<

BMW F 450 GS vs Norton Atlas GT फीचर्स और परफॉर्मेंस में कौन है आगे? लीक में सामने आई दोनों की झलक

हाल ही में दोनों बाइकों को टेस्टिंग के दौरान भारत में देखा गया है. इनकी झलक से ही इन दोनों बाइको की दमदारी का अंदाजा लगाया जा सकता है. चलिए जानते हैं दोनों बाइकों में से कौन सी बाइक ज्यादा बेस्ट रहने वाली है.

साल 2026 ऑटोमोबाइल सेक्टर के लिए काफी बेहतरीन रहने वाला है. दरअसल, इस साल कई नई कारें और बाइकें लॉन्च होने वाली हैं. अगर आप किसी स्पोर्ट्स बाइक को लेने के बारे में सोच रहे हैं तो ऐसे में कुछ महीने इंतजार कर सकते हैं. इस साल ऑटोमोबाइल मार्केट में BMW F 450 GS और Norton Atlas GT लॉन्च होने के लिए तैयार हैं. दोनों ही बाइकें अपने सेगमेंट की बेस्ट और फीचर्स से भरपूर बाइक मानी जा रही है.

हाल ही में दोनों बाइकों को टेस्टिंग के दौरान भारत में देखा गया है. इनकी झलक से ही इन दोनों बाइको की दमदारी का अंदाजा लगाया जा सकता है. चलिए जानते हैं दोनों बाइकों में से कौन सी बाइक ज्यादा बेस्ट रहने वाली है. 

Norton Atlas GT के फीचर्स

Norton Atlas GT में आपको 8 इंच की TFT डिस्प्ले मिलने के साथ ही साथ ब्लूटूथ की कनेक्टिविटी मिलती है साथ ही साथ ABS और ट्रैक्शन कंट्रोल का भी विकल्प मिलता है. इसके साथ ही इसमें एलईडी लाइटिंग और इंस्ट्रुमेंट क्लस्टर भी देखने के लिए मिलता है. इसके अलावा अगर आप इस बाइक को लेते हैं तो इसमें आपको सेफ्टी के तौर पर 6 axis IMU enabling cornering ABS और स्लाइड कंट्रोल के साथ-साथ स्पोर्ट्स, टोरिंग, अर्बन और ऑफ रोड जैसे 4 अलग अलग ड्राइविंग मोड्स भी मिलते हैं. 

BMW F 450 GS के फीचर्स

इस बाइक में आपको 6.5 इंच की TFT डिस्प्ले मिलने के साथ ही साथ Easy Ride Clutch (ERC) और ब्लूटूथ कनेक्टिविटी और रेन, रोड, एड्युरो आदि जैसे अलग-अलग राइडिंग मोड्स भी मिलते हैं. इसके अलावा इस बाइक में आपको डायनमिक ट्रैक्शन कंट्रोल (DTC) के साथ-साथ डायनमिक ब्रेक कंट्रोल (DBC) और फुली एडजस्टेबल सस्पेंशन भी मिलता है. 

दोनों की परफॉर्मेंस में क्या है अंतर?

परफॉर्मेंस में दोनों ही बाइकें काफी बेहतर हैं. Norton Atlas GT 585cc के पैरलल ट्विन इंजन के साथ आने वाली बाइक है, जो आपको 65-70 hp की पावर देती है. यह बाइक 6 स्पीड गियरबॉक्स के साथ आती है. वहीं, BMW F 450 GS में 420 पैरलल ट्विन इंजन आता है, जो काफी दमदार माना जाता है. यह इंजन 48 hp के साथ ही साथ 43 Nm का टॉर्क भी जनरेट करता है. 

Kunal Mishra

कुनाल इंडिया न्यूज में बतौर सीनियर सब एडिटर काम कर रहे हैं. इनकी ऑटो और टेक पर काफी अच्छी पकड़ है. कुनाल पत्रकारिता में पिछले 6 साल से ज्यादा समय से सक्रिय हैं. इन्हें टेक-ऑटो की खबरों पर महारत हासिल है. ये वायरल खबरों के साथ बिजनेस सेक्शन पर भी काम करते हैं.

Recent Posts

टेलीग्राम और इंस्टाग्राम से चल रही थी साजिश! ATS ने लखनऊ रेलवे स्टेशन उड़ाने की आतंकी योजना की नाकाम

UP ATS action Lucknow: यूपी ATS ने पाकिस्तानी हैंडलर्स और कट्टरपंथी समूहों के इशारे पर…

Last Updated: April 4, 2026 23:13:33 IST

कुल्लू में गहरी खाई में गिरी पर्यटकों से भरी ट्रैवलर, कई लोगों की मौत; 15 को निकाला गया सुरक्षित

Himachal Accident News: हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में पर्यटकों से भरी एक ट्रैवलर गहरी खाई…

Last Updated: April 4, 2026 22:49:48 IST

121 अश्लील वीडियो, नौकरी के बहाने कई महिलाओं का रेप… नासिक में अशोक खरात जैसा एक और कांड आया सामने

Nashik Extortion Case Twist: सतपुर इलाके से शुरू हुए एक रंगदारी (extortion) के मामले ने…

Last Updated: April 4, 2026 22:35:12 IST

हिमंत बिस्वा सरमा पहली बार कब और किस सीट से बने विधायक, राजनीति में आने से पहले क्या करते थे?

Himanta Biswa Sarma Profile: असम में विधानसभा चुनाव को लेकर 9 अप्रैल को वोट डाले…

Last Updated: April 4, 2026 21:03:00 IST

जीभ पर बार-बार क्यों हो जाते हैं सफेद छाले? किन बीमारियों का है संकेत, डॉक्टर से समझें कारण और बचाव

Mouth ulcers sign: आमतौर पर माना जाता है कि, जीभ पर सफेद छाले पेट की…

Last Updated: April 4, 2026 20:28:30 IST