<

SUV कार से भी महंगी हैं BMW S 1000 RR और Ninja ZX-10R सुपरबाइक, जानें पर्फॉमेंस और लुक्स में कौन है ज्यादा दमदार

इस लेख में हम जानेंगे कि बीएमडब्ल्यू s1000rr vs कावासाकी निन्जा ZX-10R में क्या अंतर है. इसके साथ ही दोनों सुपरबाइक्स की कीमत, फीचर्स और कौन सी बाइक लेना आपके लिए ज्यादा किफायती रहेगी.

Best Superbikes in India: सुपरबाइक्स का क्रेज भारत में बढ़ता जा रहा है यही कारण है कि पहले के मुकाबले सुपरबाइक्स और एडवेंचर बाइक्स की बिक्री में इजाफा देखा गया है. BMW S 1000 RR vs Ninja ZX-10R दोनों ही एक रेसिंग सुपरबाइक हैं, जो दमदार फीचर्स और एक शानदार पर्फॉमेंस के साथ आती हैं. दोनों ही एक महंगी सुपरबाइक हैं, जो एक एरोडायनमिक लुक के साथ आती हैं. अगर आप इन दोनों बाइकों के बीच कंफ्यूज हो रहे हैं तो इस लेख को जरूर पढ़ें.

इस लेख में हम जानेंगे कि बीएमडब्ल्यू s1000rr vs कावासाकी निन्जा ZX-10R में क्या अंतर है. इसके साथ ही दोनों सुपरबाइक्स की कीमत, फीचर्स और कौन सी बाइक लेना आपके लिए ज्यादा किफायती रहेगी. 

पर्फॉमेंस में कौन सी बाइक बेस्ट?

सुपरबाइक लेने वाले लोग आमतौर पर बाइक की माइलेज नहीं देखकर फीचर्स और पपर्फॉमेंस पर ध्यान देते हैं. हालांकि, पर्फॉमेंस के मामले में दोनों ही बाइकें काफी अच्छी हैं. BMW S 1000 RR 999 सीसी के इंजन के साथ आने वाली एक सुपरबाइक है, जो 207 से 210 hp की पावर देने के साथ-साथ 113 Nm का टॉर्क जनरेट करती है.  यही नहीं इस सुपरबाइक का वजन 197 किलोग्राम है. अगर बात करें इसकी स्पीड की तो इस सुपरबाइक में आपको 300 किलोमीटर  प्रति घंटे से ज्यादा की टॉप स्पीड देखने को मिलती है. वहीं, कावास्की Ninja ZX-10R में 998 सीसी का इंजन मिलने के साथ ही 299 किलोमीटर प्रति घंटे की टॉप स्पीड देखने को मिलती है. यह बाइक 6 गियर के साथ आती है और 203 hp की पावर देती है.  

किस कीमत में मिलती हैं दोनों सुपरबाइकें?

दोनों ही सुपरबाइक काफी महंगी हैं. अगर आप BMW S 1000 RR लेना चाहते हैं तो इसके लिए आपको 28,43,861 रुपये की कीमत चुकानी पड़ेगी. वहीं, बात करें अगर इसके टॉप वैरिएंट BMW S 1000 RR Pro की तो इस बाइक को लेने के लिए आपको 35,30,615 रुपये की कीमत चुकानी पड़ सकती है. वहीं, अगर आप Kawasaki Ninja ZX-10R लेते हैं तो ऐसे में आपको 19,78,000 रुपये की एक्सशोरूम और 22,55,008 रुपये की ऑनरोड कीमत चुकानी पड़ सकती है. 

लुक्स में कौन है ज्यादा दमदार?

अगर बात करें लुक्स की तो दोनों ही सुपरबाइकें लुक में काफी दमदार हैं. BMW S 1000 RR आपको एक आकर्षक एरोडायनेमिक लुक के साथ देखने को मिलती है. वहीं, निंजा आपको थोड़ी ज्यादा ब्रॉड और बल्की डिजाइन के साथ मिलती है. हालांकि, दोनों का ही डिजाइन काफी बेहतर है तो आप अपनी पसंद के हिसाब से सुपरबाइक ले सकते हैं. 

Kunal Mishra

कुनाल इंडिया न्यूज में बतौर सीनियर सब एडिटर काम कर रहे हैं. इनकी ऑटो और टेक पर काफी अच्छी पकड़ है. कुनाल पत्रकारिता में पिछले 6 साल से ज्यादा समय से सक्रिय हैं. इन्हें टेक-ऑटो की खबरों पर महारत हासिल है. ये वायरल खबरों के साथ बिजनेस सेक्शन पर भी काम करते हैं.

Recent Posts

कौन हैं दिलीप घोष? बंगाल चुनाव से पहले संपत्ति में आया बंपर उछाल, 6 साल में बने लखपति से करोड़पति

Dilip Ghosh Net Worth: बंगाल की राजनीति में, BJP नेता और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दिलीप…

Last Updated: April 7, 2026 00:19:23 IST

Who is Kanwal Aftab: कौन हैं कंवल आफताब? MMS विवाद में फंसी पाकिस्तानी इन्फ्लुएंसर, जानें अब कहां हैं?

Kanwal Aftab: पाकिस्तानी स्टार कंवल आफताब का नाम भी अब वायरल वीडियो विवाद में घसीटा…

Last Updated: April 6, 2026 23:27:10 IST

चलती ट्रेन में झूमे बाराती, शादी के लिए बुक हुआ पूरा कोच; जश्न का ऐसा वीडियो पहले कभी नहीं देखा होगा

Railway Coach Booking Wedding: एक भारतीय परिवार का शादी के सफर के लिए पूरी रेलगाड़ी…

Last Updated: April 6, 2026 23:23:05 IST

Rupee vs Dollar: डॉलर की मार और तेल का वार: क्या भारत है तैयार, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने क्या दिया जवाब?

Nirmala Sitharaman: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने डॉलर के मुकाबले गिरते रुपये और तेल की…

Last Updated: April 6, 2026 23:01:13 IST

कूड़ा फेंकने आई महिला धो बैठी गहनों से हाथ, कटिहार में दिनदहाड़े शातिर ठगी का खेल, ठगों ने ऐसे लगाया चूना

Katihar Thagi Case: कटिहार में बड़ा बाजार में तब सनसनी फैल गई, जब चालाक ठगों…

Last Updated: April 6, 2026 22:52:07 IST

6 साल बाद इंसाफ, रेयरेस्ट ऑफ रेयर मानते हुए मद्रास हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, 9 पुलिसकर्मियों को सजा-ए-मौत

Sathankulam Case Verdict: 2020 के हाई-प्रोफाइल साथनकुलम हिरासत में मौत के मामले में एक बड़ा…

Last Updated: April 6, 2026 22:24:56 IST