CNG cars under 10 lakhs with best mileage: अगर आपका बजट कम है और सीएनजी कार लेने की सोच रहे हैं तो इस लेख में हम आपको 10 लाख से कम में आने वाली कुछ किफायती सीएनजी कारों के बारे में बताएंगे, जो आपको शानदार माइलेज देंगी.
CNG cars under 10 lakhs with best mileage: पेट्रोल और डीजल के दामों में इजाफा होने के चलते देश में सीएनजी कारों की डिमांड बढ़ी है. बहुत से लोग पेट्रोल और डीजल की मार झेलने के बाद अपनी गाड़ी को सीएनजी में कंर्वट करा लेते हैं. और तो और कुछ लोग तो एसयूवी में भी सीएनजी लगाकर चलाते हैं. हालांकि, सुरक्षा के मामले में कुछ सीएनजी कारें थोड़ी कम सुरक्षित होती हैं, लेकिन कंपनी फिटेड सीएनजी कारें लेना एक बेहतर विकल्प हो सकता है.
CNG cars under 10 lakhs with best mileage: अगर आपका बजट कम है और सीएनजी कार लेने की सोच रहे हैं तो इस लेख में हम आपको 10 लाख से कम में आने वाली कुछ किफायती सीएनजी कारों के बारे में बताएंगे, जो आपको शानदार माइलेज देंगी.
टाटा पंच एक माइक्रो एसयूवी कार है, जो पेट्रोल के साथ-साथ सीएनजी वैरिएंट में उपलब्ध है. सीएनजी वैरिएंट में इस कार की माइलेज 20 से 27 के बीच है. यह कार आपको 7.23 लाख की एक्सशोरूम से 9.90 लाख के प्राइज तक देखने को मिलती है. अगर आपका बजट 10 लाख से नीचे है तो आप यह गाड़ी बिना किसी संकोच के ले सकते हैं.
10 लाख से कम बजट में फ्रॉन्क्स सीएनजी आपके लिए एक पर्फेक्ट कार हो सकती है. यह कार आपको सीएनजी में 25 से 28 का माइलेज देती है. 1.2 लीटर के इंजन के साथ आने वाली यह गाड़ी 7.79 लाख से शुरू होकर 9.33 लाख की कीमत तक जाती है.
सीएनजी के मामले में हुंडई ऑरा का भी कोई मुकाबला नहीं है. जानकारों की मानें तो सीएनजी में ऑरा का काफी अच्छा रिस्पॉन्स और पर्फॉमेंस है. इस गाड़ी के सीएनजी ई यानि बेस वैरिएंट की कीमत 8.79 लाख रूपये है. सीएनजी में यह कार आपको 25 से 28 का माइलेज निकालकर देती है. इसके अलावा माइलेज निकालना आपके ड्राइविंग स्टाइल पर भी निर्भर करता है.
सीएनजी कारों की बात करें तो सेलेरियो का नाम सबसे पहले आता है. सेलेरियो सीएनजी वीएक्सआई मॉडल में आती है, जो आपको 34 से 35 का माइलेज निकालकर देती है. 998 सीसी इंजन के साथ आने वाली यह कार 5.98 लाख की एक्सशोरूम कीमत से शुरू होती है.
Mercury Mars Kendra Drishti Yoga: 2 अक्टूबर 2026 को बुध और मंगल के बीच 90…
CISF Camp Firing: जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले के बसोहली इलाके में CISF कैंप में मंगलवार…
Brahmakapal Tirtha Pind Daan: श्राद्धपक्ष की शुरुआत के साथ ही बद्रीनाथ स्थित ब्रह्मकपाल तीर्थ में…
Pune Murder Case: 18 जून को पुणे के लोहागढ़ किले से नीचे धकेलकर केतन अग्रवाल…
UP Hookah Bar Rule: इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने उत्तर प्रदेश में रेस्टोरेंट के…
Rajasthani Film Dhood release date: राजस्थानी फिल्म ‘धूद (DHOOD)’ 23 अक्टूबर 2026 को देशभर के…