<
Categories: हेल्थ

चीनी छोड़ शहद या मोंक फ्रूट, क्या खाना सबसे हेल्दी, डॉक्टर से जानें फिटनेस फ्रीक लोगों के लिए क्या है बेस्ट?

आज के समय में हेल्थ कॉन्शियस लोग अपनी सेहत का ध्यान रखने के लिए चीनी का सेवन नहीं करते और उसकी जगह शहद का सेवन करते हैं. हालांकि शहद भी सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है. इसकी जगह मोंकफ्रूट का सेवन करना बेस्ट ऑप्शन हो सकता है.

Best Sweetner: चीनी को व्हाइट पॉइजन कहा जाता है. एक्सपर्ट्स लोगों को सलाह देते हैं कि वे चीनी का सेवन न करें. ऐसे में सवाल ये उठता है कि आखिर चीनी की जगह पर काहे का सेवन करें, तो आप गुड़, शहद और मोंक फ्रूट का सेवन कर सकते हैं. गुड़ और शहद तो ठीक है लेकिन फिटनेस फ्रीक लोगों के लिए मोंक फ्रूट एक अच्छा ऑप्शन है. आइए तीनों स्वीटनर के बारे में जानें और जानें कि कौन सी चीज किसके लिए ठीक है?

व्हाइट पॉइजन है सफेद चीनी

साधारण सफेद चीनी को व्हाइट पॉइजन भी कहा जाता है. इसकी वजह ये है कि साधारण चीनी या टेबल शुगर सबसे ज्यादा प्रोसेस की हुई होती है. इसमें पोषक तत्व लगभग न के बराबर होते हैं. इसके कारण चीनी का अधिक सेवन करने से ब्लड शुगर लेवल तेजी से बढ़ता है. इसकी वजह से मोटापा और डायबिटीज जैसी समस्याओं के होने का खतरा बढ़ जाता है. अगर आप चाय औऱ कॉफी आदि में चीनी  डालते हैं, तो ये धीरे-धीरे आपके मेटाबॉलिज्म पर असर डाल सकती है.

ब्लड शुगर लेवल बढ़ा सकता है शहद

शहर को अक्सर एक हेल्दी स्वीटनर माना जाता है. ये एक प्राकृतिक स्वीटनर है और इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं. हालांकि ध्यान देने वाली बात ये है कि शहद में फ्रूक्टोज और ग्लूकोज होते हैं. इससे साफ है कि शहद ब्लड शुगर लेवल बढ़ा सकता है लेकिन ये चीनी से थोड़ा कम होता है. डायबिटीज और वजन कंट्रोल करने वालों को भी इसका सेवन कम मात्रा में ही करना चाहिए. 

बेस्ट ऑप्शन है मोंक फ्रूट

मोंक फ्रूट एक नेचुरल स्वीटनर है, जो दक्षिण-पूर्व एशिया के एक छोटे से खरबूजे जैसे फल से मिलता है. अच्छी बात ये है कि इसमें कैरोरी नहीं हैती, जिसके कारण ब्लड शुगर पर इसका कोई असर नहीं पड़ता है. डायबिटीज के मरीजों या डाइट पर रहने वालों के लिए इसे एक बेहतरीन ऑप्शन माना जाता है. आज के समय में ये एक नेचुरल स्वीटनर के रूप में तेजी से उभरा है और काफी पसंद किया जा रहा है. एक्सपर्ट्स की मानें, तो किसी भी मीठी चीज का सेवन हद से ज्यादा करने से शरीर पर नुकसान हो सकता है. इसलिए इसका सेवन भी संतुलित मात्रा में ही करें. 

Deepika Pandey

दीपिका पाण्डेय साल 2020 से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ी हुई हैं. उन्होंने 2020 में BJMC की डिग्री ली. इसके बाद ही उन्होंने खबर टुडे न्यूज, डीएनपी न्यूज, दैनिक खबर लाइव आदि चैनल्स में एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में काम किया. इसके बाद उन्होंने हरिभूमि वेबसाइट पर काम किया. वर्तमान समय में दीपिका इंडिया न्यूज चैनल में बतौर सीनियर कॉपी राइटर कार्यरत हैं.

Share
Published by
Deepika Pandey

Recent Posts

आईटी कंपनी की नौकरी छोड़ ऑटो चला रही महिला, चेहरे पर साफ झलक रही खुशी; Video देख आप भी हो जाएंगे इंप्रेश

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रही है. जिसमें आईटी कंपनी की…

Last Updated: May 31, 2026 14:48:31 IST

Vivo T5 Lite 44W 5G vs Oppo Find X10: कौन से फोन में मिलेंगे स्मार्ट और एडवांस फीचर्स? किसमें मिलेगा अच्छा कैमरा

दोनों ही स्मार्टफोन्स फीचर्स में किफायती होने के साथ ही सात परफॉर्मेंस के मामले में…

Last Updated: May 30, 2026 21:47:34 IST

Yamaha FZX vs Jawa 42: पावर से लेकर परफॉर्मेंस तक कौन किससे बेहतर? किसमें मिलेंगे लेटेस्ट फीचर्स

दोनों बाइकें अपने सेगमेंट की बेस्ट मानी जाती हैं साथ ही साथ दोनों बाइकों में…

Last Updated: May 30, 2026 22:19:51 IST

इश्क, रफ्तार और मौत! दरोगा की क्रेटा ने पलभर में कुचल दी 3 जिंदगियां, लखनऊ हादसे पर मचा बवाल

Lucknow Road Accident: लखनऊ में लापरवाही और तेज रफ़्तार से गाड़ी चलाने से जुड़ा एक…

Last Updated: May 30, 2026 19:24:50 IST

यूनिफार्म सिविल कोड सभी भाजपा और एनडीए शासित राज्यों में होगा लागू ! केन्द्र सरकार की नई पहल

UCC NEWS: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 10 जून को दिल्ली में भाजपा और एनडीए शासित…

Last Updated: May 30, 2026 18:57:46 IST