<

भारत में जल्द लॉन्च होगा iQOO 15R, कंपनी ने की पावरफुल फीचर्स की जानकारी

iQOO जल्द अपना नया मॉडल बारत में वॉन्च करने जा रहा है. इस स्मार्टफोन का नाम iQOO 15R है. कंपनी के सीईओ ने इसके बारे में खुद जानकारी शेयर की है. उन्होंने स्मार्टफोन का डिजाइन शेयर किया है.

iQOO 15R: iQOO भारत में अपना नया स्मार्टफोन लॉन्च करने जा रही है, जिसका नाम होगा iQOO 15R. कंपनी के सीईओ ने इसे कंफर्म कर दिया है. कंपनी अपने फ्लैगशिप हैंडसेट iQOO 15 को भारत में पहले ही लॉन्च कर चुकी है. आगामी स्मार्टफोन इस सीरीज का सस्ता वेरिएंट होने वाला है. iQOO India के सीईओ निपुन मोर्य ने अपने आधिकारिक X प्लेटफॉर्म पर एक टीजर वीडियो पोस्ट किया है. कहा जा रहा है कि ये स्मार्टफोन फरवरी 2026 में लॉन्च किया जा सकता है. 

इस वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा कि कमिंग सीन iQOO 15R, इसका मतलब है कि आईकू 15आर भारत में जल्द लॉन्च होने वाला है. इस पोस्ट में उन्होंने हैंडसेट की फोटो भी शेयर की है, जिसमें डिजाइन दिखाया गया है. इस स्मार्टफोन के बैक पैनल पर सर्कुलर डिजाइन दिया गया है. साथ ही डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है.

iQOO Z11 Turbo जैसा है डिजाइन

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें, तो भारत में लॉन्च होने वाला आगामी iQOO 15R हैंडसेट का डिजाइन iQOO Z11 Turbo से मिलता जुलता लग रहा है. iQOO Z11 Turbo को इस महीने की शुरुआत में चीन में लॉन्च किया जा चुका है.

स्पेसिफिकेशन्स

अपकमिंग हैंडसेट iQOO 15R में 6.59-inch की 144Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करने वाली AMOLED डिस्प्ले दी गई है. इसमें Snapdragon 8 Gen 5 चिपसेट का इस्तेमाल किया गया है. 

कैसा होगा iQOO 15R का कैमरा?

अगर इसके कैमरे की बात करें, तो कुछ लीक्स में दावा किया गया है कि इस iQOO 15R में 200 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है. वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है. इसमें इनडिस्प्ले 3D अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट स्कैनर मिल सकता है. वहीं फोन में दमदार 7600 mAh की बैटरी दी जा सकती है.

कितनी हो सकती है कीमत?

iQOO 15R की कीमत की बात करें, तो कहा जा रहा है कि ये स्मार्टफोन 28 हजार से 32 हजार की कीमत के बीच लॉन्च किया जा सकता है, जो 8जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज दिया जा सकता है.

Deepika Pandey

दीपिका पाण्डेय साल 2020 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने 2020 में BJMC की डिग्री हासिल की. करियर की शुरुआत खबर टुडे न्यूज, DNP News और दैनिक खबर जैसे प्लेटफॉर्म्स से बतौर एंकर और कंटेंट राइटर की. उन्होंने क्राइम, एंटरटेनमेंट, पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, ऑटो-टेक और करेंट अफेयर्स पर काम किया है. इसके बाद हरिभूमि वेबसाइट में दिल्ली-NCR और नेशनल बीट कवर की. वर्तमान में वह इंडिया न्यूज में सीनियर कॉपी राइटर हैं. उनकी विशेषज्ञता क्राइम और एंटरटेनमेंट, बॉलीवुड, हॉलीवुड और भोजपुरी के साथ पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, वायरल न्यूज, ह्यूमन इंटरेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज में है.

Recent Posts

AI घड़ी और चश्मे के बाद बाजार में आई एआई अंगूठी, कैसे और क्या करेगी काम, कीमत जान रह जाएंगे दंग

AI Ring: बाजारों में एआई से लैस घड़ी और चश्मे तो काफी पहले से मौजूद…

Last Updated: October 14, 2026 13:46:03 IST

IND vs WI 4th T20I Live Streaming: टीवी पर कहां देखें भारत-वेस्टइंडीज मैच, फ्री में देखने का क्या है विकल्प?

India vs West indies 4th T20I Live Streaming: भारत-वेस्टइंडीज चौथा टी20 मैच कब और कहां…

Last Updated: October 14, 2026 13:37:51 IST

Suryakumar Yadav Dubai Home: दुबई में शाहरुख खान के पड़ोसी बने सूर्यकुमार यादव? खरीदा करोड़ों का लग्जरी घर; देखता रह गया हर शख्स

Suryakumar Yadav Dubai Home:सूर्यकुमार यादव ने बताया कि वे पहली बार 2014 में IPL खेलने…

Last Updated: October 14, 2026 13:28:20 IST

जर्मनी में रोबोट की शर्मनाक हरकत! 16 साल की लड़की के साथ छेड़छाड़, हैरान कर देगा मामला

Robot Allegedly Touches Teen Girl: जर्मनी के कोलोन शहर में एक रोबोट ने एक 16…

Last Updated: October 14, 2026 13:12:16 IST

अवैध बूचड़खानों के खिलाफ सूरत में निकला ‘अहिंसा मार्च’

सूरत (गुजरात) [भारत], 14 अक्टूबर: गांधी जयंती के अवसर पर शुक्रवार को सूरत में अवैध…

Last Updated: October 14, 2026 13:07:22 IST

IND vs NZ: टीम इंडिया के सिलेक्शन में फंसा बड़ा पेंच! इन 3 खिलाड़ियों ने बढ़ाई BCCI की टेंशन, टीम के ऐलान में देरी

IND VS NZ: रिपोर्ट में कहा गया है कि जब प्रसिद्ध कृष्णा रिहैब के लिए…

Last Updated: October 14, 2026 12:46:18 IST