Indian Railways Special Trains: छठ महापर्व में लाखों पूर्वांचली अपने घर जातें है, इस पर IRCTC ने क्या तैयारी की है और कितने स्पेशल ट्रेनें चलाई है.
Chhath Special Train Schedule
नॉर्दन रेलवे जोन ने इस बार त्योहारों के मौसम के लिए 4,718 स्पेशल ट्रेनों का संचालन करने का फैसला किया है. यह संख्या पिछले साल 3,836 से कहीं अधिक है. इसके अलावा, रेलवे ने 23 नई ट्रेनें भी शुरू की हैं, ताकि प्रमुख रूटों पर यात्रियों की भीड़ को नियंत्रित किया जा सके और सभी के लिए यात्रा आरामदायक बनी रहे.
विशेष ट्रेनों में यात्रियों की बढ़ती संख्या को ध्यान में रखते हुए 27 सितंबर से 31 अक्टूबर के बीच अतिरिक्त कोच लगाए गए हैं. इस कदम से कुल 2,70,532 नई सीटें उपलब्ध कराई गई हैं, जिनमें 1,76,400 सीटें सामान्य श्रेणी की हैं. इस प्रयास का उद्देश्य सस्ती और सुविधाजनक यात्रा सुनिश्चित करना है.
दिल्ली से बिहार जाने वाली प्रमुख ट्रेनों की बुकिंग तेजी से भर रही है। खासतौर पर PNBE फेस्टिवल स्पेशल, श्रमजीवी एक्सप्रेस और अमृत भारत एक्सप्रेस जैसी ट्रेनों में टिकट मिलना मुश्किल हो गया है. दिल्ली, हजरत निजामुद्दीन और आनंद विहार रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों की संख्या बहुत बढ़ गई है. इसे देखते हुए रेलवे ने होल्डिंग एरिया तैयार किए हैं और 12 स्टैंडबाय रेक्स की व्यवस्था की गई है.
त्योहारों के समय यात्रा को और सुगम बनाने के लिए लखनऊ, अम्बाला, जम्मू और मुरादाबाद डिवीज़न से भी कई स्पेशल ट्रेनें चलेंगी. इस तरह का व्यापक नेटवर्क यात्रियों के लिए यात्रा को सुरक्षित, समयबद्ध और आरामदायक बनाएगा.
Raja Raghuvanshi friend death: इंदौर में राजा रघुवंशी के करीबी दोस्त अर्पित चौहान की अचानक…
India vs West Indies 3rd ODI Match Highlights: वेस्टइंडीज ने 352 रनों का पहाड़ सा…
UP BJP New Media Team: उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी ने…
8th-pay-commission: 8वें वेतन आयोग की रिपोर्ट के लिए आयोग को 18 महीने का समय दिया…
Amritsar Mad Sandhu murder: अमृतसर के लोहारका रोड पर सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और मेकअप आर्टिस्ट…
Hockey Gold Medal: भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने एशियन गेम्स 2026 के फाइनल में मलेशिया…