<

IRCTC का यात्रियों को बड़ा तोहफा, Diwali- Chhath Puja के लिए अब मिल जाएंगी Same Day Train Ticket, जानें कैसे करें बुक

IRCTC Ticket Booking: दिवाली और छठ पूजा पर जो यात्री घर जा रहे है उनके लिए खुशखबरी है. IRCTC ने त्यौहारों को देखते हुए सेम टे ट्रेन टिकट बुकिंग की सेवा दी है.

Train ticket Booking: दिवाली और छठ पूजा में घर की यात्रा हर किसी के लिए खास होती है. लेकिन इस समय रेलवे टिकट बुक करना अक्सर चुनौतीपूर्ण हो जाता है. IRCTC की वेबसाइट और मोबाइल ऐप पर भीड़ और ट्रैफिक के कारण सिस्टम क्रैश हो जाता है या कई बार टिकट उपलब्ध नहीं होते. ऐसे में यात्री तनाव में आ जाते हैं और उनका सफर भी प्रभावित हो सकता है. अच्छी खबर यह है कि बिना तत्काल सेवा के भी आप उसी दिन के लिए ट्रेन टिकट बुक कर सकते हैं. आइए जानते हैं इसे करने का आसान तरीका.

. IRCTC में लॉगिन करें

सबसे पहले IRCTC की वेबसाइट या मोबाइल ऐप पर जाएँ और अपनी यूजर ID और पासवर्ड से लॉगिन करें. लॉगिन करने के बाद आप अपनी यात्रा की योजना बनाने के लिए तैयार हैं.

यात्रा का विवरण भरें

अपने प्रस्थान और गंतव्य स्टेशन का नाम दर्ज करें और यात्रा की तारीख चुनें. यह बेहद जरूरी है कि आप सही तारीख का चयन करें, खासकर जब आप उसी दिन की यात्रा करना चाहते हैं.

ट्रेन और क्लास का चयन

सबमिट करने के बाद उस रूट पर चल रही ट्रेनों की सूची दिखाई देगी. अपनी पसंदीदा ट्रेन चुनें और उसकी क्लास का चयन करें, जैसे स्लीपर, 3AC या 2AC.

सीट उपलब्धता की जांच

ट्रेन चुनने के बाद सीट की उपलब्धता जांचें. अगर सीट उपलब्ध है तो ‘अभी बुक करें’ के विकल्प पर क्लिक करें. अगर सीट उपलब्ध नहीं है, तो आप अन्य ट्रेन या क्लास भी चुन सकते हैं.

यात्री विवरण भरें

अगला चरण है पर्सनल डिटेल्स भरना. इसमें नाम, उम्र, लिंग और बर्थ प्रेफरेंस (ऊपरी या नीचे) शामिल हैं. यदि यात्री सीनियर सिटीजन हैं, तो छूट का लाभ लेने के लिए आवश्यक विकल्प टिक करें.

भुगतान और टिकट पुष्टि

सभी विवरण सही तरीके से भरने के बाद भुगतान करें। IRCTC का सुरक्षित पेमेंट गेटवे आपके बैंक या यूपीआई माध्यम से भुगतान की सुविधा देता है. भुगतान पूरा होने के बाद टिकट कन्फर्मेशन प्राप्त हो जाएगी.

ऑफलाइन विकल्प

यदि आप ऑनलाइन बुकिंग से बचना चाहते हैं, तो नजदीकी रेलवे स्टेशन के Passenger Reservation System (PRS) काउंटर पर जाकर भी टिकट बुक कर सकते हैं. कई बार काउंटर से टिकट लेना आसान होता है, क्योंकि ऑनलाइन सिस्टम पर ट्रैफिक बहुत अधिक होता है.

Shristi S

Shristi S has been working in India News as Content Writer since August 2025, She's Working ITV Network Since 1 year first as internship and after completing 3 months intership Shristi Joined Inkhabar Haryana of ITV Group on November 2024. She Worked in Inkhabar Haryana 9 months there she cover full Haryana news. Currently In India News her speciality is hard news, lifestyle, entertainment, Business.

Recent Posts

राजा रघुवंशी के जिगरी दोस्त ने मौत को गले लगाया, साले के घर में संदिग्ध हालात में मिला शव, उठ रहे कई सवाल

Raja Raghuvanshi friend death: इंदौर में राजा रघुवंशी के करीबी दोस्त अर्पित चौहान की अचानक…

Last Updated: October 3, 2026 23:28:58 IST

यूपी चुनाव से पहले BJP की नई मीडिया टीम का ऐलान, 60 पदों पर नियुक्तियां, किसे मिली कौन सी जिम्मेदारी?

UP BJP New Media Team: उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी ने…

Last Updated: October 3, 2026 23:09:37 IST

8th-pay-commission: 8वां वेतन आयोग में देरी हुई तो Level-7 कर्मचारियों को कितना नुकसान? समझें पूरा गणित

8th-pay-commission: 8वें वेतन आयोग की रिपोर्ट के लिए आयोग को 18 महीने का समय दिया…

Last Updated: October 3, 2026 22:45:42 IST

अमृतसर में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर मैड संधू की हत्या, बाइक सवार हमलावरों ने बरसाईं गोलियां, पुलिस को मिले सुराग

Amritsar Mad Sandhu murder: अमृतसर के लोहारका रोड पर सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और मेकअप आर्टिस्ट…

Last Updated: October 3, 2026 21:30:08 IST

Hockey Gold Medal: मलेशिया की टीम हुई चारों खाने चित, भारत ने 5-1 से जीता GOLD, 2028 ओलंपिक का टिकट भी पक्का

Hockey Gold Medal: भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने एशियन गेम्स 2026 के फाइनल में मलेशिया…

Last Updated: October 3, 2026 20:52:37 IST