<

WPL Qualification Scenario: RCB फाइनल में, 4 टीमों में प्लेऑफ की कड़ी टक्कर, यूपी की हालत खस्ता

WPL 2026 में RCB ने फाइनल में जगह पक्की कर ली है, जबकि गुजरात जायंट्स, मुंबई इंडियंस, दिल्ली कैपिटल्स और यूपी वॉरियर्ज दो प्लेऑफ स्पॉट्स के लिए कड़ी टक्कर में हैं. जानिए सभी टीमों के क्वालिफिकेशन समीकरण.

नई दिल्ली. विमेंस प्रीमियर लीग (Women’s Premier League) 2026 अपने सबसे रोमांचक दौर में पहुंच चुकी है. जहां रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने दमदार प्रदर्शन करते हुए सीधे फाइनल में जगह पक्की कर ली है, वहीं बाकी दो प्लेऑफ स्पॉट्स के लिए चार टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है. लीग स्टेज के आखिरी मुकाबले अब ‘करो या मरो’ की स्थिति में बदल चुके हैं.

पूरे सीजन में शानदार लय में दिखी RCB ने 8 मैचों में 12 अंक जुटाकर टेबल में पहला स्थान हासिल किया और नेट रन रेट के मामले में भी बाकी टीमों से काफी आगे है. बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों विभागों में संतुलित प्रदर्शन ने उन्हें बेफिक्र बना दिया है, जबकि अन्य टीमें गुजरात जायंट्स, मुंबई इंडियंस, यूपी वॉरियर्स और दिल्ली कैपिटल्स क्वालिफिकेशन की जंग में उलझी हुई हैं.

दूसरे स्थान पर मौजूद गुजरात जायंट्स के पास सबसे आसान रास्ता है. अगर वे अपने आखिरी मैच में मुंबई इंडियंस को हरा देती हैं, तो 10 अंकों के साथ उनका प्लेऑफ टिकट पक्का हो जाएगा. हालांकि उनकी माइनस नेट रन रेट हार की स्थिति में मुश्किलें बढ़ा सकती है.

मुंबई- दिल्ली के 6 अंक

मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स, दोनों के छह-छह अंक हैं और दोनों के पास क्वालिफाई करने का सुनहरा मौका है. मुंबई अगर गुजरात को हराती है तो बेहतर नेट रन रेट के कारण उनकी दावेदारी मजबूत हो जाएगी. वहीं दिल्ली को यूपी वॉरियर्ज के खिलाफ जीत लगभग प्लेऑफ में पहुंचा सकती है.

यूपी की हालत खराब

यूपी वॉरियर्ज की उम्मीदें अब केवल गणितीय रूप से बची हैं. उन्हें न सिर्फ बड़ा अंतर से जीत दर्ज करनी होगी, बल्कि अन्य मुकाबलों के नतीजों पर भी निर्भर रहना पड़ेगा. ऐसे में लीग स्टेज का आखिरी दौर पूरी तरह रोमांच से भरा रहने वाला है. RCB भले ही फाइनल में पहुंच चुकी हो, लेकिन असली ड्रामा अब इस बात का है कि आखिर कौन सी दो टीमें प्लेऑफ की आखिरी टिकट हासिल करेंगी.

Satyam Sengar

जामिया मिल्लिया इस्लामिया से पढ़ाई के दौरान कैंपस प्लेसमेंट के जरिए पत्रकारिता में एंट्री मिली. शुरुआत नेटवर्क 18 से हुई और अब ITV नेटवर्क के साथ जुड़ा हूं. पत्रकारिता में 3 साल से ज्यादा का अनुभव हो चुका है और स्पोर्ट्स पर अच्छी पकड़ है. क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और अन्य स्पोर्ट्स इवेंट्स कवर करता हूं. WWE की स्टोरीज लिखना बहुत ही ज्यादा पसंद है.

Recent Posts

Karwa Chauth Gift Ideas 2026: करवा चौथ पर पत्नी को दें ये 5 खास तोहफे, खुश हो जाएगा उनका दिल

Karwa Chauth gift ideas: करवा चौथ 29 अक्टूबर 2026 को मनाया जाएगा. इस मौके पर…

Last Updated: October 24, 2026 23:17:28 IST

ग्लैमर से आध्यात्म तक,अक्षरा सिंह ने आध्यात्मिक कार्यक्रम में लिया हिस्सा, पवन सिंह की माफी पर अब भी खामोशी

Akshara Singh spirituality: भोजपुरी अभिनेत्री और गायिका अक्षरा सिंह राजस्थान के आबूरोड स्थित ब्रह्माकुमारीज संस्थान…

Last Updated: October 24, 2026 23:12:31 IST

Sharad Purnima 2026: शरद पूर्णिमा पर आपके शहर में कितने बजे निकलेगा चांद? यहां देखें पूरी लिस्ट

Sharad Purnima moonrise time: शरद पूर्णिमा 25 अक्टूबर 2026, रविवार को मनाई जाएगी. धार्मिक मान्यता…

Last Updated: October 24, 2026 22:47:32 IST

Monkey Viral Video: दुकान में घुसा लंगूर, दुकानदार की गोद में बैठकर लगाया गले, देखें वीडियो

Monkey Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…

Last Updated: October 24, 2026 21:51:52 IST

सुनीता के तलाक केस से लेकर अफेयर की चर्चा तक, गोविंदा ने इंटरव्यू में खोले कई राज, कही जूते से मारने वाली बात

Govinda Affair Discussion: गोविंदा ने ABP के साथ बातचीत में पत्नी सुनीता आहूजा के तलाक…

Last Updated: October 24, 2026 21:38:36 IST

ममता शर्मसार! मां के साथ मेला देखने गए बच्चे नहीं आए वापस, फिर कुएं में मिली लाश, हैरान कर देगी वजह

Jharkhand Murder: झारखंड के गोड्डा जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है.…

Last Updated: October 24, 2026 20:52:00 IST