<
Categories: बिज़नेस

पुराना नंबर बंद, नहीं बुक हो रहा गैस सिलेंडर? घबराएं नहीं इन आसान स्टेप्स से अपडेट करें मोबाइल नंबर

अगर आपके साथ भी ऐसा हो रहा है तो ऐसे में घबराएं नहीं बल्कि, इस लेख को पढ़ें. इस लेख के माध्यम से हम आपको गैस सिलेंडर में नंबर अपडेट करने की पूरी प्रक्रिया के बारे में बताने वाले हैं. चलिए जानते हैं स्टेप बाय स्टेप पूरा प्रोसेस.

Gas Cylinder Mobile Number Update: गैस सिलेंडर की बुकिंग में अभी भी कई लोगों को कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है. हालांकि, पहले के मुकाबले गैस बुकिंग होने लगी है. लेकिन, इस मामले में एक समस्या और देखने को मिल रही है कि कुछ लोगों के सिलेंडर एजेंसी में रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर या तो बंद हो गए हैं या वह काम नहीं कर रहे हैं. नंबर बंद होने के चलते लोग गैस सिलेंडर की बुकिंग (How to Book Cylinder) नहीं कर पा रहे हैं. 

अगर आपके साथ भी ऐसा हो रहा है तो ऐसे में घबराएं नहीं बल्कि, इस लेख को पढ़ें. इस लेख के माध्यम से हम आपको गैस सिलेंडर में नंबर अपडेट करने की पूरी प्रक्रिया के बारे में बताने वाले हैं. चलिए जानते हैं स्टेप बाय स्टेप पूरा प्रोसेस. 

गैस बुकिंग के लिए कैसे अपडेट करें नंबर?

अगर आप गैस बुकिंग के लिए नया मोबाइल नंबर अपडेट करना चाहते हैं तो सबसे पहले MyLPG की वेबसाइट पर जाएं. आप चाहें तो पोर्टल के जरिए भी लॉगिन कर सकते हैं. अब आपको अपनी गैस सिलेंडर की एजेंसी या कंपनी को चुनना है. ऑप्शन चुनने के बाद आप अपनी एजेंसी के पेज पर रीडायरेक्ट हो जाएंगे. अब आपको अपना अकाउंट लॉगिन करके मोबाइल नंबर चेंज करने के विकल्प को चुनना है. अब अपना नया मोबाइल नंबर डालें, जिसे आप अपडेट करना चाहते हैं. अब आपको एक नए मोबाइल नंबर पर एक OTP रिसीव होगा, जिसके जरिए आपको वेरिफिकेशन प्रोसेस पूरा करना होगा. इसके बाद आपका मोबाइल नंबर अपडेट हो जाएगा और आप गैस बुकिंग कर सकते हैं. 

WhatsApp नंबर भी कर सकते हैं अपेडट

अगर आप चाहें तो गैस सिलेंडर की बुकिंग के लिए अपना WhatsApp नंबर भी अपडेट कर सकते हैं. इसके लिए आपको आपको अपनी गैस एजेंसी के व्हाट्सएप नंबर पर हेलो लिखकर भेजना है. अब मेन्यू में Other Services को चुनें और मोबाइल नंबर बदलने का ऑप्शन डालें. अब आपको अपना नया मोबाइल नंबर डालना होगा और एक OTP के जरिए केवल वेरिफिकेशन की प्रक्रिया को पूरा करना होगा.

Kunal Mishra

कुनाल इंडिया न्यूज में बतौर सीनियर सब एडिटर काम कर रहे हैं. इनकी ऑटो और टेक पर काफी अच्छी पकड़ है. कुनाल पत्रकारिता में पिछले 6 साल से ज्यादा समय से सक्रिय हैं. इन्हें टेक-ऑटो की खबरों पर महारत हासिल है. ये वायरल खबरों के साथ बिजनेस सेक्शन पर भी काम करते हैं.

Recent Posts

UP Congress President: रामपुर खास की विधायक आराधना मिश्रा बनीं यूपी कांग्रेस चीफ, इमरान मसूद को मिला अहम पद

UP Congress President: कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश में संगठनात्मक फेरबदल करते हुए आराधना मिश्रा ‘मोना’…

Last Updated: October 2, 2026 23:19:52 IST

परगट सिंह बने पंजाब कांग्रेस के नए अध्यक्ष, राजा वड़िंग की जगह संभाली कमान, जानें कौन हैं

Punjab Pradesh Congress Committee: कांग्रेस ने 2 अक्टूबर 2026 को जालंधर कैंट से विधायक और…

Last Updated: October 2, 2026 22:16:52 IST

India Pakistan Final: भारत-पाकिस्तान फाइनल से पहले कानितकर ने खोला 1998 का चैप्टर, बोले- निर्णायक पल जीतने होंगे

India Pakistan Final: भारत-पाकिस्तान के एशियन गेम्स गोल्ड मेडल मुकाबले से पहले टीम इंडिया के…

Last Updated: October 2, 2026 22:01:48 IST

Muzaffarnagar News: कॉलेज जा रही छात्रा को युवक ने घेरा, धक्का देकर किया हमला, CCTV में कैद घटना

Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना में कॉलेज जा रही छात्रा के साथ छेड़छाड़ और मारपीट…

Last Updated: October 2, 2026 20:59:48 IST

फैन समझकर कार का शीशा नीचे किया, फिर गाली-गलौज का आरोप, सौरव जोशी ने किया कार का पीछा

Sourav Joshi Haldwani: हल्द्वानी में मशहूर यूट्यूबर सौरव जोशी ने दावा किया है कि पत्नी…

Last Updated: October 2, 2026 20:29:16 IST

Kerala News: शादीशुदा पुरुष के साथ लॉज में ठहरी थी युवती, पत्नी ने ट्रैक की लोकेशन, ‘फर्जी पुलिस’ भेजकर कराया महिला के साथ दुष्कर्म

पुलिस ने आरोपी की पत्नी समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया है, जिन पर आरोप…

Last Updated: October 2, 2026 20:28:23 IST