सर्दियों के मौसम में गाड़ी की रेंज पर काफी फर्क पड़ता है, चाहें वो गाड़ी पेट्रोल हो, डीजल हो या ईवी. हालांकि ईवी पर इसका असर ज्यादा देखने को मिलता है. इसके लिए कुछ टिप्स फॉलो करनी चाहिए.
Winter Car Care Tips
Winter Car Maintenance: अक्सर आपने लोगों से सुना होगा कि सर्दियों के मौसम में इलेक्ट्रिक व्हीकल की रेंज कम हो जाती है. बहुत से लोग इसे मिथ मानते हैं, तो बहुत से लोग इसे सही मानते हैं. हालांकि ये सही है. दरअसल ठंडे तापमान से बैटरी की केमिकल रिएक्शन धीमी हो जाती है, जिससे पावर कम मिलती है. इससे केबिन हीटर व बैटरी को गर्म रखने में ज़्यादा बैटरी खर्च होती है. आइए जानते हैं कि इसके लिए क्या बेहतर हो सकता है और कम तापमान में बैटरी कैसे काम कर सकती है? ऐसा नहीं है कि रेंज की समस्या सिर्फ ईवी में ही होती है. सर्दियों में पेट्रोल और डीजल गाड़ियों में भी ये समस्या होती है लेकिन ईवी में ज्यादा महसूस होती है.
सर्दियों के मौसम में इलेक्ट्रिक गाड़ियों की रेंज कम होती है क्योंकि ठंडे तापमान से बैटरी की केमिकल रिएक्शन धीमी हो जाती है. इससे बैटरी को पावर कम मिलती है. केबिन हीटर व बैटरी को गर्म रखने में बैटरी ज्यादा खर्च होती है. इसके लिए ईवी ड्राइवरों को रेंज बचाने के लिए हीटिंग कम इस्तेमाल करनी चाहिए. इसके लिए उन्हें गाड़ी को गर्म जगह पार्क करना चाहिए.
दरअसल, ठंड में लिथियम-आयन बैटरी की केमिकल रिएक्शन धीमी हो जाती है. इसके कारण ऊर्जा पैदा करने और स्टोर करने की क्षमता घट जाती है. जानकारी के अनुसार, सर्दियों में ईवी की रेंज 15-20 फीसदी तक घट सकती है. वहीं ज्यादा सर्दी के मौसम में ईवी की रेंज 30-40 फीसदी भी कम हो सकती है.
Chandrikapersad Santokhi Death: सूरीनाम के पूर्व राष्ट्रपति, चंद्रिकाप्रसाद संतोखी का निधन हो गया है. सूरीनाम…
ग्रीस के एक छोटे से गांव में स्थित एक चर्च इन दिनों दुनियाभर के पर्यटकों…
लेकिन, कई बार फिल्टर किए हुए पानी को लेकर भी मन में शंका रहती है.…
हरियाणवी डांसर सपना चौधरी का एक नया वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो…
अगर आप इसी तरह का कोई फोन देख रहे हैं तो हम आपको ऐसे स्मार्टफोन्स…
Meena Kumari: बॉलीवुड की दुनिया में 'ट्रेजडी क्वीन' नाम से मशहूर अभिनेत्री मीना कुमारी ने…