Mobile Charger Electrocution: क्या सचमुच मोबाइल चार्जर जानलेवा हो सकता है, बिहार की घटना ने सबका दिल दहला दिया है. ऐसे में आइए जानें कि यह किन हालात में खतरनाक हो सकता है इसके कारण क्या है और इससे बचने के लिए क्या सावधानियां बरतनी चाहिए.
Mobile Charger Electrocution
रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह घटना बाराहाट थाना इलाके के बभनगामा गांव में हुई. शनिवार रात करीब 10-11 बजे का समय रहा होगा. अमरेंद्र हमेशा की तरह अलग कमरे में पढ़ रहे थे. उन्होंने अपना मोबाइल फ़ोन चार्ज करने के लिए पुराना चार्जर प्लग इन किया. अचानक उन्हें ज़ोर का झटका लगा, और वे चीख भी नहीं पाए कमरे में अकेले होने की वजह से कोई तुरंत मदद के लिए नहीं जा सका. जब घरवालों ने दरवाज़ा खोला तो अमरेंद्र ज़मीन पर बेहोश पड़ा था, उसके हाथ-पैर नीले पड़ रहे थे.
गौर करने वाली बात है कि पिछले 2-3 सालों में बिहार और झारखंड में मोबाइल चार्जर और ईयरफ़ोन से करंट लगने से 15 से ज़्यादा मौतें हुई हैं. ज़्यादातर मामलों में पुराने चार्जर, नकली एडॉप्टर, गीले हाथ या खराब वायरिंग वजह रही हैं. गांवों में अर्थिंग सिस्टम नहीं होते, इसलिए छोटा सा झटका भी जानलेवा हो सकता है.
Bigg Boss 20 Weekend Ka Vaar: 'बिग बॉस 20' के वीकेंड का वार में सलमान…
Homemade Face Serum: एलोवेरा जेल, गुलाब जल और ग्लिसरीन से घर पर फेस सीरम बना…
UP Pension Yojana: अगर इस प्रपोज़ल को कैबिनेट से मंज़ूरी मिल जाती है, तो राज्य…
CJP Protest: कोर्ट ने पूछा कि उनके खिलाफ कंटेम्प्ट की कार्रवाई क्यों न शुरू की…
Navratri 2026 Vrat Food: नवरात्रि कल से शुरू हो रही है. इस खास मौके पर…
Navratri Garba Songs 2026: नवरात्रि 2026 में गरबा और डांडिया नाइट को खास बनाने के…