<

WiFi Safety Tips: क्या घर से बाहर निकलते समय वाकई बंद कर देना चाहिए WiFi? जानें क्या हो सकते हैं नुकसान

दोनों ही साइबर सुरक्षा से कहीं न कहीं जुड़े होते हैं. आमतौर पर लोग यही सोच लेते हैं कि अगर हम वाईफाई के नेटवर्क कनेक्शन में हैं ही नहीं तो फिर साइबर सेफ्टी को लेकर डर किस बात का. आइये जानते हैं घर से निकलते समय वाईफाई क्यों बंद कर देना चाहिए.

WiFi Safety Tips: इंटरनेट की दुनिया WiFi के बिना अधूरी है. वाईफाई हमारे रोजाना के कार्यों को आसान करने के लिए जरूर है. लेकिन, क्या हो अगर वाईफाई के चलते आपके पर्सनल डेटा और सेफ्टी पर बात आ जाए. हममें से ज्यादातर लोग घर से बाहर निकलते समय WiFi को बंद नहीं करते है. हालांकि, यह एक छोटी और आमतौर पर ध्यान नहीं देने वाली आदत है. चाहे वह आपके स्मार्टफोन का WiFi हो या घर का वाईफाई राउटर ही क्यों न हो. 

दोनों ही साइबर सुरक्षा से कहीं न कहीं जुड़े होते हैं. आमतौर पर लोग यही सोच लेते हैं कि अगर हम वाईफाई के नेटवर्क कनेक्शन में हैं ही नहीं तो फिर साइबर सेफ्टी को लेकर डर किस बात का. आइये जानते हैं घर से निकलते समय वाईफाई क्यों बंद कर देना चाहिए. 

घर से निकलते समय वाईफाई करना क्यों है जरूरी?

साइबर सेफ्टी और टेक्नोलॉज के जानकारों की मानें तो घर से निकलते समय वाईफाई ऑफ करना आपको अपनी आदत में शुमार कर लेना चाहिए. वाईफाई ऑन रहने की आदत आपको साइबर सेफ्टी से जुड़ी समस्या में डाल सकती है. दरअसल, फोन का वाईफाई ऑन रहने से कई बार उन डिवाइस से भी जोड़ देता है, जिनसे आप पहले कनेक्ट कर चुके हैं. वाईफाई बैकग्राउंड में आपको कई तरह के सिग्नल भेजकर जोड़ने की कोशिश करता है. राउटर ऑन रहने से हैकर्स के लिए आपके नेटवर्क में घुसना आसान हो जाता है. 

वाईफाई ऑन रखने के क्या हो सकते हैं नुकसान?

वाईफाई ऑन रखने का असर केवल सेफ्टी और प्राइवेसी पर ही नहीं जाता है बल्कि, यह अन्य तरीकों से भी नुकसानदायक हो सकता है. वाईफाई लंबे समय तक ऑन रखने से उसमें से इलेक्ट्रोमैग्नेटिक रेडिएशन या तरंगे निकलती हैं, जो आपकी सेहत पर बुरा प्रभाव डाल सकती हैं. इससे आपको नींद नहीं आने की भी समस्या हो सकती है. साथ ही राउटर ऑन करने से बैटरी भी जल्दी खत्म हो सकती है. इससे आपके नेटवर्क में अनचाहे कनेक्शन होने के साथ-साथ डेटा चोरी होने का भी जोखिम बढ़ जाता है. 

वाईफाई बंद रखना हो सकता है फायदेमंद

अगर आप घर से बाहर जा रहे हैं तो ऐसे में वाईफाई को बंद रखना फायदेमंद हो सकता है. सबसे पहले तो यह आपकी वाईफाई की बैटरी को बचाता है साथ ही  साथ साइबर सेफ्टी को भी रोकता है. इससे आपके राउटर की भी बचत होती है ऐसे में राउटर गर्म नहीं होता है. इससे आपका मोबाइल या सिस्टम हैक होने से भी बच जाता है.

Kunal Mishra

कुनाल इंडिया न्यूज में बतौर सीनियर सब एडिटर काम कर रहे हैं. इनकी ऑटो और टेक पर काफी अच्छी पकड़ है. कुनाल पत्रकारिता में पिछले 6 साल से ज्यादा समय से सक्रिय हैं. इन्हें टेक-ऑटो की खबरों पर महारत हासिल है. ये वायरल खबरों के साथ बिजनेस सेक्शन पर भी काम करते हैं.

Recent Posts

कुर्सी बदलते ही बदल जाता है इस जिले का नाम! अब सीएम योगी ने ‘संत रविदास नगर’ करने का फिर से किया एलान

Bhadohi Name Changed: यूपी के विश्वप्रसिद्ध कालीन नगरी भदोही का नाम एक बार फिर बदलने…

Last Updated: October 4, 2026 16:53:35 IST

Jio IPO का इंतजार खत्म होने के करीब, अक्टूबर में लिस्टिंग की चर्चा, जानें पूरा प्लान

Jio Platforms IPO: जियो प्लेटफॉर्म्स IPO को लेकर अक्टूबर में बड़ा अपडेट सामने आ सकता…

Last Updated: October 4, 2026 16:38:09 IST

बेटे के इलाज के लिए लाखों का कर्जा, फिर तलाक और एलिमनी… नोएडा के Supernova से संभव जैन ने क्यों लगाई छलांग?

Noida News: हाल ही में नोएडा की ऊंची इमारज सुपरनोवा से कूदकर एक व्यक्ति ने…

Last Updated: October 4, 2026 16:36:08 IST

Gurugram News: ‘मेरे पैसे दो’, रैपिडो ड्राइवर मांगता रहा पैसे; महिला ने किराया देने से किया इनकार, Video Viral

गुरुग्राम का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसमें एक महिला रैपिडो…

Last Updated: October 4, 2026 16:27:55 IST

Rajya Sabha Election: कौन हैं कोयल मल्लिक, जिन पर बंगाल में BJP ने लगाया दांव? उत्तराखंड से दिनेश आर्य को दिया मौका

पश्चिम बंगाल और उत्तराखंड की राज्यसभा सीटों के लिए बीजेपी के नए उम्मीदवारों के ऐलान…

Last Updated: October 4, 2026 16:32:37 IST

Jaipur Coaching Viral Video: टीचर ने क्लास में सबके सामने छात्र को लगाए कई थप्पड़, छात्रों में आक्रोश, सोशल मीडिया पर भी भड़के लोग

जयपुर के एक कोचिंग सेंटर में एक शिक्षक ने अपने सहपाठियों के सामने एक छात्र…

Last Updated: October 4, 2026 16:08:26 IST