<
Categories: देश

2 फरवरी को ट्रंप ने पीएम मोदी से क्या बात की? अमेरिका-भारत व्यापार समझौते को लेकर पीयूष गोयल ने किया हैरान करने वाला खुलासा

भारत–अमेरिका व्यापार समझौते को लेकर लोकसभा में सरकार की ओर से बड़ा बयान सामने आया है. केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने सदन को बताया कि इस समझौते में दोनों देशों के हितों और संवेदनशील क्षेत्रों का पूरा ध्यान रखा गया है.

India-Us Trade Deal: भारत–अमेरिका व्यापार समझौते को लेकर लोकसभा में सरकार की ओर से बड़ा बयान सामने आया है. केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने सदन को बताया कि इस समझौते में दोनों देशों के हितों और संवेदनशील क्षेत्रों का पूरा ध्यान रखा गया है. उन्होंने कहा कि लंबी बातचीत और विचार-विमर्श के बाद ऐसा संतुलित समझौता तैयार किया गया है, जिसमें भारत के कृषि और दुग्ध जैसे अहम क्षेत्रों की सुरक्षा सुनिश्चित की गई है, जबकि श्रम-प्रधान और विनिर्माण क्षेत्रों को खास लाभ मिलेगा.

पीयूष गोयल ने क्या कहा?

लोकसभा में केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा  कि ‘2 फरवरी 2026 को PM और US प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप ने दोतरफा और इंटरनेशनल महत्व के कई मामलों पर टेलीफोन पर बात की. इसके बाद प्रेसिडेंट ट्रंप ने टैरिफ को घटाकर 18% करने की घोषणा की. मैं इस बात पर जोर देना चाहूंगा कि यह टैरिफ कई कॉम्पिटिटर देशों पर US टैरिफ से कम है.”

खाद और कृषि क्षेत्र में भारत की संवेदनशीलता का पूर्ण ध्यान रखा गया है-पीयूष गोयल

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने आगे कहा कि ‘मैं इस सम्मानित सदन को फिर से बताना चाहूंगा कि फर्टिलाइजर और एग्रीकल्चर के सेक्टर में भारत की संवेदनशीलता का ध्यान रखा गया है. यह एग्रीमेंट छोटे और मीडियम बिजनेसमैन, MSME, इंडस्ट्रियलिस्ट, स्किल्ड वर्कर और इंडस्ट्रीज को नए मौके देगा. इससे एडवांस्ड टेक्नोलॉजी तक पहुंच आसान होगी और भारत के ‘मेक इन इंडिया फ़ॉर द वर्ल्ड’, ‘डिजEइन इन इंडिया फ़ॉर द वर्ल्ड’ और ‘इनोवेट इन इंडिया फ़ॉर द वर्ल्ड’ को पूरा करने में मदद मिलेगी.’

भारत 2047 की ओर हमारे सफर को आगे बढ़ाने की दिशा में एक बड़ा कदम-पीयूष गोयल

पीयूष गोयल ने कहा कि ‘यह ऐतिहासिक और स्ट्रक्चरल एग्रीमेंट भारत-US रिश्तों को मजबूत करने और विकसित भारत 2047 की ओर हमारे सफर को आगे बढ़ाने की दिशा में एक बड़ा कदम है’.

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि ‘यह दुनिया के दो सबसे बड़े डेमोक्रेटिक देशों के बीच मजबूत कनेक्शन को भी दिखाता है वे नैचुरल पार्टनर हैं और साझा खुशहाली के लिए मिलकर काम कर रहे हैं.’

Divyanshi Singh

दिव्यांशी सिंह उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले की रहने वाली हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की पढ़ाई की है और पिछले 4 सालों से ज्यादा वक्त से पत्रकारिता के क्षेत्र में हैं। जियो-पॉलिटिक्स और स्पोर्टस में काम करने का लंबा अनुभव है।

Recent Posts

Ramayan new posters: पिता का आशीर्वाद और अस्थि विसर्जन, ‘रामायण’ के नए पोस्टर्स में दिखे राम के जीवन के भावुक पल

Ramayan new posters: रणबीर कपूर की फिल्म ‘रामायण’ के नए पोस्टर्स में भगवान राम और…

Last Updated: October 10, 2026 23:19:05 IST

Cristiano Ronaldo: कोच से विवाद के बाद रोनाल्डो पर गिरी गाज, पुर्तगाल फुटबॉल महासंघ ने लिया सख्त एक्शन

Cristiano Ronaldo: क्रिस्टियानो रोनाल्डो को पुर्तगाल फुटबॉल महासंघ की अनुशासनात्मक कार्रवाई का सामना करना पड़…

Last Updated: October 10, 2026 21:58:18 IST

Navratri 2026: गरबा नाइट में सबकी नजरें होंगी आप पर, घर पर इन 4 तरीकों से सजाएं डांडिया स्टिक

Dandiya Stick Decoration: नवरात्रि 2026 में गरबा और डांडिया नाइट के लिए अपनी डांडिया स्टिक…

Last Updated: October 10, 2026 21:30:39 IST

UPI payment charges: UPI पर MDR शुल्क के खिलाफ व्यापारियों की मुहिम, निर्मला सीतारमण से की ये मांग

UPI payment charges: 15 अक्टूबर से 2,000 रुपये से ज्यादा के UPI पेमेंट पर 0.40…

Last Updated: October 10, 2026 20:59:29 IST

Lucknow Shiva Sharma death case: चौथी मंजिल से गिरकर रेस्टोरेंट मालिक की मौत, गर्लफ्रेंड पर हत्या का आरोप, मां ने खोले कई राज

Lucknow Shiva Sharma death case: लखनऊ में 27 वर्षीय रेस्टोरेंट मालिक शिवा शर्मा की अवध…

Last Updated: October 10, 2026 20:26:49 IST

राष्ट्रीय पर्यावरण बाल संसद में मेंटर बने यूनिवर्सिटी विद्यार्थियों को राष्ट्रीय पहचान

सूरत स्थित सार्वजनिक यूनिवर्सिटी के लिए यह गर्व का विषय है कि इसके दो घटक…

Last Updated: October 10, 2026 19:37:21 IST