BMW M 1000 R Features: हाल ही में भारत में BMW M 1000 R बाइक को आधिकारिक रूप से लॉन्च कर दिया गया है. एक बेहतरीन स्पोर्टी लुक के साथ आपको इस बाइक में वह सभी जरूरी फीचर्स देखने के लिए मिलते हैं, जो एक राइडिंग एक्सपीरिएंस को बेहतर बनाते हैं. यह भारत में एक दमदार स्पोर्ट्स बाइक के तौर पर लॉन्च की गई है. अलग-अलग राइडिंग मोड्स दिए गए हैं, जिन्हें आप अपनी ड्राइविंग के हिसाब से इस्तेमाल कर सकते हैं.
यह बाइक उन लोगों को ध्यान में रखते हुए बनाई गई है, जो शानदार टॉप स्पीड (Best Top Speed Bikes) को काफी पसंद करते हैं. चलिए जानते हैं इस बाइक के फीचर्स और परफॉर्मेस के बारे में.
BMW M 1000 R के फीचर्स
फीचर्स में यह बाइक काफी शानदार है. इसमें आपको एलईडी लाइटिंग सेटअप के साथ ही साथ हीटिड ग्रिप्स और क्रूज कंट्रोल का ऑप्शन भी देखने के लिए मिलता है. इसके अलावा बाइक में Race Pro 1, 2 और 3 जैसे राइडिंग मोड्स दिए गए हैं, जिन्हें आप अपनी ड्राइविंग के एडज्स्ट कर सकते हैं. स्मार्टफोन के चार्जिंग के लिए आपको इस बाइक में USB पोर्ट का भी ऑप्शन देखने के लिए मिलता है. बाइक में आपको 6.5-इंच की बड़ी TFT स्क्रीन देखने के लिए मिलेगी, जो स्पीड के साथ-साथ अन्य कई चीजे बताने में मददगार होगी.
परफॉर्मेंस में कैसी है BMW M 1000 R
BMW M 1000 R में आपको एक दमदार परफॉर्मेंस देखने के लिए मिलती है. इस बाइक में डायनेमिक ट्रैक्शन कंट्रोल के साथ ही साथ एबीएस जैसी सुविधा भी दी जाती है. यह बाइक आपको 999cc के इनलाइन फोर इंजन के साथ मिलती है. यह सुपरबाइक 208bhp की पावर देने के साथ ही साथ 113Nm का टॉर्क भी जनरेट करती है. इसके साथ ही साथ इस बाइक से आप 3.2 सेकेंड में ही 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड तय कर सकते हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस बाइक की एक्सशोरूम कीमत 33.50 लाख रुपये है.