<

अप्रैल 2026 में एंट्री मारेंगी ये 4 दमदार बाइकें, फीचर्स में जबरदस्त, लिस्ट में Triumph 350 भी शामिल

यह बाइकें पुराने सेगमेंट से ज्यादा अपग्रेडेड और नए अवतार में देखने के लिए मिलेंगी. चलिए जानते हैं इन बाइकों की डिटेल के बारे में.

Bikes launching April 2026: भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में काफी बदलाव देखा जा रहा है. भारत में इस महीने कुछ नई और दमदार बाइक्स एंट्री मारने जा रही हैं. इन बाइक्स को लेकर लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. लॉन्च होने वाली बाइकों में Royal Enfield Guerrilla 450 Apex से लेकर Triumph और Apache जैसी बाइकें भी शामिल हैं. माना जा रहा है कि इस महीने यानि अप्रैल में इन बाइकों को भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में आधिकारिक रूप से लॉन्च कर दिया जाएगा.

यह बाइकें पुराने सेगमेंट से ज्यादा अपग्रेडेड और नए अवतार में देखने के लिए मिलेंगी. चलिए जानते हैं इन बाइकों की डिटेल के बारे में. 

1. Royal Enfield Guerrilla 450 Apex

रॉयल एनफील्ड गुरिल्ला 450 को भारत में लॉन्च कर दिया गया है. इस बार कंपनी ने इसका APEX वेरिएंट लॉन्च किया है. इस बाइक को 2.49 लाख की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया है. यह 450 सीसी की रोडस्टर सेगमेंट वाली बाइक है, जो फीचर्स और परफॉर्मेंस में भी काफी दमदार है. 

2. Triumph 350cc

ट्रायम्फ 350cc बाइक को लेकर भारत में काफी क्रेज है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस बाइक को 6 अप्रैल को भारतीय बाजार में लॉन्च किया जा सकता है. माना जा रहा है कि यह बाइक परफॉर्मेंस में काफी बेहतरीन है, जो 170 km/h की टॉप स्पीड तक आसानी से जा सकती है. 

3. TVS Apache RTR 160 4V

इस बाइक को 31 मार्च को ही भारतीय बाजार में उतार दिया गया है, लेकिन इसकी डिलीवरी अप्रैल के शुरुआत से की जाने की बात कही जा रही है. यह बाइक एक दमदार लुक्स के साथ मार्केट में आई है, जिसमें आपको LCD इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर के साथ ही साथ सिंगल चैनल ABS और नैविगेशन जैसे कई फीचर्स दिए गए हैं. 

4. Royal Enfield Flying Flea C6

यह एक इलेक्ट्रिक कम्यूटर बाइक है, जो अपने सेगमेंट की काफी दमदार बाइक रहने वाली है. माना जा रहा है कि इस बाइक को अप्रैल में यानि इसी महीने बाजार में उतारा जा सकता है. इस बाइक में आपको बड़ी बैटरी और बेहतरीन रेंज देखने के लिए मिल सकती है. 

Kunal Mishra

कुनाल इंडिया न्यूज में बतौर सीनियर सब एडिटर काम कर रहे हैं. इनकी ऑटो और टेक पर काफी अच्छी पकड़ है. कुनाल पत्रकारिता में पिछले 6 साल से ज्यादा समय से सक्रिय हैं. इन्हें टेक-ऑटो की खबरों पर महारत हासिल है. ये वायरल खबरों के साथ बिजनेस सेक्शन पर भी काम करते हैं.

Recent Posts

Kavya Maran vs Anirudh Net Worth: काव्या मारन के सामने अनिरुद्ध रविचंदर की दौलत कितनी? जानिए कौन है ज्यादा अमीर

Kavya Maran vs Anirudh Net Worth: काव्या मारन और अनिरुद्ध रविचंदर की शादी के साथ…

Last Updated: November 12, 2026 13:09:03 IST

IND vs NZ 4th ODI Weather Report: तीसरे वनडे की तरह चौथे मैच में भी बारिश बनेगी विलेन? जानें मौसम का हाल

IND vs NZ 4th ODI Weather Report: माउंट माउंगानुई के बे ओवल में भारत-न्यूजीलैंड चौथे…

Last Updated: November 12, 2026 13:00:29 IST

LIC की खरीदारी से चर्चा में आए ये 10 शेयर, सितंबर तिमाही में ₹29,910 करोड़ की नेट खरीदारी

LIC ने सितंबर तिमाही में ₹7,346 करोड़ के शेयर खरीदे. L&T, Reliance और Airtel में…

Last Updated: November 12, 2026 12:56:48 IST

चलती लोकल में युवती से छेड़छाड़, प्लेटफॉर्म पर दिया धक्का; पहिए के नीचे आ गया बायां हाथ और फिर…

Mumbai Local Train: मुंबई की लोकल ट्रेन में एक युवती को छेड़छाड़ का विरोध करना…

Last Updated: November 12, 2026 12:19:55 IST

IPL 2027: क्या दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी छोड़ना चाहते हैं अक्षर पटेल? ऋषभ पंत और केएल राहुल के नाम चर्चा में

IPL 2027 से पहले दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी पर संकट! रिपोर्ट के मुताबिक अक्षर पटेल…

Last Updated: November 12, 2026 12:15:24 IST

मजबूत वित्तीय नतीजों के बाद Aayush Wellness के शेयरों में करीब 7% की तेजी

FY27 की पहली छमाही में कंपनी की Consolidated Income 70.62 करोड़ रुपये और Net Profit…

Last Updated: November 12, 2026 12:07:09 IST