसमेंट के जरिए पत्रकारिता में एंट्री मिली. शुरुआत नेटवर्क 18 से हुई और अब ITV नेटवर्क के साथ जुड़ा हूं. पत्रकारिता में 3 साल से ज्यादा का अनुभव हो चुका है और स्पोर्ट्स पर अच्छी पकड़ है. क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और अन्य स्पोर्ट्स इवेंट्स कवर करता हूं. WWE की स्टोरीज लिखना बहुत ही ज्यादा पसंद है.

Recent Posts

UP Congress President: रामपुर खास की विधायक आराधना मिश्रा बनीं यूपी कांग्रेस चीफ, इमरान मसूद को मिला अहम पद

UP Congress President: कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश में संगठनात्मक फेरबदल करते हुए आराधना मिश्रा ‘मोना’…

Last Updated: October 2, 2026 23:19:52 IST

परगट सिंह बने पंजाब कांग्रेस के नए अध्यक्ष, राजा वड़िंग की जगह संभाली कमान, जानें कौन हैं

Punjab Pradesh Congress Committee: कांग्रेस ने 2 अक्टूबर 2026 को जालंधर कैंट से विधायक और…

Last Updated: October 2, 2026 22:16:52 IST

India Pakistan Final: भारत-पाकिस्तान फाइनल से पहले कानितकर ने खोला 1998 का चैप्टर, बोले- निर्णायक पल जीतने होंगे

India Pakistan Final: भारत-पाकिस्तान के एशियन गेम्स गोल्ड मेडल मुकाबले से पहले टीम इंडिया के…

Last Updated: October 2, 2026 22:01:48 IST

Muzaffarnagar News: कॉलेज जा रही छात्रा को युवक ने घेरा, धक्का देकर किया हमला, CCTV में कैद घटना

Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना में कॉलेज जा रही छात्रा के साथ छेड़छाड़ और मारपीट…

Last Updated: October 2, 2026 20:59:48 IST

फैन समझकर कार का शीशा नीचे किया, फिर गाली-गलौज का आरोप, सौरव जोशी ने किया कार का पीछा

Sourav Joshi Haldwani: हल्द्वानी में मशहूर यूट्यूबर सौरव जोशी ने दावा किया है कि पत्नी…

Last Updated: October 2, 2026 20:29:16 IST

Kerala News: शादीशुदा पुरुष के साथ लॉज में ठहरी थी युवती, पत्नी ने ट्रैक की लोकेशन, ‘फर्जी पुलिस’ भेजकर कराया महिला के साथ दुष्कर्म

पुलिस ने आरोपी की पत्नी समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया है, जिन पर आरोप…

Last Updated: October 2, 2026 20:28:23 IST