पहले सनरूफ केवल कुछ महंगी कारों में ही देखने के लिए मिलता था, लेकिन आज के समय में कम कीमत वाली कारों में भी सनरूफ मिलता है. चलिए जानते हैं 8 लाख से कम में आने वाली कुछ कारें, जिनमें सनरूफ मिलता है.
Best cars under 8 lakhs with sunroof: आजकल कार लोगों की जरूरत बनती जा रही है. आज के समय में लोग कार केवल माइलेज और अच्छी परफॉर्मेंस देखकर ही नहीं लेते हैं, बल्कि कार में अच्छे फीचर्स और बेहतरीन लुक भी होना चाहिए. कुछ लोग कार में सनरूफ होने के बेहद शौकीन होते हैं. कार में सनरूफ होना कार को न केवल एक आकर्षक लुक देता है. बल्कि कार को लग्जरी और वैल्यू भी देता है.
पहले सनरूफ केवल कुछ महंगी कारों में ही देखने के लिए मिलता था, लेकिन आज के समय में कम कीमत वाली कारों में भी सनरूफ मिलता है. चलिए जानते हैं 8 लाख से कम में आने वाली कुछ कारें, जिनमें सनरूफ मिलता है.
अगर आप कम कीमत यानि 8 लाख रुपये से कम में कोई कार लेना चाहते हैं तो ऐसे में टाटा पंच को घर ला सकते हैं. टाटा पंच में आपको छोटे साइज की सनरूफ मिलता है, जिसे खोलकर आप बाहर के नजारे का मजा ले सकते हैं. इस कार की शुरुआती कीमत 5.59 लाख रुपये से शुरु होकर 10.54 लाख तक जाती है.
अगर आप सनरूफ के साथ-साथ 5 स्टार सेफ्टी रेटिंग वाली सुरक्षित कार लेना चाहते हैं तो टाटा की अल्ट्रॉज आपके लिए सटीक रहेगी. इस कार में आपको नॉर्मल साइज की सनरूफ मिलती है. सनरूफ वाले वैरिएंट की कीमत 7.36 लाख रुपये की एक्सशोरूम कीमत से शुरू हो जाती है.
किआ सोनट एक किफायती और बेहतरीन लुक्स वाली कार है, जिसमें अन्य लग्जरी फीचर्स के साथ ही सनरूफ का भी फीचर देखने के लिए मिलता है. इस कार की कीमत 7.30 लाख एक्सशोरूम से शुरू होकर 14.9 लाख रुपये तक जाती है.
अगर आप अच्छे लुक्स के साथ सनरूफ वाली कार लेना चाहते हैं तो ऐसे में आपके लिए हुंडई की वेन्यू भी काफी बेहतरीन रहेगी. इस कार की कीमत 7.72 लाख एक्सशोरूम से शुरु होकर 13.18 लाख रुपये तक जाती है.
UP Congress President: कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश में संगठनात्मक फेरबदल करते हुए आराधना मिश्रा ‘मोना’…
Punjab Pradesh Congress Committee: कांग्रेस ने 2 अक्टूबर 2026 को जालंधर कैंट से विधायक और…
India Pakistan Final: भारत-पाकिस्तान के एशियन गेम्स गोल्ड मेडल मुकाबले से पहले टीम इंडिया के…
Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना में कॉलेज जा रही छात्रा के साथ छेड़छाड़ और मारपीट…
Sourav Joshi Haldwani: हल्द्वानी में मशहूर यूट्यूबर सौरव जोशी ने दावा किया है कि पत्नी…
पुलिस ने आरोपी की पत्नी समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया है, जिन पर आरोप…