Best Mileage Cars Under 20 lakhs: अगर आप 20 लाख तक की कोई गाड़ी ले रहे हैं तो अब आपको माइलेज की मार का सामना कम करना पड़ सकता है. इस लेख में हम आपको बताएंगे 20 लाख से कम में मिलने वाली कुछ हाई माइलेज कारों के बारे में.
Best Mileage Cars Under 20 lakhs: बहुत से लोग महंगी गाड़ियों का शौक रखते हैं, लेकिन डेली रनिंग ज्यादा होने के चलते अच्छी माइलेज नहीं मिल पाने के कारण छोटी गाड़ियां लेते हैं. वहीं, कुछ लोग एसयूवी में सीएनजी लगवाकर घूमते हैं. कार का इंजन जितना बड़ा और हेवी होता है उतना ही आपको माइलेज के साथ समझौता करना पड़ता है. हालांकि, कुछ कार निर्माता कंपनियों ने अब इसपर काम करना शुरू किया है.
Best Mileage Cars Under 20 lakhs: अगर आप 20 लाख तक की कोई गाड़ी ले रहे हैं तो अब आपको माइलेज की मार का सामना कम करना पड़ सकता है. इस लेख में हम आपको बताएंगे 20 लाख से कम में मिलने वाली कुछ हाई माइलेज कारों के बारे में.
अगर आपका बजट 12 से 20 लाख के बीच का है और आप एक अच्छी माइलेज वाली गाड़ी चाहते हैं तो ग्रैंड विटारा को बिना किसी संकोच के घर ला सकते हैं. ग्रैंड विटारा एक कॉम्पैक्ट एसयूवी होने के बावजूद प्रेट्रोल वैरिएंट में आपके 20 से ज्यादा की माइलेज देती है. कंपनी द्वारा इसकी माइलेज 20 से 27 के बीच में क्लेम की जाती है. हालांकि, यह आपके ड्राइविंग स्टाइल और ट्रैफिक पर भी निर्भर करती है.
टोयोटा अर्बन क्रूजर हाइराइडर ग्रैंड विटारा की तरह ही दिखने वाली एक कॉम्पैक्ट प्रीमियम एसयूवी है, जो अपनी एवरेज और लुक्स के लिए बखूबी जानी जती है. अगर आपका बजट 15 लाख से ज्यादा है तो आप निश्चिततौर पर इस गाड़ी को खरीद सकते हैं. ऑटोमोटिव रिसर्च एसोसिएशन ऑफ इंडिया (ARAI) द्वारा इस गाड़ी की माइलेज 20.12 से 27.97 बताई गई है.
क्रेटा अपने दमदार लुक्स और शानदार प्रदर्शन के लिए दुनियाभर में पसंद की जाती है. क्रेटा अपने प्रेट्रोल वैरिएंट में आपको 17 से 18 के बीच का माइलेज आसानी से दे देती है. वहीं, इसके डीजल मॉडल से आप 19 से 21 के बीच का एवरेज माइलेज निकाल सकते हैं, जोकि इस सेगमेंट में आने वाली कुछ अन्य कारों से अच्छा है.
मारुति की ब्रीजा न केवल माइलेज में अच्छी है, बल्कि यह आपको एक अच्छी बिल्ड क्वालिटी भी देती है. हेवी बॉडी के साथ आने वाली यह कार आपको पेट्रोल में 17 से 20 का माइलेज देती है. वहीं, अगर आप इसके सीएनजी वैरिएंट की ओर जाते हैं तो यह गाड़ी 25 तक का भी माइलेज देती है.
कुछ ही सालों में मार्केट में एक अलग पहचान बनाने वाली किया सेल्टॉस 12 से लेकर 20 लाख तक बिकती है. एक बड़ी गाड़ी होने के बाद भी यह आपको 17 से ज्यादा का माइलेज निकालकर देती है.
Weather Update 30 September 2026:30 सितंबर को दिल्ली-NCR में बारिश और आंधी-तूफ़ान की उम्मीद है.…
Patna Crime News: पटना सिटी के खाजेकला थाना क्षेत्र में कोचिंग से घर लौट रहीं…
Mercury Mars Kendra Drishti Yoga: 2 अक्टूबर 2026 को बुध और मंगल के बीच 90…
CISF Camp Firing: जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले के बसोहली इलाके में CISF कैंप में मंगलवार…
Brahmakapal Tirtha Pind Daan: श्राद्धपक्ष की शुरुआत के साथ ही बद्रीनाथ स्थित ब्रह्मकपाल तीर्थ में…
Pune Murder Case: 18 जून को पुणे के लोहागढ़ किले से नीचे धकेलकर केतन अग्रवाल…