<
Categories: देश

अब APAAR ID वालों की हो गई बल्ले-बल्ले, फ्लाइट टिकट पर 10% की छूट से लेकर एक्सट्रा लगेज तक मिलेगी ये खास सुविधा

NCERT APAAR ID Scheme: जिन बच्चों के पास APAAR ID कार्ड है, उन्हें अब घरेलू फ्लाइट टिकट पर सीधा 10 प्रतिशत की छूट मिलेगी. सिर्फ इतना वो स्टूडेंट्स 10 किलो से ज्यादा सामान भी ले जा सकते है और इसके लिए उन्हें कोई भी ज्यादा शुल्क देने की भी जरूरत नहीं है.

APAAR ID Student Benefits: देश को छात्रों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है. जिन बच्चों के पास APAAR ID कार्ड है, उन्हें अब घरेलू फ्लाइट टिकट पर सीधा 10 प्रतिशत की छूट मिलेगी. सिर्फ इतना वो स्टूडेंट्स 10 किलो से ज्यादा सामान भी ले जा सकते है और इसके लिए उन्हें कोई भी ज्यादा शुल्क देने की भी जरूरत नहीं है. इतना हीं नहीं अगर किसी कारण फ्लाइट की तारीख बदल जाती है तो भी, छात्रों के लिए यह सुविधा बिल्कूल मुफ्त होगी. इन सारी बातों से अब आपके मन में यह सवाल उठ रहा होगा कि आखिर यह APAAR ID कार्ड क्या है, जिसके तहत स्टूडेंट्स को इतनी सुविधा मिलेने वाली है और इस ऑफर की घोषणा किसने की है. तो आइए विस्तार से जानें पूरी खबर.

क्या है APAAR ID कार्ड?

APAAR का फुल फॉर्म है Automated Permanent Academic Account Registry. यह एक डिजिटल पहचान पत्र है, जो छात्रों की पूरी जिंदगी की शैक्षणिक पहचान के तौर पर काम करता है. इसका इस्तेमाल छात्र स्कूल से लेकर कॉलेज तक की पढ़ाई में करते है, इसके तहत छात्रों को जो भी एकेडमिक डिटेल्स है इस कार्ड में सुरक्षित रहती हैं. शहर बदलने के बाद भी इस कार्ड की मान्यता उतनी हीं रहती हैं.

NCERT ने की ऑफर की घोषणा

शिक्षा मंत्रालय के तहत आने वाली NCERT ने यह घोषणा की है. 28 नवंबर को, NCERT ने अपने ऑफिशियल अकाउंट पर घोषणा की कि जो स्टूडेंट्स अपनी APAAR ID वेरिफाई करेंगे, वे अब डोमेस्टिक एयर इंडिया फ्लाइट्स पर शानदार डिस्काउंट पा सकते हैं.  NCERT ने यह 28 नवंबर को पोस्ट किया था. साथ ही, स्टूडेंट्स को मिलने वाले फायदों के बारे में भी जानें.

ये मिलेंगे फायदें

  • स्टूडेंट्स अपनी APAAR ID वेरिफाई करके डोमेस्टिक एयर इंडिया फ्लाइट्स पर सीधे 10% डिस्काउंट पा सकते हैं. इसका मतलब है कि उन्हें ₹10,000 का एयर टिकट ₹9,000 में मिल सकता है.
  • कभी-कभी, स्टूडेंट्स किताबें, कपड़े वगैरह जैसा ज़्यादा सामान ले जाते हैं। ऐसे में, वे 10 kg ज़्यादा सामान फ्री में ले जा सकेंगे.
  • इसके अलावा, अगर किसी वजह से, स्टूडेंट्स तय तारीख पर यात्रा नहीं कर पाते हैं, तो उनके पास एक बार अपनी यात्रा की तारीख बदलने का ऑप्शन भी फ्री में होगा.
  • इन सुविधाओं से स्टूडेंट्स के लिए हवाई यात्रा सस्ती हो जाएगी। चाहे उन्हें पढ़ाई, एग्जाम या दूसरे ज़रूरी काम के लिए ट्रैवल करना हो, हवाई यात्रा आसान और सस्ती होगी.

स्टूडेंट्स को क्या करना चाहिए?

हवाई यात्रा का खर्च अक्सर स्टूडेंट्स के लिए एक बड़ी समस्या बन जाता है. ज़्यादा किराया, ज़्यादा सामान और दूसरे खर्चे बोझ बन सकते हैं. APAAR ID की मदद से, उनके लिए फ़्लाइट यात्रा कम खर्चीली होगी. उन्हें बस अपनी APAAR ID ऑनलाइन वेरिफ़ाई करनी होगी. इसके बाद, स्टूडेंट्स बुकिंग करते समय आसानी से इस सुविधा का फ़ायदा उठा सकते हैं. वे NCERT वेबसाइट या ऑफ़िशियल APAAR पोर्टल पर भी जा सकते हैं.
Shristi S

Shristi S has been working in India News as Content Writer since August 2025, She's Working ITV Network Since 1 year first as internship and after completing 3 months intership Shristi Joined Inkhabar Haryana of ITV Group on November 2024. She Worked in Inkhabar Haryana 9 months there she cover full Haryana news. Currently In India News her speciality is hard news, lifestyle, entertainment, Business.

Recent Posts

Azam Khan Arrested: जेल से बाहर आते ही फिर गिरफ्तार आजम खां, 15 गाड़ियों का काफिला, 50 CRPF जवानों के साथ पहुंची ED

Azam Khan Into ED Custody: जमानत मिलने के बाद रामपुर जेल से रिहा होते ही…

Last Updated: October 31, 2026 19:42:07 IST

Shraddha Kapoor की ‘ईठा’ पर डायरेक्टर का बड़ा खुलासा, बोले- विठाबाई की जिंदगी पर आधारित नहीं है फिल्म

Shraddha kapoor eetha film: श्रद्धा कपूर की आगामी फिल्म ‘ईठा’ को लेकर निर्देशक लक्ष्मण उतेकर…

Last Updated: October 31, 2026 19:26:55 IST

Bhopal fraud case: बेटे को वश में करने के नाम पर ठगे एक करोड़! तंत्र-मंत्र के जाल में ऐसे फंसा पूरा परिवार

Bhopal fraud case: भोपाल के साकेत नगर में तंत्र-मंत्र और गृहशांति के नाम पर एक…

Last Updated: October 31, 2026 19:17:41 IST

Who is Nidhi Razdan: कौन हैं निधि राजदान? CM उमर अब्दुल्ला की बनीं दूसरी बेगम; जानें करियर, शिक्षा और निजी जिंदगी से लेकर सबकुछ

Who is Nidhi Razdan: उमर अब्दुल्ला और पत्रकार निधि राजदान की शादी की खबर चर्चा…

Last Updated: October 31, 2026 18:23:44 IST

करवा चौथ पर साथ की पूजा, फिर पति पत्नी ने अलग अलग जगह लगाई फांसी,  भोपाल में दिल दहला देने वाली घटना

Bhopal husband wife suicide: भोपाल के बरखेड़ा बोंदर गांव में करवा चौथ की रात पति…

Last Updated: October 31, 2026 18:10:57 IST

UP IAS Transfer: यूपी में बड़ा प्रशासनिक उलटफेर! 15 IAS अधिकारियों को नई जिम्मेदारी, किसे मिला कौन सा विभाग?

UP IAS Transfer: योगी सरकार ने 15 आईएएस अधिकारियों के विभागों में फेरबदल किया है.…

Last Updated: October 31, 2026 17:32:51 IST