<

3.2 सेकंड में 100 km/h की रफ्तार, फीचर्स और परफॉर्मेंस में भी दमदार है BMW M 1000 R, जानें कीमत

यह बाइक उन लोगों को ध्यान में रखते हुए बनाई गई है, जो शानदार टॉप स्पीड को काफी पसंद करते हैं. चलिए जानते हैं इस बाइक के फीचर्स और परफॉर्मेस के बारे में.

BMW M 1000 R Features: हाल ही में भारत में BMW M 1000 R बाइक को आधिकारिक रूप से लॉन्च कर दिया गया है. एक बेहतरीन स्पोर्टी लुक के साथ आपको इस बाइक में वह सभी जरूरी फीचर्स देखने के लिए मिलते हैं, जो एक राइडिंग एक्सपीरिएंस को बेहतर बनाते हैं. यह भारत में एक दमदार स्पोर्ट्स बाइक के तौर पर लॉन्च की गई है. अलग-अलग राइडिंग मोड्स दिए गए हैं, जिन्हें आप अपनी ड्राइविंग के हिसाब से इस्तेमाल कर सकते हैं.

यह बाइक उन लोगों को ध्यान में रखते हुए बनाई गई है, जो शानदार टॉप स्पीड (Best Top Speed Bikes) को काफी पसंद करते हैं. चलिए जानते हैं इस बाइक के फीचर्स और परफॉर्मेस के बारे में. 

BMW M 1000 R के फीचर्स

फीचर्स में यह बाइक काफी शानदार है. इसमें आपको एलईडी लाइटिंग सेटअप के साथ ही साथ हीटिड ग्रिप्स और क्रूज कंट्रोल का ऑप्शन भी देखने के लिए मिलता है. इसके अलावा बाइक में Race Pro 1, 2 और 3 जैसे  राइडिंग मोड्स दिए गए हैं, जिन्हें आप अपनी ड्राइविंग के एडज्स्ट कर सकते हैं. स्मार्टफोन के चार्जिंग के लिए आपको इस बाइक में USB पोर्ट का भी ऑप्शन देखने के लिए मिलता है. बाइक में आपको 6.5-इंच की बड़ी TFT स्क्रीन देखने के लिए मिलेगी, जो स्पीड के साथ-साथ अन्य कई चीजे बताने में मददगार होगी. 

परफॉर्मेंस में कैसी है BMW M 1000 R

BMW M 1000 R में आपको एक दमदार परफॉर्मेंस देखने के लिए मिलती है. इस बाइक में डायनेमिक ट्रैक्शन कंट्रोल के साथ ही साथ एबीएस जैसी सुविधा भी दी जाती है. यह बाइक आपको 999cc के इनलाइन फोर इंजन के साथ मिलती है. यह सुपरबाइक 208bhp की पावर देने के साथ ही साथ 113Nm का टॉर्क भी जनरेट करती है. इसके साथ ही साथ इस बाइक से आप 3.2 सेकेंड में ही 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड तय कर सकते हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस बाइक की एक्सशोरूम कीमत 33.50 लाख रुपये है.

Kunal Mishra

कुनाल इंडिया न्यूज में बतौर सीनियर सब एडिटर काम कर रहे हैं. इनकी ऑटो और टेक पर काफी अच्छी पकड़ है. कुनाल पत्रकारिता में पिछले 6 साल से ज्यादा समय से सक्रिय हैं. इन्हें टेक-ऑटो की खबरों पर महारत हासिल है. ये वायरल खबरों के साथ बिजनेस सेक्शन पर भी काम करते हैं.

Recent Posts

Caught On CCTV: पेट्रोल के पैसे मांगे तो 1 KM तक घसीटा, लखनऊ में कार सवारों की खौफनाक करतूत; CCTV वीडियो देखकर कांप उठेंगे

Lucknow Petrol Pump Viral Video: लखनऊ में ₹4,000 का पेट्रोल भरवाकर भाग रहे कार सवारों…

Last Updated: November 9, 2026 08:51:22 IST

Diwali Accident: दिल्ली में दिवाली की रात दर्दनाक हादसा, 10 साल के बच्चे के पेट में लगा रॉकेट; मौत से पसरा मातम

Diwali Accident: हादसे के बाद परिवार बच्चे को नरेला के राजा हरिश्चंद्र अस्पताल ले गया. वहां…

Last Updated: November 9, 2026 08:48:52 IST

Diwali Rituals: दिवाली के बाद पूजा की चौकी हटाने में न करें जल्दबाजी, जानें फूल, चावल और कलश के पानी का क्या करें

Diwali Rituals: दिवाली की पूजा पूरी होने के बाद, लोग अक्सर सोचते हैं कि पूजा…

Last Updated: November 9, 2026 08:36:12 IST

दो मुस्लिम बहनों के दूल्हों के हिंदू नाम! निकाह का कार्ड वायरल होते ही मचा बवाल, बीच मंडप रोकी गई शादी

Saharanpur News: सहारनपुर के गंगोह में दो मुस्लिम बहनों के निकाह कार्ड पर दूल्हों के…

Last Updated: November 9, 2026 08:31:41 IST

शेयर बाजार में लौटेगी तेजी या फिर होगी मुनाफावसूली? GIFT Nifty ने दिए बाजार में उछाल के संकेत

GIFT Nifty में 100 अंकों की तेजी से सोमवार को बाजार की मजबूत शुरुआत के…

Last Updated: November 9, 2026 08:37:07 IST

हर तरफ लाश ही लाश, दिवाली के दिन मचा हड़कंप; दो ट्रेनों की भीषण टक्कर से बूझ गए कई घर के दीपक

Egyptian Train Collision: मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फत्ताह अल-सिसी ने इस दुखद एक्सीडेंट पर अपनी…

Last Updated: November 9, 2026 08:50:28 IST