Maruti Best Mileage Cars: मारुति की स्विफ्ट, वैगन-आर और सिलेरियो जैसी अन्य गाड़ियां आज भी माइलेज और अपने भरोसेमंद इंजन के चलते ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री की शान बनी हुई है. इन गाड़ियों को माइलेज के मामले में केवल सीएनजी गाड़ियां ही टक्कर देने में सफल हो सकती हैं. आइए जानते हैं 8 लाख से भी कम कीमत में आने वाली मारुति की कुछ एवरेज फ्रेंडली कारों के बारे में.
Maruti Best Mileage Cars: भारत ही नहीं बल्कि, अन्य देशों में भी गाड़ी लेने से पहले लुक्स, इंजन और माइलेज जैसे सभी पहलुओं पर नजर रखी जाती है. आमतौर पर लोग गाड़ी लेने से पहले माइलेज को पहली प्राथमिकता देते हैं. इसलिए गाड़ी की माइलेज यानि एवरेज की जांच कर लेना बेहद जरूरी होता है. यही कारण है कि लोग अच्छी माइलेज पाने के लिए छोटी कारों की ओर रुख कर रहे हैं. अगर आप एक दमदार माइलेज के साथ कम कीमत वाली गाड़ी लेना चाहते हैं तो मारुति की कुछ मिनी कारों के साथ जा सकते हैं. देखा जाए तो मारुति अपनी माइलेज और कम दामों के लिए ज्यादा जानी जाती है. हालांकि, मारुति की एसयूवी कारें भी अन्य कार निर्माता कंपनियों की छोटी गाड़ियों से माइलेज के मामले में आगे निकल जाती हैं.
मारुति की स्विफ्ट, वैगन-आर और सिलेरियो जैसी अन्य गाड़ियां आज भी माइलेज और अपने भरोसेमंद इंजन के चलते ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री की शान बनी हुई है. इन गाड़ियों को माइलेज के मामले में केवल सीएनजी गाड़ियां ही टक्कर देने में सफल हो सकती हैं. आइए जानते हैं 8 लाख से भी कम कीमत में आने वाली मारुति की कुछ एवरेज फ्रेंडली कारों के बारे में.
कम कीमत में एक बेहतरीन माइलेज की उम्मीद रखने वाले लोगों के लिए सेलेरियो निश्तितौर पर एक अच्छी कार साबित होती है. सेलेरियो पेट्रोल के साथ-साथ सीएंजी में भी उपलब्ध है. ARAI की मानें तो सेलेरियो अपने पेट्रोल वर्जन में 26.6 का माइलेज निकालती है. इस सेग्मेंट की गाड़ियों में यह काफी अच्छा माइलेज माना जाता है. अगर आप टाटा की टियागो, पंच और टिगोर जैसी गाड़ियां लेने की सोच रहे हैं तो सेलेरियो आपके लिए ज्यादा किफायती साबित हो सकती है. केवल छोटे रूट के लिए ही नहीं, बल्कि लॉन्ग रूट के लिए भी माइलेज के मामले में यह कार आपके लिए किसी लंबी रेस के घोड़े से कम नहीं है.
भारतीय ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री में आज भी वैगनआर माइलेज के लिए बखूबी जानी जाती है. यहां तक की इसके सीएनजी वैरिएंट को तो माइलेज मशीन भी कहा जाता है. यही कारण है कि कैब चालक अपना मुनाफा कमाने के लिए वैगनार को पहली पसंद मानते हैं. जानकारों की मानें तो वैगनआर एक लीटर पेट्रोल में लगभग 20 की माइलेज देती है. वहीं, अगर आप वैगनआर का सीएनजी वैरिएंट लेते हैं तो आपको 30 से ज्यादा की भी माइलेज देखने को मिल सकती है. 1197 सीसी के इंजन के साथ आने वाली वैगनआर आर CY25 की नंबर-1 हैचबैक कार साबित हो रही है. वैगनआर की कीमत भी 8 लाख से कम है, इसलिए यह आपके लिए बजट फ्रेंडली कार है.
अगर आपका बजट कम है या आप कार पर अधिक पैसे खर्च नहीं करना चाह रहे हैं तो ऐसे में निश्चिततौर पर एस-प्रेसो की ओर रुख कर सकते हैं. सीएनजी मॉडल में तो यह गाड़ी लगभग 33 किलोमीटर का माइलेज देती है. इस कार के पेट्रोल वैरिएंट की कीमत लगभग 3.80 लाख रुपये से शुरू होती है. वहीं, अगर आप सीएनजी वैरिएंट लेने की सोच रहे हैं तो इसके लिए आपको 4.62 लाख रुपये तक चुकाने पड़ सकते हैं. हालांकि, यह मारुति की एक छोटी कार है, जिसका इंजन केवल 998cc का है.
सालों पहले लॉन्च हुई ऑल्टो ने मार्केट में उतरने के साथ से ही अच्छी-खासी लोकप्रियता हासिल की है. बात करें अगर इसकी माइलेज की तो पेट्रोल वैरिएंट में यह आपको 24 से 25 की माइलेज दे सकती है. वहीं, जानकार बताते हैं कि अगर आप अच्छे तरीके से इस कार को ड्राइव करते हैं तो यह आपको हाइवे पर 30 का माइलेज भी दे सकती है. वहीं, अगर आप ऑल्टो का सीएनजी वैरिएंट लेते हैं तो आप इससे 33 से भी ज्यादा का माइलेज निकाल सकते हैं.
माइलेज के मामले में मारुति की सबसे ज्यादा बिकने वाली स्विफ्ट को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है. अगर 8 लाख से कम कीमत में एक अच्छी माइलेज वाली कार चाहते हैं तो स्विफ्ट लेना एक फायदे का सौदा साबित हो सकता है. स्विफ्ट अपने लुक्स के साथ-साथ माइलेज के नाम पर भी ज्यादा बिकती है. कंपनी इस कार के मैनुअल पेट्रोल वेरिएंट का माइलेज 24 क्लेम करती है, जोकि अपने सेग्मेंट में बिकने वाली कुछ अन्य कारों से ज्यादा है.
Gurnoor Brar Viral Chat: भारतीय तेज गेंदबाज गुरनूर बराड़ के नाम से सोशल मीडिया पर…
Dhirendra shastri ram five fathers viral video: बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री का एक…
India pakistan cricket match: भारत और पाकिस्तान की टीमें अगले एक साल में अलग-अलग टूर्नामेंट…
Kal Ka Love Rashifal 04 November 2026: दैनिक लव राशिफल के अनुसार, बुधवार (04 नवंबर…
Martian meteorite : सहारा रेगिस्तान में 2022 में मिला करीब 800 ग्राम का गुलाबी पत्थर…
IND vs NZ 1st ODI Live Streaming: भारत और न्यूजीलैंड का पहला वनडे 4 नवंबर…